हाइलाइट
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गांव की बेटी योजना में उच्च शिक्षा हेतु निम्नलिखित आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी :-
- तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा पाठ्यक्रम की छात्रा को 7,500/- रूपये प्रति वर्ष यानी 750/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
- अन्य स्नातक पाठ्यक्रम की छात्रा को 5,000/- रूपये प्रति वर्ष यानी 500/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 18001805522.
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना। |
आरंभ होने का वर्ष | 2005. |
लाभ | उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति। |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र की 12वीं उत्तीर्ण छात्राएं। |
नोडल विभाग | उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे मे
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रह रही कन्याओं की शिक्षा को मद्देनज़र रखते हुवे गांव की बेटी योजना की शुरुआत की गयी थी।
- मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना वर्ष 2005 में शुरू की गयी थी।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रह रही छात्राओं को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित प्रोत्साहित करना है।
- मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग को इस योजना के सञ्चालन की समस्त ज़िम्मेदारी दी गयी है।
- इस योजना को "मध्य प्रदेश गांव की बेटी स्कीम" भी कहा जाता है।
- गांव की बेटी योजना में मध्य प्रदेश सरकार उन छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेगी जो ग्रामीण क्षेत्र में रह रही है व जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा तक की शिक्षा अपने गांव के विद्यालय के माध्यम से प्राप्त की है।
- केवल वही छात्राएं गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र होंगी जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा 60% से अधिक अंक से उत्तीर्ण की होगी।
- छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए छात्रा को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात स्नातक के पाठ्यक्रम में किसी भी कॉलेज/ विश्वविद्यालय में दाखिला लेना आवश्यक है।
- पात्र छात्राओं को मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में मध्य प्रदेश सरकार निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान करेगी :-
पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति की धनराशि - तकनीकी शिक्षा
- चिकित्सा शिक्षा
7,500/- रूपये प्रति वर्ष यानी
750/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।अन्य स्नातक शिक्षा 5,000/- रूपये प्रति वर्ष यानी
500/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु। - छात्रवृत्ति की स्वीकृति से पहले विभाग द्वारा छात्रा के कॉलेज/ विश्वविद्यालय के प्राचार्य से भी मंजूरी ली जाएगी।
- फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-2023 में स्नातक में दाखिला लेने वाली छात्राओं से गांव की बेटी योजना की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे है।
- पात्र लाभार्थी छात्रा मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर जा कर गांव की बेटी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
- वर्ष 2023-2024 में स्नातक में दाखिला लेने वाली छात्राओं को गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
- जल्दी ही विभाग द्वारा वर्ष 2023-2024 के पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन मांगे जायेंगे।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को गांव की बेटी योजना में उच्च शिक्षा हेतु निम्नलिखित आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी :-
- तकनीकी शिक्षा और चिकित्सा पाठ्यक्रम की छात्रा को 7,500/- रूपये प्रति वर्ष यानी 750/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
- अन्य स्नातक पाठ्यक्रम की छात्रा को 5,000/- रूपये प्रति वर्ष यानी 500/- रूपये प्रति माह 10 माह हेतु।
पात्रता
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
- छात्रा मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा के कक्षा 12वीं में 60% से अधिक अंक होने चाहिए।
- छात्रा मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी हो।
- छात्रा तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा या अन्य किसी स्नातक पाठ्यक्रम में अध्यनरत हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- मध्य प्रदेश का ग्रामीण आवासीय प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- समग्र आईडी।
- आय प्रमाण पत्र।
- कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका।
- बैंक पासबुक की प्रति।
- जाति प्रमाण पत्र। (सम्बंधित हो तो)
- जन्म प्रमाण पत्र। (अगर हो तो)
- मोबाइल नम्बर।
- ईमेल आईडी।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
- गांव की बेटी योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है।
- लाभार्थी छात्रा को सबसे पहले स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण हो जाने के बाद पोर्टल द्वारा छात्रा के मोबाइल नम्बर पर यूजर नेम और पासवर्ड भेजा जायेगा।
- उसी यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से लाभार्थी छात्रा को लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद योजनाओं की सूची में से मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना को चुनना होगा।
- उसके बाद आये हुवे ऑनलाइन आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
- निजी विवरण।
- संपर्क विवरण।
- शिक्षा से सम्बंधित विवरण।
- बैंक खाते का विवरण।
- उसके पश्चात मांगे गए सभी ज़रूरी दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद एक बार गांव की बेटी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक देख कर सबमिट कर देना होगा।
- जमा हुवे आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारीयों द्वारा गहनता से जांचा जायेगा।
- लाभार्थी छात्रा जिस कॉलेज/ विश्वविद्यालय में पढ़ती है उसके प्राचार्य से भी मंजूरी विभाग द्वारा ली जाएगी।
- समस्त जांच के उपरान्त विभाग द्वारा गांव की बेटी योजना में छात्रवृत्ति हेतु चुनी गयी छात्राओं के खाते में 7,500/ प्रति वर्ष एवं 5,000/- प्रति वर्ष की धनराशि उनके पाठ्यक्रम के आधार पर उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- मध्यप्रदेश गांव की बेटी योजना पंजीकरण।
- मध्यप्रदेश गांव की बेटी योजना लॉगिन।
- मध्यप्रदेश गांव की बेटी योजना आवेदन की स्थिति।
- मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग पोर्टल।
- मध्यप्रदेश स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल।
- मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 18001805522.
- उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश
आयुक्त कार्यालय,
उच्च शिक्षा विभाग,
5 वीं मंजिल, सतपुड़ा भवन,
भोपाल - 462004.
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|---|
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
इक्लौती बेटी छात्रवृत्ति | मध्य प्रदेश |
2 | ![]() |
मध्यप्रदेश प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति योजना | मध्य प्रदेश |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
लाड़ली लक्ष्मी योजना | मध्य प्रदेश |
2 | ![]() |
कृषक प्रशिक्षण तथा भ्रमण कार्यक्रम | मध्य प्रदेश |
3 | ![]() |
मध्य प्रदेश कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना | मध्य प्रदेश |
4 | ![]() |
डॉ भीम राव अम्बेडकर मेधावी विद्यार्थी पुरुस्कार योजना | मध्य प्रदेश |
5 | ![]() |
मुख्यमंत्री विदेश अध्ययन यात्रा | मध्य प्रदेश |
6 | ![]() |
ग्रामीण इंजीनियर योजना | मध्य प्रदेश |
7 | ![]() |
मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना | मध्य प्रदेश |
8 | ![]() |
इक्लौती बेटी छात्रवृत्ति | मध्य प्रदेश |
9 | ![]() |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना | मध्य प्रदेश |
10 | ![]() |
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना | मध्य प्रदेश |
11 | ![]() |
मध्य प्रदेश निःशुल्क साइकिल वितरण योजना | मध्य प्रदेश |
12 | ![]() |
मध्य प्रदेश पढ़ो और पढ़ाओ योजना | मध्य प्रदेश |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना | केन्द्रीय सरकार |
2 | ![]() |
स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना | केन्द्रीय सरकार |
3 | ![]() |
प्रगति छात्रवृत्ति योजना | केन्द्रीय सरकार |
4 | ![]() |
सक्षम छात्रवृत्ति योजना | केन्द्रीय सरकार |
5 | ![]() |
Ishan Uday Special Scholarship Scheme | केन्द्रीय सरकार |
6 | ![]() |
Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child | केन्द्रीय सरकार |
7 | ![]() |
Central Sector Scheme of Scholarship | केन्द्रीय सरकार |
8 | ![]() |
North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme | केन्द्रीय सरकार |
9 | ![]() |
पीएम यशस्वी योजना - 2022 | केन्द्रीय सरकार |
10 | ![]() |
अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना | केन्द्रीय सरकार |
11 | ![]() |
सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना | केन्द्रीय सरकार |
12 | ![]() |
AICTE Yashasvi Scholarship Scheme | केन्द्रीय सरकार |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Hindi
Yojana lene hetu avedhan kiya ja raha he
Bsc
Profile pic send year
नई टिप्पणी जोड़ें