झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Tue, 18/02/2025 - 17:16
झारखंड CM
Scheme Open
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लोगो
हाइलाइट
  • प्रत्येक माह 2500 रूपए की आर्थिक सहायता।
  • सहायता राशि बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • वर्ष में प्रत्येक महिला को कुल 30,000 रूपए प्राप्त होंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18008900215.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना।
आरम्भ तिथि 24-08-2024.
लाभ प्रत्यके माह 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी झारखण्ड की महिलायें।
अधिकारिक वेबसाइट मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अधिकारिक वेबसाइट।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना आवेदन पत्र द्वारा।
मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना लांच पोस्टर।

योजना के बारे में

  • झारखण्ड सरकार द्वारा महिलाओ पर केंद्रित एक नवीनतम योजना "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" को लागु करने का निर्णय लिया है।
  • यह योजना राज्य की लाभार्थी महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम करेगी।
  • योजना की घोषणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी द्वारा "मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना" के रूप में की गई थी।
  • हालाँकि योजना को आधिकारिक रूप से लागु करते समय योजना के नाम में संशोधन किया गया।
  • संशोधन पश्चात मुख्यमंत्री बहन बेटी स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना को "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के नाम से सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश में जाना जाता है।
  • आधिकारिक रूप से लागू होने के बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र दिनांक 03-08-2024 से राज्य की ग्राम पंचायत में लगने वाले शिविर के माध्यम से स्वीकारे गए थे।
  • योजना के सफल क्रियान्वय के लिए राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग को इस योजना का नोडल विभाग है।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू करने का झारखण्ड़ सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना कर उनकी खरीदने की क्षमता को बढ़ाना है।
  • इस योजना को झारखण्ड में अन्य नाम से भी जाना जाता है जैसे "चीफ मिनिस्टर मंईयां सम्मान योजना" या "चीफ मिनिस्टर मंईयां सम्मान स्कीम" या "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान स्कीम"।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओ को प्रत्येक माह 2500 रूपए की राशि उनको बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • हालाँकि पहले लाभार्थी महिलाओ को योजना के तहत 1,000/- रूपये प्रति माह दिए जाते थे।
  • लेकिन दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा कैबिनेट की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में दी जाने वाली धनराशि को बढ़ा दिया गया है।
  • इसके तहत अब सभी लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में प्रति माह 2,500/- रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • यानी सरकार द्वारा अब महिलाओं को 30 हजार रूपये सालाना प्रदान किये जायेंगे।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में बढ़ी हुई धनराशि लाभार्थी महिलाओं को 6 जनवरी 2025 को उनके बैंक खाते में प्रेषित की गई।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रत्येक माह की 15 तारिख को सरकार द्वारा हस्तांतरित की जाएगी।
  • मंईयां सम्मान योजना हेतु केवल वही महिला पात्र है जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक होगी और 50 वर्ष से कम होगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला लाभार्थी के पास वोटर आईडी और आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • शुरुआती चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पंजीकरण 03-08-2024 से राज्य के ग्राम पंचायत में शिविर के माध्यम से स्वीकारे गए।
  • ग्राम पंचायत में यह शिविर दिनाँक 10 अगस्त 2024 तक ही लगाए जाएंगे, अतः इसके पश्चात मंईयां सम्मान योजना के आवेदन निकटतम प्रज्ञा केंद्र से स्वीकारे जाएंगे।
  • 46 लाख से ज़्यादा महिलाओं द्वारा झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना में आवेदन किया जा चुका है जिसमे से 43 लाख महिलाओं के आवेदन पत्र को स्वीकृति दी जा चुकी है।
  • मुख्यमंत्री मइंयां सम्मान योजना की पहली किश्त महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में 18 अगस्त 2024 को हस्तांतरित की गई थी।
  • उसके बाद सितम्बर माह से हर महीने की 15 तारीख को महिला लाभार्थी के बैंक खाते में 1,000/- रूपये की धनराशि प्रदान कर दी जाएगी।
  • आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया जा सकता है आवेदन पत्र यहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अधिकारिक वेबसाइट भी लांच कर दी गयी है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • झारखण्ड सरकार सभी पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी : -
    • सभी लाभार्थी महिलाओ को प्रत्येक माह 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता।
    • पहले मिलने वाली 1,000/- रूपए की राशि को दिसंबर माह से बढाकर 2,500/- रूपए किया गया।
    • योजना के तहत प्रस्तावित राशि महिलाओ को सीधा उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।

पात्रता की शर्तें

  • प्रति माह 2,500/- रूपये की आर्थिक सहायता झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में केवल उन्ही महिला लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी जो योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी : -
    • महिला लाभार्थी झारखण्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
    • महिला लाभार्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
    • महिला लाभार्थी के पास वोटर आईडी और आधार कार्ड होना चाहिए।
    • महिला लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
    • महिला लाभार्थी के पास निम्नलिखित में से कोई एक कार्ड होना चाहिए :-
      • पीला राशन कार्ड।
      • गुलाबी राशन कार्ड।
      • सफ़ेद राशन कार्ड।
      • हरा राशन कार्ड।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पात्रता

अपात्रता की शर्तें

  • झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अपात्रता की शर्तें भी निर्धारित की है जो की निम्नलिखित है : -
    • आय कर देने वाला परिवार।
    • EPFO में पंजीकृत महिला।
    • यदि महिला या उसका पति : -
      • केंद्र/ राज्य/ PSU में आधिकारिक या कर्मचारी हो।
      • पेंशनधारक हो।
      • किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभार्थी हो।
      • परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में या रिटायर्ड विधायक या सांसद हो।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अपात्रता

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • वो दस्तावेज़ जिन्हे लाभार्थी महिला को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने अनिवार्य है, नीचे उल्लेखित किये गए है :-
    • आधार कार्ड।
    • बैंक पासबुक।
    • राशन कार्ड।
    • वोटर आईडी।
    • मोबाइल नम्बर।
    • पैन कार्ड।
    • स्वघोषणा पत्र।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी महिला दिनांक 3 अगस्त 2024 से झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
  • महिलाओं का मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पंजीकरण हेतु सरकार द्वारा हर ग्राम पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्रों में दिनांक 03-10-2024 से दिनांक 10-08-2024 के मध्य विशेष कैंप की व्यवस्था की जाएगी।
  • वहीँ आंगनवाड़ी सेविका/ सहायिका द्वारा भी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र महिलाओं के घर घर जाकर बांटे जायेंगे।
  • लाभार्थी महिला द्वारा भी ग्राम पंचायत में लगने वाले विशेष कैंप में जा कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन पत्र दिनांक 3 अगस्त 2024 से 10 अगस्त 2024 तक प्राप्त किया जा सकता है।
  • महिला को बहुत ही ध्यानपूर्वक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ समस्त दस्तावेज़ों को संलग्न करना होगा।
  • उसके पश्चात लाभार्थी महिला को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आवेदन पत्र को संलग्न किये गए सभी दस्तावेज़ों के साथ कैंप में जमा करा देना होगा।
  • महिला लाभार्थी को आवेदन पत्र जमा करते समय कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य है जिससे सम्बंधित अधिकारी द्वारा आधार कार्ड और फोटो की का सत्यापन किया जा सके।
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीयों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चुनी गयी महिलाओं की सूची बनाई जाएगी।
  • महिला द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चुने जाने की जानकारी विभाग द्वारा एसएमएस के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में चयनित सभी महिलाओं के बैंक खाते में प्रति माह की दर से 2,500/- रूपये की धनराशि हर माह की 15 तारीख को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • दिनांक 3 अगस्त 2024 से सभी पात्र लाभार्थी महिलाएं अपने निकटतम कैंप में जा कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पंजीकरण करा सकती है।
  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन/ पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 10-08-2024 है।
  • दिनांक 10-08-2024 के बाद भी महिला लाभार्थी अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र में जा कर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में आवेदन कर सकती है।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना हेल्पलाइन नंबर :- 18008900215.

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: आर्थिक सहायता

Sno CM Scheme सरकार
1 झारखण्ड अबुआ आवास योजना झारखंड

टिप्पणियाँ

Thank you soren ji

आपका नाम
Sirohi
टिप्पणी

Thank you soren ji

aadhar correction

आपका नाम
pushpanjali
टिप्पणी

aadhar correction

very nais yojana

आपका नाम
janki
टिप्पणी

very nais yojana

need to apply for my mom

आपका नाम
vasu
टिप्पणी

need to apply for my mom

Good

आपका नाम
Sanjana
टिप्पणी

Good

website pe online form nahi…

आपका नाम
madhurima
टिप्पणी

website pe online form nahi hai

online application

आपका नाम
savita
टिप्पणी

online application

aadhar not taking

आपका नाम
ruman
टिप्पणी

aadhar not taking

approve hua ya nahi kese pta…

आपका नाम
sumathi
टिप्पणी

approve hua ya nahi kese pta chalega

Not submitted my form

आपका नाम
Puja kumari
टिप्पणी

Not submitted my form maiya samman yogna plz release my payment

Jdjfjfjfj

आपका नाम
Maiya yojana customer care number@9005788457
टिप्पणी

Maiya yojanacustomer care number mein aapko ka Paisa Nahin aaya to shikayat darj Karen 9005788457gfcgggfhh

msg aane ke baad bhi paise nhi aaye

आपका नाम
shiv kumar paswan
टिप्पणी

faaltu hai yeah sab apna goverment laane ke liye log ek dusre ko lalach dete huwe jaise m.p me nagpur me band huwa jharkhand me bhi bahut jald band hone wala hait hemant da bolte hai har mahila ko salana 30000 milega mere hisaab se 10% ko bhi nhi milta hai. thoda dhayan dijiye ispe.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन