Chief Minister Krishak Jeevan Kalyan Yojana

author
Submitted by shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Madhya Pradesh CM
Highlights
  • मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत किसानो को निम्न सहायता प्रदान की जाएगी :-
    • दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में 4,00,000/- रूपये।
    • दुर्घटना में स्थायी अपंगता हो जाने पर 1,00,000/- रूपये।
    • दुर्घटना में अंग भंग होने से अधिक अपंगता पर 50,000/- रूपये।
    • अन्तयेष्टि अनुदान 4,000/- रूपये।
Customer Care
  • मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0755 2553429.
    • 0755 4270498.
  • मध्यप्रदेश राज्य विपणन बोर्ड फैक्स नंबर :- 0755 2553806.
  • मध्यप्रदेश राज्य विपणन बोर्ड पी.बी.एक्स नंबर :-
    • 0755 2762203.
    • 0755 2762205.
    • 0755 2762094.
    • 0755 2762097.
    • 0755 4082100.
  • मध्यप्रदेश राज्य विपणन बोर्ड हेल्पलाइन ईमेल :- mdmandiboard@gmail.com.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना।
आरंभ होने की तिथि 25 सितम्बर 2008.
लाभ
  • मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत किसानो को निम्न सहायता प्रदान की जाएगी :-
    • दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में 4,00,000/- रूपये।
    • दुर्घटना में स्थायी अपंगता हो जाने पर 1,00,000/- रूपये।
    • दुर्घटना में अंग भंग होने से अधिक अपंगता पर 50,000/- रूपये।
    • अन्तयेष्टि अनुदान 4,000/- रूपये।
नोडल एजेंसी राज्य कृषि विपणन बोर्ड, मध्यप्रदेश।
आवेदन का तरीका ऑफलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना मध्यप्रदेश सरकार की किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इससे वर्ष 2008 में प्रदेश के किसानो व कृषि कार्य करने वाले व्यक्तियों के शुरू की गयी थी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो की कृषि कार्य के दौरान होने वाली मृत्यु या अपंगता की दशा में उन्हें आर्थिक सहायता उपलप्ध कराना है।
  • योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो जाने पर 4,00,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • वहीँ दुर्घटना में स्थायी अपंगता होने पर 1,00,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • योजना की सबसे ख़ास बात ये है की मृत्यु होने की दशा में सरकार द्वारा 4,000/- रूपये अंत्योष्टि के लिए भी दिए जायेंगे।
  • योजना के शुरुआत में ये धनराशि बहुत कम थी।
  • परन्तु वर्ष 2012 में इसे संशोधित कर बढ़ा दी गयी थी।
  • इस योजना का लाभ प्रदेश के समस्त किसान व कृषि से सम्बंधित कार्य करने वाले व्यक्ति उठा सकते है।

योजना के उद्देश्य

  • कृषि से सम्बंधित कार्य करने के दौरान होने वाली जनहानि या अपंगता की दशा में आर्थिक सहायता प्रदान करना।

पात्रताएं

  • योजना के अंतर्गत निम्नलिखित वर्ग के व्यक्ति ही पात्र होंगे :-
    • मध्यप्रदेश के किसान।
    • कृषि आधारित रोज़गार प्राप्त व्यक्ति।

योजना के लाभ

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत किसानो को निम्नलिखित सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी :-

परिस्थिति सहायता राशि
दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में 4,00,000/- रूपये।
दुर्घटना में स्थायी अपंगता हो जाने पर 1,00,000/- रूपये।
दुर्घटना में अंग भंग होने से अधिक अपंगता पर 50,000/- रूपये।
अन्तयेष्टि अनुदान 4,000/- रूपये।

परिस्तिथियाँ जिनमे योजना का लाभ देय होगा

निम्नलिखित कारणों से होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता की दशा में ही आर्थिक सहायता देय होगी :-

  • कृषि यंत्रो का कृषि कार्यों में उपयोग करते समय।
  • सिंचाई हेतु कुआं खोदते या ट्यूबवेल स्थापित करते समय।
  • ट्यूबवेल संचालित करते समय करंट लगने पर।
  • कृषि कार्य करते समय खेत से गुजरने वाली विद्युत लाइन से करंट लगने पर।
  • खेत में रासायनिक दवाइयों का छिड़काव करते समय।
  • मंडी में कृषि यंत्र उपयोग या बोरी की ढेरी लगते समय।
  • मंडी परिसर में ट्रेक्टर ट्राली या बैलगाड़ी पलटने पर।
  • घर से खेत या खेत से घर आते जाते हुई दुर्घटना में।
  • कुट्टी की मशीन में बाल आने पर।
  • कृषि सुरक्षा, पेड़ो की छंटाई, पशु से खेतो की रखवाली, पशु को घास खिलाने, पानी पिलाने, उनकी देख रेख करने पर।

आवश्यक दस्तावेज

योजना के अंतर्गत लाभ लेने हेतु कृषक या उसके विधिक वारिस/वारिसों द्वारा आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे :-

