हमदर्द स्टडी सर्कल सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Sat, 31/05/2025 - 14:28
केन्द्रीय सरकार CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • सिविल सेवा के लिए कोचिंग क्लासेज।
  • रहने की सुविधा।
  • खेलने की सुविधा।
  • पोस्ट ऑफिस और बैंक की सुविधा।
  • 24 घंटे बिजली और WiFi.
  • और अन्य सुविधाएं।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हमदर्द स्टडी सर्कल सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 9971124443.
    • 8510005086.
  • हमदर्द स्टडी सर्कल हेल्पलाइन नम्बर :- 7669168904.
  • हमदर्द स्टडी सर्कल हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • hscdelhi@hotmail.com.
    • admin@hamdardstudycircle.in.
कार्यक्रम का अवलोकन
कार्यक्रम का नामहमदर्द स्टडी सर्कल सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम।
लाभसिविल सेवा की तैयारी हेतु कोचिंग।
लाभार्थीस्नातक उत्तीर्ण छात्र।
आवेदन शुल्क400/- रूपये।
पात्रताजो छात्र अल्पसंख्यक समुदाय या पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते है।
नोडल एजेंसीहमदर्द स्टडी सर्कल।
सब्सक्रिप्शनकार्यक्रम की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

कार्यक्रम के बारे मे

  • भारत में प्रति वर्ष लाखो बच्चों का सिविल सेवा की परीक्षा को उत्तीर्ण करना होता है जिसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी करते है।
  • पर संघ लोग सेवा आयोग द्वारा कराई जाने वाली सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करना कोई आसान काम नहीं है।
  • बहुत ज़्यादा मेहनत के साथ साथ किसी अच्छे कोचिंग सेण्टर के मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है।
  • पर लगभग हर कोचिंग सेण्टर की कोचिंग फीस आसमान छूती है जिन्हे अदा कर पाना एक आम छात्र के बस की बात नहीं होती है।
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और अतिया फाउंडेशन जैसे संस्थानों द्वारा सिविल सर्विसेज की कोचिंग मुफ्त में प्रदान की जाती है।
  • ऐसे ही हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी में मदद करने के लिए एक कोचिंग कार्यक्रम वर्ष 1991 से चलाया जा रहा है।
  • हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा ये कोचिंग कार्यक्रम चलाने का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों के छात्रों को सिविल सेवा की परीक्षा के लिए तैयार करना है।
  • अब तक हमदर्द स्टडी सर्कल के 658 छात्रों का चयन सफलतापूर्वक केंद्र की सेवाओं में हो चुका है।
  • परन्तु हमदर्द स्टडी सर्कल का सिविल सेवा का कोचिंग कार्यक्रम जामिया मिल्लिया इस्लामिया सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम या अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम या अतिया फाउंडेशन सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम की तरह पूर्णतः निशुल्क नहीं है।
  • बहुत ही उचित शुल्क दर पर छात्रों को इस कार्यक्रम में सिविल सेवा हेतु कोचिंग प्रदान की जाती है।
  • छात्रों का चयन एक देश स्तरीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाता है।
  • हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों का साक्षात्कार भी लिया जायेगा।
  • अंतिम रूप से चयनित छात्रों को हमदर्द स्टडी सर्कल में निम्नलिखित सुविधाएँ कोचिंग के दौरान प्रदान की जाएगी :-
    • सिविल सेवा के लिए कोचिंग क्लासेज।
    • रहने की सुविधा।
    • खेलने की सुविधा।
    • पोस्ट ऑफिस और बैंक की सुविधा।
    • 24 घंटे बिजली और WiFi.
    • और अन्य सुविधाएं।
  • हमदर्द स्टडी सर्कल की सिविल सर्विसेज की कोचिंग के पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर छात्रों चयन किया जायेगा।
  • मार्च के माह में पात्र छात्र ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा सिविल सेवा की कोचिंग के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते है।

कोचिंग शुल्क का विवरण

  • हमदर्द स्टडी सर्कल के सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में अंतिम रूप से चयनित छात्रों को शुल्क के तौर पे निम्नलिखित धनराशि जमा करानी होगी:-

    पंजीकरण शुल्क6,000/- रूपये।
    प्रति माह कोचिंग का शुल्क
    (खाने और रहने का)
    6,500/-
    (प्रति माह)
    सिक्योरिटी डिपाजिट
    (एसी कमरों के लिए)
    (रिफंडेबल)
    5000/- रूपये।
    प्रति माह का एसी बिजली बिल।

वर्ष 2025-2026 के कोचिंग पाठ्यक्रम का कार्यक्रम

ऑनलाइन आवेदन की तिथि17-03-2025
आवेदन की अंतिम तिथि31-05-2025
लिखित परीक्षा तिथि05-06-2025

पात्रता

  • छात्र द्वारा स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • निम्नलिखित वर्ग से सम्बन्ध रखने वाले छात्र ही पात्र होंगे :-
    • अनुसूचित जाति।
    • अनुसूचित जनजाति।
    • महिला।
    • अल्पसंख्यक।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हमदर्द स्टडी सर्कल के सिविल सेवा सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के वक़्त आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है:-
    • शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेज़।
    • ईमेल आईडी।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • सिग्नेचर।
    • मोबाइल नम्बर।
    • प्रवेश शुल्क जमा करने हेतु डेबिट या क्रेडिट कार्ड।

