हाइलाइट
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- राज्य के सभी राशन कार्ड धारको को सरकार द्वारा सालाना 15 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा।
- योजना का लाभ 21 गंभीर रोगो के दौरान भी दिया जाएगा।
- आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे व्यक्ति भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किये जाएंगे।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | झारखण्ड मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना |
आरंभ वर्ष | 2024 |
लाभ | 15 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा। |
लाभार्थी | राज्य के सभी राशन कार्ड धारक। |
नोडल विभाग | झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसाइटी। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। |
योजना के बारे मे
- झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य की जनता के विकास और कल्याण हेतु कई लाभकारी योजनाओ को लागू किया जाता रहा है।
- इन योजनाओ में स्वास्थ्य योजनाओ एहम है, जो राज्य के माध्यम वर्ग के परिवार हेतु लाभकारी है।
- हाल ही में सरकार द्वारा राज्य के माध्यम और गरीब वर्ग से सम्बंधित परिवार के लिए 'मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना' की घोषणा की है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की जनता को इलाज के दौरान आने वाले आकस्मिक खर्च से बचाना है।
- हालाँकि केंद्र सरकार द्वारा पहले से इन वर्ग के परिवार जनो को सालाना पांच लाख का निशुल्क इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत मुहैया करवाया जा रहा है।
- लेकिन गंभीर बीमारी के दौरान पांच लाख की राशि इलाज हेतु नाकाफी रह जाती है, जिससे व्यक्ति को स्वयं से बची हुई राशि जमा करनी पड़ती थी।
- इस समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन जी ने 'मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना' को लागु करने की घोषणा की।
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को सालाना 15 लाख तक का इलाज निशुल्क प्रदान करवाया जाएगा।
- योजना का लाभ राज्य के सभी राशन कार्ड धारको को प्राप्त होंगे; जिनमे गुलाबी, हरा, और पीला राशन कार्ड धारक भी शामिल है।
- इसके साथ ही ऐसे व्यक्ति जो केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- 'आयुष्मान भारत योजना' और 'अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना' झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसाइटी द्वारा संचालित की जाएगी।
- इस योजना में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना में चिन्हित 21 रोगो को भी शामिल किया गया है।
- हालाँकि इन रोगो का उपचार करवाने हेतु लाभार्थी को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना या फिर अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में से किसी एक योजना का चयन करना होगा।
- सरकार द्वारा घोषित इस योजना का सीधे तौर पर राज्य के 38,21,100 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा।
- योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी को इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।
- अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के संचालन हेतु राज्य स्तर पर एक पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से व्यक्ति के आधार कार्ड एवं राशन की सीडिंग प्रक्रिया की जाएगी, जिसके फलस्वरूप उक्त व्यक्ति को योजना का कार्ड जारी किया जाएगा।
- इस कार्ड की सहायता से उक्त व्यक्ति योजना का लाभ राज्य के उन सभी अस्पतालों से प्राप्त कर सकेगा जो आयुष्मान योजना के अंतर्गत आते है।
- सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को राज्य में अगस्त माह में लागु किया जाना तय किया गया है।
- अतः नोडल विभाग द्वारा योजना से जुडी अन्य जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी, जिसके प्राप्त होते ही उसे इस स्थान पर साझा कर दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा 15 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा।
- राज्य के सभी राशन कार्ड धारक इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
- आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- योजना में 21 गंभीर रोगो को भी शामिल किया गया है।
पात्रता
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ केवल उन्ही परिवार को प्राप्त होगा जो योजना में जारी की गई दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। हालाँकि योजना की घोषणा करते समय सरकार द्वारा इस सन्दर्भ में केवल निम्नलिखित जानकारी ही साझा की गई है। पात्रता सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा :-
- राज्य के स्थायी निवासी ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- आवेदन हेतु लाभार्थी के पास पीला, हरा या फिर पिंक राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे है व्यक्ति भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- झारखण्ड मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है :-
- आधार कार्ड।
- राशन कार्ड (पीला, हरा एंड पिंक)।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाती प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- मोबाइल नंबर।
- दिशार्निर्देश में जारी अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- झारखण्ड मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लिए सभी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते है।
- आवेदन जमा करने हेतु सरकार द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से परिवार में से किसी एक व्यक्ति के आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की सीडिंग की जाएगी।
- सीडिंग की प्रक्रिया पूरी होनी पर राशन कार्ड में दर्ज अन्य सदस्यों की जानकारी दर्ज की जा सकेगी।
- सीडिंग की प्रक्रिया पूरी होने पर उक्त व्यक्ति के परिवार को योजना सम्बंधित कार्ड जारी किया जाएगा।
- उक्त कार्ड के आधार पर ही व्यक्ति योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- झारखण्ड मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का आवेदन पत्र सरकार द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के दिशानिर्देश सरकार द्वारा शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
- झारखण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवारकल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किये जाएंगे।
Scheme Forum
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: स्वास्थ्य
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | झारखण्ड निर्माण श्रमिक चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना | झारखंड |
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: स्वास्थ्य
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना | केन्द्रीय सरकार | |
2 | आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना | केन्द्रीय सरकार | |
3 | Pradhan Mantri Bhartiya JanAushadhi Pariyojana (PMBJP) | केन्द्रीय सरकार | |
4 | Integrated Child Development scheme | केन्द्रीय सरकार | |
5 | जननी सुरक्षा योजना | केन्द्रीय सरकार |
Subscribe to Our Scheme
×
Stay updated with the latest information about झारखण्ड मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
नई टिप्पणी जोड़ें