
हाइलाइट
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
- उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रूपये का ऋण।
- मात्र 4 प्रतिशत की सरल ब्याज की दर।
- महिला, दिव्यांग और ट्रांस्जेंडरो के लिए 1 प्रतिशत सरल ब्याज की दर।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18003456444.
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना। |
आरंभ होने की तिथि | 2 अक्टूबर,2016. |
लाभ | उच्च शिक्षा हेतु छात्रों को 4 लाख रूपये तक का लोन। |
नोडल विभाग | |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पोर्टल द्वारा। |
योजना के बारे मे
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2 अक्टूबर, 2016 को गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई थी।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
- राज्य के छात्र छात्राओं को इस योजना के तहत आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा और उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
- इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- बिहार सरकार द्वारा छात्रों को 4 लाख रूपये तक का लोन वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत निम्नलिखित कार्यो के लिए भी ऋण प्रदान किया जाएगा :-
- आजीविका और उनकी शिक्षा पर होने वाले खर्चे के लिए।
- उनके शिक्षण शुल्क (हॉस्टल सहित) खर्चे के लिए।
- छात्रावास की अनुपलब्धता में किराए के आवास के लिए।
- यह योजना आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित छात्रों के लिए लाभकारी होगी।
- इस लोन में शिक्षण संस्थानों का शुल्क साथ में खाने पीने पाठ्य सामग्री से सम्बंधित खर्चे भी शामिल होंगे।
- यह ऋण उच्च शिक्षा के सामान्य पाठ्यक्रमों एवं विभिन्न व्यावसायिक/तकनीकी पाठ्यक्रमों बीए /बीएससी /इंजीनियरिंग/ एमबीबीएस /प्रबंधन/विधि आदि के लिए दी जायेगी।
- साथ ही यह उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में सुधार करने में मदद करेगा।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत छात्र को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
- उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख रूपये का ऋण।
- मात्र 4 प्रतिशत की सरल ब्याज की दर।
- महिला, दिव्यांग और ट्रांस्जेंडरो के लिए 1 प्रतिशत सरल ब्याज की दर।
पात्रता
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए निम्नलिखित व्यक्ति पात्र होंगे :-
- आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी जिस शिक्षण संस्थान से पढ़ा हो वो राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
- यदि कोई आवेदक एक निश्चित स्तर की डिग्री प्राप्त कर चुका है, तो वह उसी स्तर के पाठ्यक्रम के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के विधार्थी 12वी पास होना चाहिए।
- आवेदन की तिथि को आवेदक की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं हो।
- पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदक की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पॉलिटेक्निक पाठ्यकर्म के लिए 10वी परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट।
- उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले का प्रमाण-पत्र।
- विद्यार्थी, माता-पिता और में से सभी के 2-2 फोटो।
- परिवार का आय प्रमाण-पत्र।
- बैंक अकाउंट पासबुक।
- पॉलिटेक्निक पाठ्यकर्म के लिए 10वी का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र।
- आवदेक का पहचान पत्र
लाभ लेन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने उसका होम पेज खुल जाएगा।
- सर्वप्रथम आवेदक वेब साईट के होम पेज पर न्यू एप्लिकेंट रजिस्ट्रेशन पर जा कर पंजीकरण करेगा।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करे।
- जिसकी सहायता से वह आगे की आवेदन प्रक्रिया कर सकेगें।
- ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके सामने अन्य तीन विकल्प खुल जायेंगे।
- इन तीन विकल्पों में से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चयन करना होगा।
- जिसके बाद एक आवेदन पत्र खुल जाएगा, आवेदन में पूछी गई जानकारी और विवरण भरना होगा ।
- फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर इसे जमा कर देना होगा।
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद, छात्रों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।
- यह यूनिक आईडी नंबर उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
- छात्रों को प्रस्तुत आवेदन पत्र की पीडीएफ कॉपी और ई-मेल आईडी पर आवश्यक दस्तावेजों का विवरण भी प्राप्त होगा।
- इसके बाद समस्त दस्तावेज़ों के साथ मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर दिए गए समय और तारीख पर आवेदक को अपने जिले के जिला पंजीकरण एवं पंजीकरण केंद्र पर जाना होगा।
- काउंटर पर आवेदन पत्र और दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- सक्षम अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों को जाँच की जाएगी।
- जांच में सही पाए जाने पर आवेदक को सूचित कर दिया जायेगा और लोन की राशि डिस्बर्से कर दी जाएगी।
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र संपर्क विवरण
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का आवेदन आवेदक के जिले के जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पर भी जमा करना होगा। बिहार के जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र की सूची निम्नवार है :-
जिला | मोबाइल नंबर | केंद्र का पता |
---|---|---|
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र अररिया | 7903233798 | कैंपस ऑफ़ सदर कार्यालय, पोस्ट अररिया, पिन कोड : 854311. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र अरवल | 7739639697 | पिपरा बांग्ला, अरवल, पोस्ट शाहपुर, पिन कोड: 804401. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र औरंगाबाद | 9939502331 | टाउन इंटर स्कूल के पास, ओल्ड जी.टी रोड, औरंगाबाद, पिन कोड : 824101. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र बांका | 9899175409 | बांका समरहालय परिसर, दबुतोला, बांका, पिन कोड : 813102. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र बेगूसराय | 9852017757 | सदर प्रखंड परिसर, बेगूसराय, पिन कोड: 851218. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र भागलपुर | 8709104442 | सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, कंचनगढ़, पिनकोड : 812001. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र भोजपुर | 9934070190 | धनपुरा, डीएवी स्कूल के सामने, आरा, पिनकोड: 802301. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र बक्सर | 8002655944 | आईटीआई कैंपस, वार्ड नंबर 13, पिनकोड: 802101. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र दरभंगा | 9162060623 | कदीरबाद बस स्टैंड, सरकारी पॉलिटेक्निक के पास, पोस्ट लालबाग़, पिनकोड: 846004. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र गया | 8789018542 | स्टेट पॉलिटेक्निक, गया बोधगया रोड, केंदुई, पिनकोड: 824231. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र गोपालगंज | बसडीला, पंचायत भवन के पास, पोस्ट गोपालगंज, पिनकोड: 841428. |
|
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र जमुई | 7261054576 | ढढौर, सिकंदरा, पोस्ट ईटासागर. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र जहानाबाद | 9934679183 | काको रोड, जहानाबाद बस स्टैंड के पास, पिनकोड 821101. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र कैमूर | 8002591927 | ग्राम दमदम, प्रखंड भभुआ, कैमूर, पिनकोड: 821101. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र कटिहार | 8864020100 | सदर प्रखंड कार्यालय, मिर्चबड़ाई, कटिहार, पिनकोड: 854109. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र खगड़िया | 7903092321 | जिला कृषि कार्यालय कैंपस, पोस्ट खगड़िया, पिनकोड: 851204. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र किशनगंज | 8709497107 | प्रखंड परिसर, किशनगंज, पिनकोड: 811315. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र लखीसराय | 8210903244 | महीसोना पंचायत भवन के पास, लखीसराय, पिनकोड: 811315. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मधेपुरा | 9955424051 | सदर अंचल कार्यालय के पीछे, मधेपुरा, पिनकोड: 852110. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मधुबनी | 8407870135 | मिठोली, पोस्ट मधुबनी, पिनकोड: 847211. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मुंगेर | 9113305561 | सुजावलपुर, सदर प्रखंड परिसर, मुंगेर, पिनकोड: 811201. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र मुजफ्फरपुर | 9431273541 | नेहरू स्टेडियम के पीछे, सिकंदरपुर, पिनकोड: 842001. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र नालंदा | 7762892556 | सिपाह मोर, आदर्श थाना, दीप नगर के पीछे, दीप नगर, बिहारशरीफ, बिहार, पिनकोड: 803101. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र नवादा | 9308661190 | बुधौल बस स्टैंड के पास, बुधौल, पोस्ट नवादा, पिनकोड: 805110. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पश्चिमी चम्पारण | 9709449771 | अरेराज रोड, बेट्टाह, आईटीआई ट्रेनिंग सेण्टर, नियर जय प्रकाश नगर, पिनकोड: 845438. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पटना | 06122508008 | छज्जूबाग, बिहार स्टेट कोआपरेटिव फेडरेशन के सामने, पिनकोड: 800001. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पूर्वी चम्पारण | 9934633195 | पॉलिटेक्निक कॉलेज मोतिहारी के पास, पंचायत लुटाहा, पोस्ट मोतिहारी, पिनकोड: 845401. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र पूर्णिया | 9471867656 | फायर ब्रिगेड सेण्टर, नियर मरंगा, पोस्ट पूर्णिया, पिनकोड: 854301. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र रोहतास | 9508648676 | मोकार, सासाराम इन आरा पटना रोड, पिनकोड: 821113. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सहरसा | 9341575199 | राजकीय कन्या विद्यालय के पास, पिनकोड 852201. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र समस्तीपुर | 7631851992 | डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस से 3 किमी दूर, समस्तीपुर रौसादा रोड, पिनकोड: 848101. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सारन | 9939273911 | रतनपुरा, बिडोलिया रोड, छपरा, सारन, पिनकोड: 841301. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र शेखपुरा | 9431223470 | नवोदय विद्यालय के दक्षिण में, शेखपुरा, पिनकोड: 811105. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र शिवहर | 8709373092 | ब्लॉक कैंपस, शिवहर, पिनकोड: 843329. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सीतामढ़ी | 9934900747 | आईटीआई कैंपस, शांति नगर, सीतामढ़ी, पोस्ट डुमराह, पिनकोड: 843301. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सीवान | 9304565382 | महादेव जे.बी.आर विद्यालय (महिला प्रशिक्षण केंद्र), सिवान, पिनकोड: 841226. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र सुपौल | 9798291295 | आईटीआई कैंपस, सुपौल, पिनकोड: 847452. |
जिला पंजीकरण एवं परामर्श केंद्र वैशाली | 7909075628 | हरवंशपुर, कोनहारा घाट, गाँधी सेतु मैं रोड, पिनकोड: 844101. |
महत्वपूर्ण लिंक
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पंजीकरण।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लॉगिन।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन की स्थिति।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अप्रैज़ल आवेदन पत्र।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पाठ्यक्रमों की सूची।
- बिहार क्रेडिट कार्ड योजना के कॉलेज की सूची।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना दिशानिर्देश।
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।
सम्पर्क करने का विवरण
- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18003456444
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|---|
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना | बिहार |
2 | ![]() |
मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना | बिहार |
3 | ![]() |
बिहार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाती एवं जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना | बिहार |
4 | ![]() |
बिहार मुख्यमंत्री महिला सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना | बिहार |
5 | ![]() |
बिहार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना | बिहार |
6 | ![]() |
बिहार प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण योजना | बिहार |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Esa loan btao jo lene ke…
Esa loan btao jo lene ke baad chukana na pde
loan return timing?
loan return timing?
नई टिप्पणी जोड़ें