  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आधार कार्ड।
  • चिकित्सक प्रमाण पत्र। (अपंगता होने की दशा में)
  • मृत्यु प्रमाण पत्र। (मृत्यु होने की दशा में)
  • बैंक पासबुक की प्रति।
  • खाता खतौनी की प्रति।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र ही एक मात्र विकल्प है।
  • आवेदक द्वारा या उसके हितग्राही द्वारा दुर्घटना घटित होने के 1 वर्ष के भीतर आवेदन करना होगा।
  • आवेदन पत्र सही से भर व आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न कर अपने जिले के कलेक्टर के ऑफिस में जमा करना होगा।
  • उसके पश्चात आवेदन पत्र की गहनता से जांच की जाएगी।
  • जाँच में आवेदन पत्र सही पाए जाने पत्र सहायता की धनराशि दिए गए बैंक विवरण पर ट्रांसफर कर दी जाएगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • योजना का लाभ लेने के लिए 1 वर्ष के भीतर आवेदन करना आवश्यक है।
  • योजना के शुरुआत में ये समय सीमा 30 दिन थी।
  • बाद में इसे संशोधित कर 90 दिन और उसके बाद 1 वर्ष कर दिया गया था।
  • प्राकृतिक आपदाओं से हुई मृत्यु या अपंगता होने की दशा में कोई सहायता प्रदान नहीं की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत किसानो के अलावा केवल कृषि कार्यों में लिप्त व्यक्ति ही लाभ ले सकता है।
  • 7 दिन के भीतर आवेदन पत्र की जांच कर स्वीकृत अस्वीकृत करना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने की दशा में 15 दिन के भीतर सहायता धनराशि आवेदक या उसके हितग्राही के खाते में ट्रांसफर करनी आवश्यक है।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0755 2553429.
    • 0755 4270498.
  • मध्यप्रदेश राज्य विपणन बोर्ड फैक्स नंबर :- 0755 2553806.
  • मध्यप्रदेश राज्य विपणन बोर्ड पी.बी.एक्स नंबर :-
    • 0755 2762203.
    • 0755 2762205.
    • 0755 2762094.
    • 0755 2762097.
    • 0755 4082100.
  • मध्यप्रदेश राज्य विपणन बोर्ड हेल्पलाइन ईमेल :- mdmandiboard@gmail.com.
  • राज्य कृषि विपणन बोर्ड, मध्यप्रदेश,
    26, किसान भवन, अरेरा हिल्स,
    जेल रोड, भोपाल, मध्यप्रदेश। 462001

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

Person Type Scheme Type Govt

Matching schemes for sector: Agriculture

Sno CM Scheme Govt
1 Surajdhara Yojna Madhya Pradesh
2 मौसम आधारित फसल बीमा योजना Madhya Pradesh
3 औषधीय एवं सुगन्धित फसल क्षेत्र विस्तार योजना Madhya Pradesh
4 फल पौध रोपण योजना Madhya Pradesh
5 मसाला क्षेत्र विस्तार योजना Madhya Pradesh
6 सब्ज़ी क्षेत्र विस्तार योजना Madhya Pradesh
7 संरक्षित खेती प्रोत्साहन योजना Madhya Pradesh
8 उद्यानिकी विकास हेतु यंत्रीकरण योजना Madhya Pradesh
9 घरेलू बागवानी की आदर्श योजना (गोल्डन किचन) Madhya Pradesh
10 भावान्तर भुगतान योजना (मूल्य अंतर भुगतान योजना) Madhya Pradesh
11 कृषक प्रशिक्षण तथा भ्रमण कार्यक्रम Madhya Pradesh
12 मध्य प्रदेश कृषि में महिलाओं की भागीदारी योजना Madhya Pradesh
13 किसान मित्र प्रशिक्षण योजना Madhya Pradesh
14 जैविक खेती प्रोत्साहन योजना Madhya Pradesh
15 बलराम ताल योजना Madhya Pradesh
16 अन्नपूर्णा योजना Madhya Pradesh
17 बैलगाड़ी अनुदान योजना Madhya Pradesh
18 कृषि जलवायु क्षेत्र हेतु पायलेट प्रोजेक्ट Madhya Pradesh
19 सिंचाई क्षमता विकास योजना Madhya Pradesh
20 सतत गन्ना विकास योजना Madhya Pradesh
21 मुख्यमंत्री विदेश अध्ययन यात्रा Madhya Pradesh
22 मिटटी परीक्षण योजना Madhya Pradesh
23 बीज ग्राम योजना Madhya Pradesh
24 मैक्रो मैनेजमेंट स्कीम Madhya Pradesh
25 Madhya Pradesh Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Madhya Pradesh
26 Madhya Pradesh Rani Durgawati Shri Anna Protsahan Yojana Madhya Pradesh

Comments

my husband died of a heart…

Comment

my husband died of a heart attack while working on the agriculture field. am i eligible to avail the benefit under mukhyamantri krishak jivan kalyan yojana?

सहायता राशि हेतु

Comment

मेरा बड़ा भाई बीरम सिंह पुत्र हजारी लाल की मुर्त्तू सड़क दुर्घटना में हो गई हे जिन्की पत्नी ओर तीन बच्चे हे मुर्तु दिनांक 31/03/2023

dava kahan karna hai?

Comment

dava kahan karna hai?

K.m

Your Name
कमला बाई शोभाराम नायमा
Comment

मुझे मुख्यमंत्री कल्याण योजना का।लाभ‌नही्मिलरहे

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.