Highlights
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभार्थियों को 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Customer Care
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 18001231136.
Information Brochure
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना। |
आरंभ होने की तिथि | 2022 |
लाभ | 3500/- रूपये की तत्काल आर्थिक सहायता। |
नोडल विभाग | कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल द्वारा। |
योजना के बारे मे
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना झारखण्ड सरकार की किसानो के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
- इससे वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
- वर्ष 2022 में मानसून का झारखण्ड प्रदेश में आगमन देरी से हुआ था।
- जिसके फलस्वरूप फसल के आच्छादन में भारी कमी पायी गयी और किसानो को नुक्सान उठाना पड़ा।
- औसत से कम वर्षा होने के कारण झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया।
- कुल 226 प्रखण्डों में से 154 प्रखण्डों को severe तथा 72 प्रखण्डों को moderate की श्रेणी में चिन्हित किया गया है।
- इन 22 जिलों के 226 प्रखण्डों के सूखे से आहात किसानो की सहायता करने के लिए ही झारखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की शुरुवात की गयी।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत प्रदेश के सूखे से आहत किसानों और कृषक मजदूरों को तत्काल राहत हेतु 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- ये राशि लाभार्थियों को बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
- अभी तक योजना के लाभ के लिए 30 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है।
उद्देश्य
- किसानों को सूखा राहत राशि उपलब्ध कराना।
- कृषक कार्यों से जुड़े लोगो की आजीविका सुनिश्चित करना।
- सूखे की वजह से किसानो के हुवे नुक्सान की भरपाई करना।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभार्थियों को 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पात्रतायें
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत निम्नलिखित व्यक्ति लाभ लेने के लिए पात्र होंगे :-
- प्रदेश के किसान।
- भूमिहीन कृषक मज़दूर।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- वोटर आई डी कार्ड।
- राशन कार्ड।
- बैंक खाता विवरण।
- खाता खतौनी। (खेत का स्वामी होने पर)
लाभ लेन की प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले आवेदक को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- आवेदक अपना पंजीकरण अपने मोबाइल नम्बर या आधार कार्ड से कर सकते है।
- उसके पश्चात आवेदक को निजी व कृषक भूमि से जुडी कुछ जानकारी पोर्टल पर भरनी होगी।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने पर आवेदक का आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
- उसके बाद प्राप्त आवेदनों का सक्षम अधिकारीयों द्वारा सत्यापन किया जायेगा।
- आवेदनों की जाँच के पश्चात सही पाए गए आवेदनों को स्वीकृत कर आवेदकों को सूचित कर दिया जायेगा।
- सहायता की धनराशि आवेदक के खाते में DBT के माध्यम से हस्तांतरित कर दी जाएगी।
योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- झारखण्ड राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान सूखे की चपेट में है जिन्हे आर्थिक मदद की आवश्यकता है।
- केवल 22 जिलों के 226 प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, सिर्फ इन्ही प्रखण्डों के किसान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
- झारखण्ड सरकार द्वारा केंद्र सरकार से भी आर्थिक मदद मांगी गयी है जिसके मिलते ही किसानो में आवंटित कर दी जाएगी।
- 3500/- रूपये की आर्थिक सहायता केवल निम्नलिखित परिवारों को ही दी जाएगी :-
- सुखाड़ से प्रभावित कृषक जो कृषक बुआई करते हो पर वर्ष 2022 में खरीफ की बुआई नहीं कर पाए हो।
- सुखाड़ से प्रभावित कृषक जिनकी फसल 33 प्रतिशत से अधिक खराब हो गयी हो।
- भूमिहीन कृषक मजदूर जिनकी मुख्य आजीविका का साधन कृषि है।
- सत्यापन के पश्चात ही लाभार्थियों को आर्थिक धनराशि दी जाएगी।
योजना की स्थिति
झारखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत दिनांक 16-01-2023 तक आवेदनों की स्थिति इस प्रकार है :-
आवेदक किसान का प्रकार | किसान की संख्या |
---|---|
जिन्होंने इस वर्ष बुवाई नहीं की | 15,24,830 |
जिनकी फसल क्षति 33% से ज़्यादा है | 9,85,665 |
भूमिहीन कृषक मजदूर | 4,99,576 |
कुल प्राप्त आवेदन | 30,10,071 |
सूखाग्रस्त जिलों के प्रखण्डों की सूची
झारखण्ड के सूखाग्रस्त जिले
महत्वपूर्ण लिंक
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन आवेदन।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लॉगिन।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना पोर्टल।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना दिशानिर्देश।
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना आवेदन की प्रक्रिया।
सम्पर्क करने का विवरण
- मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 18001231136.
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Matching schemes for sector: Agriculture
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana | Jharkhand |
2 | ![]() |
Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana | Jharkhand |
3 | ![]() |
झारखण्ड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना | Jharkhand |
4 | ![]() |
झारखण्ड प्रति लीटर दूध सब्सिडी योजना | Jharkhand |
Matching schemes for sector: Agriculture
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) | CENTRAL GOVT |
2 | ![]() |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) | CENTRAL GOVT |
3 | ![]() |
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना | CENTRAL GOVT |
4 | ![]() |
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना | CENTRAL GOVT |
5 | ![]() |
Kisan Call Center (KCC) | CENTRAL GOVT |
6 | ![]() |
Fertilizer Subsidy Scheme 2022 | CENTRAL GOVT |
7 | ![]() |
National Agriculture Market (e-NAM) | CENTRAL GOVT |
8 | ![]() |
Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana | CENTRAL GOVT |
9 | ![]() |
Micro Irrigation Fund | CENTRAL GOVT |
10 | ![]() |
Kisan Credit Card | CENTRAL GOVT |
11 | ![]() |
ग्रामीण भण्डारण योजना | CENTRAL GOVT |
12 | ![]() |
Pradhan Mantri Kusum Yojana | CENTRAL GOVT |
Stay Updated
×
Comments
Math
Sonu
jayada barish se huwe nuskan…
jayada barish se huwe nuskan ke liye koi yojna btawe
2023 me sookha ghoshit jilo…
2023 me sookha ghoshit jilo ki soochi
शुखाड योजना में प्रतापपुर प्रखंड की सूची का नाम न होना
चतरा जिले के 18 प्रखंड में सभी प्रखंड में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण सभी प्रखड समेत प्रतापपुर प्रखड़ भी सुखा ग्रशित हो गया है और रिपोर्ट भी यहां प्रतापपुर से गलत गया है जिसका पूर्ण रूप से जांच करे और सही रिपोर्ट दे और कृपा प्रतापपुर प्रखंड को भी सुखा ग्रशित प्रखंड में सामिल करें
क्यों यहां का पब्लिक लाइन में नो लगाकर फार्म भरे है
Add new comment