प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम

  • हमदर्द स्टडी सर्कल के सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम और प्रवेश परीक्षा का मानदंड निम्नलिखित है:-

    विषयप्रश्नअंकसमय
    सामान्य अध्यन
    (पेपर 1)
    100 एमसीक्यू200 अंक2 घंटा
    सीसेट
    (पेपर 2)
    40 प्रश्न100 अंक1 घंटा
    निबंध लेखन2100 अंक1 घंटा

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पात्र छात्र हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा आयोजित सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते है।
  • हमदर्द स्टडी सर्कल के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पत्र मार्च माह के आस पास उपलब्ध होता है।
  • छात्र को सबसे पहले प्रवेश परीक्षा में भाग लेने हेतु अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात मिले हुवे आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद निजी जानकारी, संपर्क विवरण और शिक्षा से जुडी जानकारी दर्ज़ करनी होगी।
  • उसके बाद प्रवेश परीक्षा शुल्क 400/- रूपये अदा करना होगा।
  • प्रवेश परीक्षा शुल्क को जमा करने के पश्चात आवेदन पत्र को सबमिट कर देना होगा।
  • कुछ समय बाद हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे।

अन्य मुख्य बिंदु

  • हमदर्द स्टडी सर्कल की सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम में चयनित छात्रों के रहने के लिए 168 कमरों की सुविधा है।
  • प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषा में उपलब्ध होगा।
  • पहले प्रश्न पत्र में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • निबंध केवल पेपर 1 में चयनित पहले 700 छात्रों का ही किया जायेगा।
  • चयनित छात्रों का तालीमाबाद कैंपस में 100 अंक का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
  • इस कार्यक्रम के तहत लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर ही छात्रों का चयन किया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों का विवरण

  • हमदर्द स्टडी सर्कल द्वारा अपने सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा देश के विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित शहरों में आयोजित कराई जाएगी:-

    राज्यपरीक्षा केंद्र
    अंडमान एंड
    निकोबार द्वीप
    • पोर्ट ब्लेयर।
    असम
    • गुवाहाटी।
    बिहार
    • पटना।
    छत्तीसगढ़
    • रायपुर।
    गुजरात
    • अहमदाबाद।
    हरियाणा
    • मेवात।
    जम्मू एंड
    कश्मीर
    • जम्मू।
    • श्रीनगर।
    झारखण्ड
    • रांची।
    कर्नाटक
    • बेंगलुरु।
    • बिदार।
    केरल
    • थिरुवनंदपुरम।
    • कलिकट।
    लद्दाख
    • कारगिल।
    • लेह।
    लक्षद्वीप
    • कवरत्ती।
    मध्य प्रदेश
    • भोपाल।
    महाराष्ट्र
    • औरंगाबाद।
    • मुंबई।
    मणिपुर
    • इम्फाल।
    नई दिल्ली
    • तालीमाबाद कैंपस।
    राजस्थान
    • जयपुर।
    तमिल नाडु
    • चेन्नई।
    तेलंगाना
    • हैदराबाद।
    उत्तर प्रदेश
    • प्रयागराज।
    • बरेली।
    • कानपुर।
    • लखनऊ।
    • मुरादाबाद।
    पश्चिम बंगाल
    • कोलकाता।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • हमदर्द स्टडी सर्कल सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम हेल्पलाइन नम्बर:-
    • 9971124443.
    • 8510005086.
  • हमदर्द स्टडी सर्कल हेल्पलाइन नम्बर :- 7669168904.
  • हमदर्द स्टडी सर्कल हेल्पडेस्क ईमेल :-
    • hscdelhi@hotmail.com.
    • admin@hamdardstudycircle.in.
  • हमदर्द स्टडी सर्कल,
    तालीमाबाद, लेन नम्बर 15,
    संगम विहार, नई दिल्ली-110080

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

टिप्पणियाँ

is this only for sc and sts?

टिप्पणी

is this only for sc and sts?

is it mandatory to reside in…

टिप्पणी

is it mandatory to reside in hostel while studying in rca?

previous year paper kahan se…

टिप्पणी

previous year paper kahan se milenge hamdard study circle ke?

two exam collided each other…

टिप्पणी

two exam collided each other on 18th june. please change the date

18 June two exams of RCA.

टिप्पणी

Please change the date. Two exams are colliding on 18June 2023

result of hamdard study…

टिप्पणी

result of hamdard study circle

Hamdard study circle…

टिप्पणी

Hamdard study circle coaching fees

Upsc cse rca

आपका नाम
Rohit kumar
टिप्पणी

After passing the entrance the class will be in Hindi or only in English?

previous year question paper

आपका नाम
anushka pandit
टिप्पणी

previous year question paper

Result

आपका नाम
Faizan Parmar
टिप्पणी

HSC RCA ka result kab aayega ?

हमदर्द स्टडी सर्कल सिविल…

टिप्पणी

हमदर्द स्टडी सर्कल सिविल सेवा आवासीय कोचिंग कार्यक्रम me bhag lena chahta hu

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन