मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
मध्य प्रदेश CM
Scheme Open
Madhya Pradesh Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Logo
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रति माह का भत्ता प्रदान किया जायेगा :-
    शैक्षिक योग्यता स्टायपेंड
    (प्रति माह)
    12वीं उत्तीर्ण। 8,000/- रूपये।
    आईटीआई उत्तीर्ण। 8,500/- रूपये।
    डिप्लोमा उत्तीर्ण। 9,000/- रूपये।
    स्नातक उत्तीर्ण या उच्च। 10,000/- रूपये।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0755-2525258.
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- mmsky-mp@mp.gov.in.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना।
आरम्भ दिनांक 2023.
लाभ
  • चयनित लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को 8,000/- से लेकर 10,000/- रूपये प्रति माह तक का भत्ता (स्टायपेंड) दिया जायेगा।
लाभार्थी मध्य प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोज़गार।
योजना की जानकारी योजना की नियमित जानकारी के लिए यहाँ योजना सब्सक्राइब करे।
आधिकारिक पोर्टल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पोर्टल।
आवेदन का तरीका मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोज़गारों के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के पढ़े लिखे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे कर उन्हें रोज़गार दिलाना है।
  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक और निजी संस्थानों में कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।
  • प्रशिक्षण देने के साथ साथ लाभार्थियों को प्रति माह का स्टायपेंड (भत्ता) भी प्रदान किया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को निम्नलिखित भत्ता प्रति माह प्रदान किया जायेगा :-
    • 12वीं उत्तीर्ण लाभार्थियों को 8,000/- रुपये प्रति माह।
    • आईटीआई उत्तीर्ण लाभार्थियों को 8,500/- रुपये प्रति माह।
    • डिप्लोमा उत्तीर्ण लाभार्थियों को 9,000/- रुपये प्रति माह।
    • स्नातक व उससे उच्च उत्तीर्ण लाभार्थियों को 10,000/- रुपये प्रति माह।
  • योजना में लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण देने के लिए 703 प्रशिक्षण के क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में चयनित कुछ प्रशिक्षण के क्षेत्र इस प्रकार है जिसमे चयनित युवा प्रशिक्षण ले सकते है :-
    • निर्माण क्षेत्र।
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग।
    • सिविल इंजीनियरिंग।
    • प्रबंधन।
    • मार्केटिंग।
    • होटल मैनेजमेंट।
    • टूरिज्म एंड ट्रेवल।
    • हॉस्पिटल एंड नर्सिंग।
    • रेलवे।
    • आई.टी सेक्टर।
    • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट।
    • बैंकिंग।
    • बीमा।
    • लेखा।
    • चार्टर्ड अकाउंटेंट।
    • मीडिया।
    • कला।
    • कानूनी और विधि सेवाएं।
    • व अन्य प्रशिक्षण के क्षेत्र।
  • इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद लाभार्थी युवाओं को रोज़गार प्राप्त करने में आसानी होगी।
  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात लाभार्थियों को मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोज़गार निर्माण बोर्ड द्वारा स्टेट कौंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
  • दिया गया प्रमाण पत्र लाभार्थियों को रोज़गार तलाश करने के दौरान अन्य उम्मीदवारों के मुकाबले प्रमुखता प्रदान करेगा।
  • पात्र लाभार्थी 26-06-2023 से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जा कर अपना पंजीकरण करा सकते है।
  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की निरंतर अपडेट के लिए आप इस योजना को यहाँ सब्सक्राइब भी कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित प्रति माह का भत्ता प्रदान किया जायेगा :-
    शैक्षिक योग्यता स्टायपेंड
    (प्रति माह)
    12वीं उत्तीर्ण। 8,000/- रूपये।
    आईटीआई उत्तीर्ण। 8,500/- रूपये।
    डिप्लोमा उत्तीर्ण। 9,000/- रूपये।
    स्नातक उत्तीर्ण या उच्च। 10,000/- रूपये।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लाभ।

पात्रता

  • मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता रखता हो :-
    • 12वीं उत्तीर्ण।
    • आईआईटीआई उत्तीर्ण।
    • डिप्लोमा उत्तीर्ण।
    • स्नातक उत्तीर्ण या उच्च।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • निवास का प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • समग्र आईडी।
    • मोबाइल नंबर।
    • राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज़।
    • बैंक खाते का विवरण।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीकरण 07 जून 2023 से शुरू हो चुका है।
  • अभी तक कुल 9,811 प्रतिष्ठान अपना पंजीकरण करा चुके है।
  • दिनांक 26-06-2023 से पात्र लाभार्थी भी कौशल प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते है।
  • मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक के पास समग्र आईडी होना अनिवार्य है।
  • पोर्टल पर समग्र आईडी डालने और पंजीकृत मोबाइल नम्बर से ओटीपी के माध्यम से सत्यापित होने पर आवेदक का विवरण स्वयं पोर्टल पर भर जायेगा।
  • मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
    • निवास का प्रमाण पत्र।
    • समग्र आईडी।
    • आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज़।
    • बैंक खाते का विवरण।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात दिनांक 1 अगस्त 2023 से चयनित युवा अपने चुने हुवे प्रतिष्ठान में जाकर प्रशिक्षण लेने शुरू करेगा।
  • प्रशिक्षण को 1 माह पूर्ण होते ही मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत प्रति माह का भत्ता लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित कर दिए जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0755-2525258.
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- mmsky-mp@mp.gov.in.

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

टिप्पणियाँ

please notify when…

टिप्पणी

please notify when registration starts

time period kitna hoga skill…

टिप्पणी

time period kitna hoga skill training ka?

mama full form me hai…

टिप्पणी

mama full form me hai. scheme pe scheme launch kar rhe hai

Agriculture

टिप्पणी

Bhut badiya yojana hai

Seeko lamao yojna

टिप्पणी

hello sir please

In reply to by Ravi singh (सत्यापित नहीं)

Hair cutter , beautician

टिप्पणी

Sir Mera form ni dl ra mujhe bhi rojgar chahiye mere pass OTP or mail ni aara mene kyc bhi krwaya Lia h mene helpline number PE bhi cll Kiya but attand ni kr re

Hello govtschemes.in owner,…

टिप्पणी

Hello govtschemes.in owner, You always provide practical solutions and recommendations.

Art

टिप्पणी

Badiya

Arts

टिप्पणी

Good jobs yuvao ke liye

hindi

टिप्पणी

mera name nikita he mene Faisal kya he

Bsc 1st year

टिप्पणी

My father is poor farmer but isliye arjent job please

Email kaise kare ja hi nhi…

टिप्पणी

Email kaise kare ja hi nhi rha h inko

Power plant

टिप्पणी

Meri sthiti kharab hai naukari karna chahta hun

ITI pass student

टिप्पणी

Sir 2 setaipend ni aai avi tak

Seekho kamoa mp 2023…

टिप्पणी

Seekho kamoa mp 2023 registration

seekho kamao yojana me…

टिप्पणी

seekho kamao yojana me aavedan karna hai

New registration error

टिप्पणी

New registration error

E sign

टिप्पणी

Contract kbse approved h par e sign authority ke side se nahi hua abhi tak mere father nahi to please jald se mera authority e sign kare

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन