
हाइलाइट
- सभी छात्रों को स्नातक और परास्नातक के लिए 20,000/- रूपए की आर्थिक सहायता।
- सहायता राशि पाठ्यक्रम अवधि तक प्राप्त होगी।
- अन्य छात्रवृति का लाभ पर रहे छात्र भी योजना का लाभ उठा सकेंगे।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना हेल्पलाइन नंबर : - 0674-2396550
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - scholarshiphedgov@gmail.com
- ओडिशा राज्य शिक्षा छात्रवृति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर।
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | ओडिशा गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना |
आरंभ वर्ष | 2019 |
लाभ | स्नातक और परास्नातक के लिए 20,000 रूपए की आर्थिक सहायता। |
लाभार्थी | ओडिशा के विद्यार्थी। |
अधिकारिक पोर्टल | ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल। |
नोडल विभाग | ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | राज्य छात्रवृति के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से। |
योजना के बारे मे
- ओडिशा सरकार अपनी कल्याणकारी योजना के लिए जानी जाती है, जो विशेष रूप से और आर्थिक रूप से वंचित लोगों के लिए बनाई गई है।
- हाल ही में राज्य सरकार द्वारा "गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना" को लागु किया गया।
- योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता देना है जो आर्थिक रूप से वंचित और हाशिए से सम्बंधित परिवारों से है।
- इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सभी पात्र विद्यार्थियों को उनके उच्च शिक्षा हेतु 20,000/- रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ स्नातक और परास्नातक में पंजीकृत लाभार्थी छात्रों को ही दिया जाएगा।
- हालाँकि योजना का लाभ केवल उन्ही पाठ्रयक्रम के लिए देय होगा जिनकी सूची योजना के दिशानिर्देश में जारी की गई होगी।
- योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि उक्त छात्रों को प्रतिवर्ष उनके पाठ्यक्रम की अवधि खत्म होने तक दी जाएगी।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ ऐसे छात्र भी प्राप्त कर सकते है जो अन्य योजना के तहत दी जाने वाली छात्रवृति का लाभ ग्रहण कर रहे है।
- योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता विद्यार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ लेने हेतु विद्यार्थियों को इसकी दिशानिर्देश में जारी सभी पात्रताओं को पूरा करना होगा।
- सालाना 2.5 लाख से कम आय वाले परिवार के छात्र ही गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- पात्र छात्र गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना के आवेदन ऑनलाइन 'ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल' के माध्यम से कर सकते है।
- प्रत्येक वर्ष ओडिशा उच्च शिखा विभाग द्वारा योजना से सम्बंधित एक विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये जाते है, जिसमे योजना से जुडी विशेष जानकारी साझा की जाती है।
- गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आती है जिसमे "ई- मेधाब्रुति योजना" भी शामिल है।
- योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि राज्य के सभी सरकारी संस्थानों के स्नातक, परास्नातक, तकनिकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए उपलब्ध होगी।
- प्राप्त आवेदनों को चयनित नोडल विभाग की गठित समिति द्वारा जांचा जाएगा और जांच में सफल आवेदकों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- योजना से जुडी अन्य विशेष जानकारी छात्र गोपाबंधु शिक्षा सहायता योजना के नवीनतम दिशानिर्देश कर सकते है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी विद्यार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
- सभी छात्रों को स्नातक और परास्नातक के लिए 20,000/- रूपए की आर्थिक सहायता।
- सहायता राशि पाठ्यक्रम अवधि तक प्राप्त होगी।
- अन्य छात्रवृति का लाभ पर रहे छात्र भी योजना का लाभ उठा सकेंगे।
पात्रता की शर्तें
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी छात्रों को योजना के अंतर्गत जारी पात्रता को पूर्ण करना आवश्यक है। पात्रता पूर्ण न करने की स्थित उक्त विद्यार्थी के आवेदनों को अस्वीकार माना जाएगा।
- विद्यार्थी निम्नलिखित में से किसी भी परिवार से सम्बन्ध रखता हो : -
- एचआईवी/एड्स से प्रभावित परिवार।
- बेघर परिवार।
- निराश्रित/भीख पर निर्भर परिवार।
- हाथ से मेला उठाने वाले परिवार (मैनुअल स्केवेंजिंग)।
- विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह।
- क़ानूनी तौर पर रिहा बंधुआ मजदूर।
- एकल माँ द्वारा पाले गए बच्चे (विधवापन, तलाक, या अविवाहित स्थिति के कारण)।
- ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्र।
- बाल विवाह से बचाई गई छात्राएं वर्तमान में आश्रय गृह या पुनर्वास केंद्र में रह रही हैं (इन छात्रों को लाभ आश्रय गृह या छात्रावास और पाठ्यक्रम की अवधि खत्म होने या 21 वर्ष की आयु होने तक प्राप्त होंगे)।
- विशेष देखभाल वाले बच्चे (बिना किसी जैविक या कानूनी माता-पिता या गोद लिए हुए अनाथ बच्चे)।
- राज्य के स्थायी निवासी हो।
- ओडिशा में मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकित।
- परिवार के वर्ष आय 2.5 लाख से अधिक न हो।
- विद्यार्थी निम्नलिखित में से किसी भी परिवार से सम्बन्ध रखता हो : -
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है : -
सभी दस्तावेज। निम्नलिखित में से जो लागु हो। - निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र (चालू वर्ष)।
- बैंक पासबुक।
- आयु प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- संस्थान द्वारा जारी प्रवेश रशीद।
- सी.एम.ओ द्वारा जारी एचआईवी/एड्स प्रमाण पत्र।
- बेघर होने का प्रमाणपत्र।
- जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जारी एकल माँ प्रमाण पत्र।
- मैनुअल स्केवेंजर प्रमाणपत्र।
- विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह प्रमाण पत्र।
- कानूनी रूप से मुक्त बंधुआ मजदूरों को जारी प्रमाण पत्र।
- जिला बाल संरक्षण अधिकारी से जारी विशेष देखभाल बाल प्रमाण पत्र।
- ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र।
- बाल विवाह से मुक्त लड़की को आश्रय गृह में रहते हुए जारी प्रमाण पत्र।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- लाभार्थी विद्यार्थी गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के आवेदन पत्र ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल से कर सकते है।
- योजना के आवेदन पत्र मुख्यता दो चरणों से होकर जाएंगे : -
पंजीकरण की प्रक्रिया
- योजना के आवेदन से पूर्ण विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
- पंजीकरण हेतु ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल पर जाए।
- मुख्य पेज से "लॉगिन" के लिंक से "पंजीकरण" का चयन करे।
- पंजीकरण हेतु जरूरी दिशानिर्देश को पढ़े और 'आगे बढे' के बटन का चयन करे।
- दिए गए स्थान पर आधार नंबर दर्ज करे और ओटीपी के बटन को चयनित करे।
- आधार कार्ड पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करे।
- जरूरी विवरण को दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- सफल पंजीकरण की जानकारी आवेदकों को ईमेल से प्राप्त होगी।
आवेदन की प्रक्रिया
- पंजीकृत विद्यार्थी गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- सर्वप्रथम आवेदकों को ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल पर पंजीकृत विवरण से लॉगिन करना है।
- आवेदक आधार नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे।
- लॉगिन पश्चात विद्यार्थी अपने डैशबोर्ड से गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना का चुनाव करे।
- आवेदन पत्र में मांगे गए जरूरी विवरण को दर्ज करे।
- आवश्यक दस्तावेजों को निर्देशानुसार अपलोड करे।
- पूर्ण रूप से भरे आवेदन को जांच कर जमा कर दे।
- जांच पश्चात आवेदकों को विभाग द्वारा योजना का लाभ दिय जाएगा।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना पंजीकरण।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना लॉगिन।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना के दिशानिर्देश।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना परास्नातक पाठ्यक्रम सूची।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना परास्नातक तकनिकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम सूची।
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना स्नातक के तकीनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम सूची।
- ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल।
संपर्क कैसे करे
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना हेल्पलाइन नंबर : - 0674-2396550
- गोपबंधु शिक्षा सहायता योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - scholarshiphedgov@gmail.com
- ओडिशा राज्य शिक्षा छात्रवृति पोर्टल हेल्पलाइन नंबर।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
Odisha Mukhyamantri Bayan Jyoti Scheme | उड़ीसा |
2 | ![]() |
ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना | उड़ीसा |
3 | ![]() |
ओडिशा बुनकर सम्मान निधि योजना | उड़ीसा |
4 | ![]() |
Odisha CM Kisan Yojana | उड़ीसा |
5 | ![]() |
ओडिशा सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना | उड़ीसा |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
ओडिशा फ्री लैपटॉप स्कीम | उड़ीसा |
2 | ![]() |
ओडिशा ई मेधाब्रुति योजना | उड़ीसा |
3 | ![]() |
Odisha Kalinga Sikhya Sathi Yojana | उड़ीसा |
4 | ![]() |
ओडिशा मुफ्त टैबलेट योजना | उड़ीसा |
5 | ![]() |
ओडिशा शहीद माधो सिंह हाथ खर्च योजना | उड़ीसा |
6 | ![]() |
ओड़िआ उत्तम छात्र छात्रवृत्ति योजना | उड़ीसा |
7 | ![]() |
ओडिशा गोदावरीशा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (लैपटॉप डीबीटी) | उड़ीसा |
8 | ![]() |
ओडिशा सुदाक्ष्य छात्रवृति योजना | उड़ीसा |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
प्रधानमंत्री आवास योजना | केन्द्रीय सरकार |
2 | ![]() |
युद्ध सम्मान योजना | केन्द्रीय सरकार |
3 | ![]() |
निक्षय पोषण योजना | केन्द्रीय सरकार |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: शिक्षा
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें