
हाइलाइट
- राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है।
- राशन कार्ड, पहचान पत्र, जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य है।
- योजना एवं अन्य सेवा के लिए शिकायत दर्ज करा सकते है।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | झारखण्ड आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार |
आरंभ वर्ष | 2024 |
लाभ |
|
लाभार्थी | राज्य की जनता। |
नोडल विभाग | झारखण्ड सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | आवेदन शिविर के माध्यम से किया जा सकता है। |
योजना के बारे मे
- झारखण्ड मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ही द्वारा झारखण्ड प्रदेश में वर्ष 2024 के लिए "आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार" अभियान की शुरुआत की।
- वर्ष 2021 से प्रारम्भ हुए इस अभियान को राज्य में लगातार चौथे वर्ष आमजन के लिए चलाया जा रहा है।
- 'झारखण्ड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा जिले की सभी पंचायत और नगर पंचायतो में आमजन के लिए विशेष शिविर लगाकर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- योजना के तहत लगाए गए शिविरों में आमजन राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना और सेवा के लिए आवेदन, सेवा में संसोधन के साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते है।
- योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी जनता को एक स्थान पर उन सभी सेवा और योजनाओ का लाभ पहुंचना है जो उनको प्राप्त नहीं हुई है।
- इसके साथ ही राज्य के अंतिम लाभार्थी व्यक्ति तक राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष योजना का लाभ देना है।
- सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को अन्य नाम जैसे की 'आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वारा झारखण्ड योजना' या 'झारखण्ड मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा योजना' से भी पहचाना जाता है।
- वर्ष 2024 में यह अभियान 30 अगस्त 2024 से 15 सितम्बर 2024 तक चलाई गई थी।
- इस अवधि के दौरान, योजना के तहत 4351 पंचायत और 50 नगर निकाय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- इन शिविरों में राज्य की जनता निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते है : -
- फोकस योजनाजिनके आवेदन प्राथमिकता के आधार पर स्वीकारे जाएंगे।
- लाभार्थी के लिए जरूरी योजना।
- मौके पर परिसम्पतियों/सरकारी लाभ का वितरण।
- मौके पर शिकयत का निवारण।
- शिविर में लगने वाली मुख्य योजनाए।
- योजना के सफल संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को इसका नोडल विभाग नियुक्त किया गया है।
- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा अभियान के तहत राज्य में लगाए जा रहे इन शिविरों की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
- इन शिविर में प्रतिभाग के दौरान लाभार्थी योजना और सेवा के अनुरूप अपने आवश्यक दस्तावेजों को जरूर लेकर आए।
- शिविर में योजना और सेवा के अनुरूप अलग-अलग स्टाल लगाए गए है, जहाँ से व्यक्ति आवेदन पत्र प्राप्त कर सकता है।
- प्राप्त आवेदन पत्र को भरकर वह शिविर में उपस्थित व्यक्ति के पास जमा कर दे।
- मौके पर मिलने वाली सुविधा और शिकायत का निवारण व्यक्ति को उसी समय प्राप्त कराया जाएगा, जबकि अन्य का लाभ आवेदन और दस्तावेज की सत्यता के पश्चात ही दिया जाएगा।
- लाभार्थी व्यक्ति इन शिविर के माध्यम से करीब 33 योजना और सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- सम्बंधित अधिकारी योजना को राज्य में सफल बनाने और उसका लाभ लोगो तक पहुंचने हेतु इसक प्रचार प्रसार करेंगे।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- झारखण्ड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के अंतर्गत लाभर्थियो को कई महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ दिया जाएगा; जैसे की : -
- राज्य सरकार द्वारा संचालित विशेष योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है।
- राशन कार्ड, पहचान पत्र, जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य है।
- योजना एवं अन्य सेवा के लिए शिकायत दर्ज करा सकते है।
योजना एवं सेवा की सूची
- राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत लगने वाले शिविरों में लाभार्थी व्यक्ति निम्नलिखित योजना और सेवा के लिए आवेदन एवं उनसे सम्बंधित अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते है : -
फोकस योजना।लाभार्थी उन्मुख योजनाए।ओंन द स्पॉट।
- अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना।
- अबुआ आवास योजना।
- सर्वजन पेंशन योजना।
- झारखण्ड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना।
- बिरसा सिंचाई कूप सम्वर्धन योजना।
- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना।
- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना।
- बिरसा हरित ग्राम योजना।
- गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।
- किसान क्रेडिट कार्ड।
- हरा राशन कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र (केवल विद्यार्थियों के लिए)
- आवासीय प्रमाण पत्र (केवल विद्यार्थियों के लिए)
- आय प्रमाण पत्र (केवल विद्यार्थियों के लिए)
- वृद्धा पेंशन।
- विधवा पेंशन।
- विकलांग पेंशन।
- सामुदायिक वन पट्टो का आवेदन एवं उनका वितरण।
- व्यक्तिगत वन पट्टा का आवेदन एवं उनका वितरण।
- आयुष्मान कार्ड का वितरण।
- जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के वितरण।
- साइकिलों का वितरण।
- जाति प्रमाण पत्र का वितरण।
- SHG/क्लस्टर सदस्यों के बीच ID कार्ड वितरण।
- धोती - साड़ी - लुंगी वितरण।
- कम्बल वितरण।
- आय प्रमाण पत्र में संशोधन।
- जन्म प्रमाणपत्र में संशोधन।
- मृत्यु प्रमाणपत्र में संशोधन।
- आधार कार्ड में संशोधन।
- राशन कार्ड में संशोधन।
- बिजली सम्बन्धी समस्याएं।
- राजस्व से जुड़े मामले जैसे म्युटेशन, लगान, मापी, इत्यादि।
पात्रता की शर्तें
- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का लाभ निम्नलिखित व्यक्ति ले सकते है : -
- ऐसे व्यक्ति जो राज्य के स्थायी निवासी हो।
- आवेदक जिस भी योजना के लिए आवेदन कर रहे है उसके लिए पात्र हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार लाभार्थी व्यक्ति विभिन्न योजना एवं सेवा के लिए आवेदन कर सकता है। अतः दस्तावेज उस योजना और सेवा के अनुरूप ही स्वीकारे जाएंगे। कैंप में जाने से पूर्व व्यक्ति अपने साथ सभी दस्तावेज को जरूर से रखे।;हालाँकि हमारे द्वारा आम दस्तावेज की सूची बनाई गई है जी की इस प्रकार से है : -
- आधार कार्ड।
- वोटर आई डी।
- बैंक पासबुक।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- जाती प्रमाण पत्र।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- एवं अन्य योजना /सेवा सम्बंधित।
आवेदन की प्रक्रिया
- झारखण्ड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत सम्पूर्ण राज्य में विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- अतः लाभार्थी व्यक्ति को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- आवेदज इन शिविर में जाकर विभिन्न योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है, जिसके लिए वह पात्र है।
- इन शिविर के माध्यम से व्यक्ति को योजना और अन्य सेवा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।
शिविर की जानकारी
- झारखण्ड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के अन्तर्गत लगने वाले शिविर की सूची ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
- इसके लिए लाभार्थी व्यक्ति को सरकार आपके द्वार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पेज से शिविर विवरण का चयन करे।
- जिलेवार लगने वाले शिविर की संख्या आपके समक्ष दिखाई देगी।
- सूची से अपने जिले के नाम का चयन करे और डाउनलोड के बटन पर क्लिक करे।
- डाउनलोड हुई फाइल को खोले और जिले में लगने वाले शिविर, उसकी दिनाँक और स्थान की जांच करे।
महत्वपूर्ण लिंक
- झारखण्ड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार की आधिकारिक वेबसाइट।
- झारखण्ड आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत लगने वाले शिविर की जिलेवार सूची।
- आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत आवेदन की स्थिति जांचे।
सम्पर्क करने का विवरण
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें