
हाइलाइट
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 12 कक्षा के मेधावी छात्रों को निशुल्क लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के हेल्पलाइन नंबर इसके लागु होने के पश्चात ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना |
आरंभ वर्ष | 2025 |
लाभ | मुफ्त लैपटॉप का वितरण। |
लाभार्थी | 12 वी कक्षा के मेधावी छात्र एवं छात्राए। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से। |
योजना के बारे में
- दिल्ली सरकार द्वारा कक्षा 12 में उम्दा प्रदर्शन करके वाले विद्यार्थियों के लिए नवीनतम योजना लागु करने की घोषणा की है।
- सरकार द्वारा घोषित इस योजना का नाम है, "मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना"।
- इस योजना के अंतर्गत सरकार कक्षा 12 में पास होने वाले सभी मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरित करेगी।
- इस लैपटॉप के लिए सरकार द्वारा विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना नव निर्वाचित भाजपा सरकार की विधानसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणा पत्र का हिस्सा थी।
- सरकार बनाने के बाद अभी इस योजना को आधिकारिक तौर पर लागू करना बाकी है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को कक्षा 12वीं में उनके प्रदर्शन के लिए सराहना एवं उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
- इसके साथ ही यह योजना आगामी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने और उच्च अंक लाने के लिए प्रेरित करेगा।
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना की घोषणा करते समय इसकी विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है।
- हालाँकि यह आशा की जा सकती है की मुफ्त लैपटॉप का लाभ सरकारी एवं सरकार द्वारा वित्तपोषित विद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों को ही दिया जाएगा।
- लागु हो जाने के पश्चात योजना को अन्य नाम "दिल्ली मुफ्त लैपटॉप योजना" या "दिल्ली मुख्यमंत्री निशुल्क लैपटॉप योजना" या "मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा स्कीम" से भी पहचाना जा सकता है।
- किसी भी प्रदेश और उसके देश का उज्जवल भविष्य उसके शिक्षित युवा पर निर्भर करता है।
- इसके लिए युवाओ को शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु दिल्ली सरकार समय समय पर विभिन्न योजनाओ को लागु करती आयी है।
- इन योजना के द्वारा सरकार छात्रों को छात्रवृति, निशुल्क कोचिंग, एवं अन्य तरह के लाभ प्रदान करती है। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजना पहले से संचालित है, जैसे की : -
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किये है उनको मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
- यह लैपटॉप छात्रों को ना केवल उच्च शिक्षा में सहायता करेगा अपितु ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले कौशल आधारित पाठ्यक्रम में भी मददगार होगा।
- आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के इस युग में तकनीक में एहम बदलाव देखे जा रहे है, जिसके लिए इन युवाओ को अपडेट रहना अनिवार्य है।
- आज के समय में किसी विद्यार्थी के पास लैपटॉप होना बेहद ही आवश्यक है, जो उनको तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विशेष बदलाव से रूबरू और नई शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान करता है।
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना प्रतिभाशाली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी साबित होगी, जो वित्तीय बाधाओं के कारण लैपटॉप खरीदने में असमर्थ है।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाले निशुल्क लैपटॉप के लिए विद्यार्थियों को इसके अंतर्गत जारी पात्रताओं को पूर्ण करना आवश्यक है।
- योजना सम्बंधित पात्रता एवं उसके आवेदन की जानकारी सरकार द्वारा इसके लागु होने पर जारी की जाएगी।
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना का लाभ लेने हेतु पात्र छात्रों को इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।
- सरकार द्वारा जैसे ही योजना को जारी करके इसकी जानकारी एवं दिशानिर्देश साझा करेगी, उसे हमारे द्वारा यहाँ अवश्य से साझा कर दिया जाएगा।
- ऐसी ही नवीनतम जानकारी के लिए छात्र हमारे इस पेज को अवश्य से सब्सक्राइब करके रख ले।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- दिल्ली सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को निम्मनलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे : -
- मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप।
- मुफ्त लैपटॉप का लाभ केवल 12 वी कक्षा के मेधावी छात्रों को दिया जाएगा।
पात्रता की शर्तें
- दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले मुफ्त लैपटॉप केवल उन्ही छात्रों को दिया जाएगा, जो योजना में दर्ज पात्रता को पूर्ण करेंगे। योजना के लागु ना होने के चलते निम्नलिखित पात्रता संभावित मात्र है : -
- छात्र ने गत वर्ष में 12 वी परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- छात्र एवं छात्राए दोनों ही इसके लिए पात्र होंगे।
- आवेदक दिल्ली के स्थायी निवासी हो।
- लाभ सरकारी एवं सरकार सहायता प्राप्त स्कूल के विद्यार्थियों को प्राप्त होने की संभावना।
- लाभ प्रत्येक स्कूल के मेधावी छात्र को दिए जाने की संभावना।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को अपने निम्नलिखित दस्तावेज साझा करने होंगे : -
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक दस्तावेज।
- 12वी कक्षा की मार्कशीट।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- आय प्रमाण पत्र।
- योजना निर्देशित अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- दिल्ली सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त लैपटॉप के लिए आवेदन करना जरूरी है।
- हालाँकि योजना के आधिकारिक तौर पर लागू होने के चलते इसके आवेदन की प्रक्रिया और प्रारूप क्या होगा इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन किसी भी माध्यम से मँगाए जा सकते है।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र नोडल विभाग की वेबसाइट या योजना के पोर्टल से जमा किए जा सकते है।
- वहीं ऑफलाइन आवेदन पत्र स्कूल के माध्यम से जमा किए जा सकते है।
- मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के आवेदन पत्र में आवेदकों को अपने सभी विवरण एवं दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक होगा।
- प्राप्त विवरण की सत्यता की जांच पश्चात लाभार्थी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
- भविष्य में सरकार द्वारा योजना के आवेदन की प्रक्रिया प्राप्त होने पर उसे जरूर से यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
- ऐसी जानकारी के लिए आवेदक हमारे इस पेज को अवश्य से सब्सक्राइब कर ले।
महत्वपूर्ण लिंक
- दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के आवेदन पत्र एवं उसके दिशानिर्देश सरकार द्वारा अभी जारी नहीं किए गए है।
संपर्क करने का विवरण
- दिल्ली मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना के हेल्पलाइन नंबर इसके लागु होने के पश्चात ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
दिल्ली लाडली योजना | दिल्ली |
2 | ![]() |
दिल्ली स्पोकन इंग्लिश कोर्स स्कीम | दिल्ली |
3 | ![]() |
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल | दिल्ली |
4 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना | दिल्ली |
5 | ![]() |
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना | दिल्ली |
6 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री विज्ञान प्रतिभा परीक्षा योजना | दिल्ली |
7 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री सुपर टैलेंटेड चिल्ड्रन कोचिंग योजना | दिल्ली |
8 | ![]() |
दिल्ली डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना | दिल्ली |
9 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन निधि योजना | दिल्ली |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें