
हाइलाइट
- राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में पात्र पाए गए छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- बिना किसी शुल्क के लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी फ़ोन नंबर :- 9057510671.
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी ईमेल :- bserajmer@rajasthan.gov.in.
- राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क नंबर :- 18001806127
- राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल: jansoochna@rajasthan.gov.in.
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन
|
||
---|---|---|
योजना का नाम | राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना। | |
आरंभ वर्ष | 2013. | |
लाभ | पात्र छात्रों को राजस्थान सरकार द्वारा निशुल्क लैपटॉप दिया जायेगा। | |
नोडल एजेंसी | माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान। | |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। | |
आवेदन का तरीका | राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे में
- राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के छात्रों के लिए बहुत सी छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
- उन्ही में से एक महत्वपूर्ण योजना है फ्री लैपटॉप वितरण योजना जो वर्ष 2013 में राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गयी थी।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्रों को तकनीक का इस्तेमाल कर शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- इस योजना को प्रदेश में अन्य मुख्य नामों से भी जाना जाता है जैसे "राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना" या "राजस्थान फ्री लैपटॉप स्कीम" या "राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना"।
- माध्यमिक शिक्षा विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
- योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक जिले से मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें पढ़ाई हेतु निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे।
- राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना में दिए जाने वाले लैपटॉप के एवज़ में छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा, लैपटॉप पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे।
- फ्री लैपटॉप केवल राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को ही दिया जायेगा।
- कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में पढ़ रहे छात्रों को ही योजना के तहत निःशुल्क लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
- योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 27,900 लैपटॉप वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- फ्री लैपटॉप हेतु केवल वही छात्र पात्र होंगे जिनके राज्य स्तर पात्रता हेतु 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक एवं जिला स्तर की पात्रता हेतु 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होंगे।
- इस योजना का समस्त कार्यवाहन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वारा किया जायेगा।
- निःशुल्क लैपटॉप हेतु लाभार्थी छात्रों को कहीं भी अलग से आवेदन करने की आवश्यक नहीं है।
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा पात्रता के अनुसार छात्रों का चयन फ्री लैपटॉप देने हेतु किया जायेगा।
योजना के तहत लाभ
- राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में पात्र पाए गए छात्रों को प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- बिना किसी शुल्क के लैपटॉप प्रदान किया जायेगा।
पात्रता
- छात्र राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- छात्र राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहा हो।
- निम्नलिखित कक्षा में पढ़ने वाले छात्र इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क लैपटॉप पाने हेतु पात्र होंगे :-
- 8वीं।
- 10वीं।
- 12वीं।
- बोर्ड परीक्षा में निम्नलिखित प्रतिशत लाने वाले छात्रों को ही योजना में निःशुल्क लैपटॉप दिया जायेगा :-
राज्य स्तरीय योग्यता सूची के लिए - कक्षा 8वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
- कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
- कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
जिला स्तरीय योग्यता सूची के लिए - कक्षा 8वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
- कक्षा 10वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
- कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।
लैपटॉप वितरण की संख्या
- राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष 27,900 लैपटॉप निम्न प्रकार से वितरित किये जायेंगे :-
कक्षा राज्य स्तर पर
(न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक)जिला स्तर पर
(न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक)कुल लैपटॉप कक्षा 8वीं 6,000 3,300 (प्रति जिला 100) 9,300 कक्षा 10वीं 6,000 3,300 (प्रति जिला 100) 9,300 कक्षा 12वीं 6,000 3,300 (प्रति जिला 100) 9,300 कुल लैपटॉप 18,000 9,900 27,900
लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज
- राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में बिना किसी शुल्क के लैपटॉप प्राप्त करने के लिए लाभार्थी छात्रा के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने अनिवार्य है :-
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- कक्षा 8वीं/ 10वीं/ 12वीं की मार्कशीट।
- आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
आवेदन कैसे करें
- राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में बिना किसी शुल्क के लैपटॉप प्राप्त करने के लिए छात्र को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पात्र छात्रों की सूची बनाई जाएगी।
- सूची बन जाने के पश्चात पात्र छात्रों को उनके विद्यालय के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
- उसके पश्चात जिलेवार समारोह के माध्यम से चयनित छात्रों को निशुल्क लैपटॉप राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के तहत वितरित कर दिए जायँगे।
योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- राजस्थान सरकार की निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना के अंतर्गत 2 स्तरीय योग्यता सूची बनाई जाएगी :-
- राज्य स्तरीय योग्यता सूची।
- जिला स्तरीय योग्यता सूची।
- राज्य स्तरीय योग्यता सूची हेतु पात्र छात्रों के अपनी कक्षा के अनुसार कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
- जिला स्तरीय सूची हेतु छात्र के कक्षा 8वीं, कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं में न्यूनतम 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।
- राज्य स्तर पर राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में कुल 18,000 लैपटॉप पात्र छात्रों को प्रदान किये जायेंगे जिसमे से 6,000 लैपटॉप कक्षा 8वीं के लिए, 6,000 लैपटॉप कक्षा 10वीं के लिए और 6,000 लैपटॉप कक्षा 12वीं के छात्रों को दिए जायेंगे।
- जिला स्तर पर कुल 9,900 लैपटॉप वितरित किये जायेंगे जिसमे से 3,300 लैपटॉप कक्षा 8वीं के लिए, 3,300 लैपटॉप कक्षा 10वीं के लिए और 3,300 लैपटॉप कक्षा 12वीं के लिए प्रदान किये जायेंगे।
- निःशुल्क लैपटॉप वितरण के लिए राज्य स्तर पर चुन लिए गए छात्र को पुनः जिला स्तरीय सूची में नहीं चुना जायेगा।
- राज्य स्तर पर वर्गवार लैपटॉप वितरण निम्न प्रकार से किया जायेगा :-
- विज्ञान वर्ग के छात्रों को 2593 लैपटॉप।
- वाणिज्य वर्ग के छात्रों को 423 लैपटॉप।
- कला वर्ग के छात्रों को 2864 लैपटॉप।
- वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग के छात्रों को 120 लैपटॉप।
- इसी प्रकार जिला स्तर पर वर्गवार लैपटॉप का वितरण निम्न प्रकार से किया जायेगा :-
- विज्ञान वर्ग के छात्रों को 43 लैपटॉप।
- वाणिज्य वर्ग के छात्रों को 7 लैपटॉप।
- कला वर्ग के छात्रों को 48 लैपटॉप।
- वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग के छात्रों को 2 लैपटॉप।
- राजस्थान निःशुल्क लैपटॉप वितरण योजना में दिए जाने वाले लैपटॉप का वितरण छात्रों को सामूहिक समारोह का आयोजन कर दिए जायेंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान जन सूचना पोर्टल।
- राजस्थान स्कालरशिप पोर्टल।
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान।
- राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना आधिकारिक दिशानिर्देश।
- राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना आधिकारिक निर्देश।
संपर्क करने का विवरण
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी फ़ोन नंबर :- 9057510671.
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान नोडल अधिकारी ईमेल :- bserajmer@rajasthan.gov.in.
- राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क नंबर :- 18001806127
- राजस्थान जनसूचना पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल: jansoochna@rajasthan.gov.in.
- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान,
पुलिस लाइन्स, अजमेर,
राजस्थान। 305001
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Hindi
Sir leptop nahi aaya hai sir leptop yojana ka kya phayada nahi huaa😢😢😢😢😢
Math and science
Sir meri 10th me 88.83 percentage h aur mujhe free tablet ya laptop ki jrurat h
Commerce
Please give me laptops sir
Lap top
Hame pagal banaya Jaa rha hai 8 mhne se ki lap top melege free par khuch nhi mila abhi tak ese mandir ko kadi se khadi saja di jaye jaye hind🇮🇳🇮🇳jay mata di 🤝🙏🏻🙏🏻🙏🏻
हमें भी लैपटॉप चाहिए
हमें भी लैपटॉप चाहिए
Political science, sanskrit and sociology
Ek leptop ki aavsykata h
Computer
I want free laptop scheme but I am study in class-7th or my parent are not capable to purchase a laptop i want to require a laptop please 😭 ia m requested to you please help me and give free laptop scheme
I am requested to you modi sarkar to give free laptop 💻 scheme
Please 🥺🥺🥺🥺🥺🥺🥺🙏
Hindi
Mujhe padhne ke liye free mein laptop chahie
Pagination
नई टिप्पणी जोड़ें