उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
उत्तराखण्ड CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत निम्नलिखित लाभ चयनित खिलाड़ियों को प्रदान किये जायेंगे :-
    • 2,000/- रूपये प्रति माह की छात्रवृत्ति।
    • 10,000/- रूपये एकमुश्त खेल सम्बन्धी उपस्कर की खरीद हेतु।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • उत्तराखण्ड खेल विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0135-2781414.
  • उत्तराखण्ड खेल विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- directorsprts1@gmail.com.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना।
आरंभ होने की वर्ष 2022.
लाभ
  • 2,000/- प्रति माह की छात्रवृत्ति।
  • उपस्कर खरीदने हेतु एकमुश्त 10,000/- रूपये।
लाभार्थी 14 से 23 वर्ष से खिलाड़ी।
नोडल विभाग खेल विभाग, उत्तराखण्ड।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना सरकार की खिलाडियों के लिए चलाये जाने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इसे वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
  • उत्तराखण्ड सरकार का खेल विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू करने का उत्तराखण्ड सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने, युवाओं की खेलों में रूचि बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनको खेल जगत में अच्छा करने के लिए प्रेरित करना है।
  • इस योजना को "उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना" और उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन प्रोत्साहन योजना" भी कहा जाता है।
  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अब प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रति माह की छात्रवृत्ति और खेल सम्बंधित उपस्कर खरीदने हेतु एकमुश्त अनुदान प्रदान किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में चुने गए खिलाड़ी को प्रति माह 2,000/- रूपये की प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति स्वरुप प्रदान की जाएगी।
  • प्रति माह की छात्रवृत्ति के अलावा चयनित खिलाड़ियों को खेल किट, ट्रैकसूट या अन्य खेल सम्बन्धी उपस्कर खरीदने हेतु 10,000/- रूपये की एकमुश्त धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का लाभ केवल वही खिलाड़ी उठा सकते है जिनकी आयु 14 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होगी।
  • प्रत्येक वर्ष योजना के तहत 1300 बालक (प्रत्येक जिले से 100) और 1300 बालिकाओं (प्रत्येक जिले से 100) यानि कुल 2600 खिलाड़ियों का चयन छात्रवृत्ति और एकमुश्त अनुदान हेतु किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में आयु वर्ग के अनुसार निम्नलिखित खिलाड़ी चुने जायेंगे :-
    आयु वर्ष खिलाड़ी की संख्या
    (प्रत्येक जिले से)
    14 से 17 25 बालक 25 बालिका
    17 से 19 25 बालक 25 बालिका
    19 से 21 25 बालक 25 बालिका
    21 से 23 25 बालक 25 बालिका
  • चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति केवल एक वर्ष के लिए ही देय होगी।
  • छात्रवृत्ति और एकमुश्त अनुदान हेतु पात्र खिलाड़ियों का चयन 2 चरण में होने वाली शारीरिक दक्षता और खेल योगयता की प्रतियोगिता के माध्यम से किया जायेगा।
  • सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले खिलाड़ी की मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में लाभ लेने हेतु पात्र होंगे।
  • क्रीड़ाधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति का वितरण खिलाड़ियों को डीबीटी के मध्य से सीधा उनके बैंक खाते में किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चयनित खिलाड़ियों को 1 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जायेगा जिसमे उन्हें खेल गतिविधियों, पौष्टिक आहार, अनुशाशन के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • योजना का लाभ आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करने के पश्चात प्रतियोगिता में भाग ले कर लिया जा सकता है।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र जिला क्रीड़ाधिकारी या खेल विभाग के जिला कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है।

योजना के लाभ

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत निम्नलिखित लाभ चयनित खिलाड़ियों को प्रदान किये जायेंगे :-
    • 2,000/- रूपये प्रति माह की छात्रवृत्ति।
    • 10,000/- रूपये एकमुश्त खेल सम्बन्धी उपस्कर की खरीद हेतु।

पात्रताएं

  • उत्तराखण्ड सरकार ने मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति हेतु निम्नलिखित पात्रता निर्धारिक की गयी है :-
    • खिलाड़ी उत्तराखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • खिलाड़ी की आयु 14 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
    • खिलाड़ी निम्नलिखित खेल में से कोई एक खेल खेलता हो :-
      • एथलेटिक्स।
      • बैडमिंटन।
      • बॉक्सिंग।
      • ताइक्वांडो।
      • कबड्डी।
      • फुटबॉल।
      • वॉलीबॉल।
      • बास्केटबॉल।
      • हॉकी।
      • टेबल टेनिस।
      • कराटे।
      • जुडो।

शारीरिक दक्षता और खेल प्रतियोगिता की सूची

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति और एकमुश्त अनुदान हेतु खिलाड़ियों का चयन निम्नलिखित शारीरिक दक्षता और खेल प्रतियोगिता के माध्यम से किया जायेगा :-
    • 600 मीटर की दौड़।
    • मेडिसिन बॉल पुट।
    • 6×10 शटल रन।
    • फॉरवर्ड बेंड एन्ड रीच।
    • स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प।
    • 30 मीटर फ्लाइंग रन।

छात्रवृत्ति और अनुदान हेतु पात्र खेल

  • निम्नलिखित खेल खेलने वाले खिलाड़ी ही उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत अनुदान और प्रति माह की छात्रवृत्ति पाने के लिए पत्र होंगे :-
    • जुडो।
    • कराटे।
    • टेबल टेनिस।
    • हॉकी।
    • बास्केटबॉल।
    • वॉलीबाल।
    • फुटबॉल।
    • कबड्डी।
    • ताइक्वांडो।
    • बॉक्सिंग।
    • बैडमिंटन।
    • एथलेटिक्स।

आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लाभ लेने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
    • उत्तराखण्ड का निवास प्रमाण पत्र।
    • खिलाड़ी का आयु प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • मोबाइल नम्बर।
    • मेडिकल प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया

  • उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति और अन्य लाभ पाने के लिए लाभार्थी खिलाडी को चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
  • मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया में भाग आवेदन पत्र के माध्यम से लिया जा सकता है।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना का आवेदन पत्र खेल विभाग के जिला कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद उसे ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज़ों को संलग्न करना होगा।
  • उसके बाद मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना के आवेदन पत्र को समस्त दस्तावेज़ों के साथ खेल विभाग के जिला कार्यालय में जमा करा देना होगा।
  • जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
  • जांच के पश्चात पात्र खिलाडियों का चयन किया जायेगा।
  • चयनित खिलाडियों को निर्धारित समय और दिन की सूचना दे कर शारीरिक दक्षता और खेल योगयता परीक्षा हेतु बुलाया जायेगा।
  • खेल छात्रवृत्ति हेतु छात्रों का चयन दो चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन कर किया जायेगा।
  • पहले चरण की प्रतियोगिता प्रत्येक विकासखण्ड, नगर निगम, और नगरपालिकाओं में आयोजित कराई जाएगी।
  • प्रथम चरण में चुने जाने वाले खिलाडी ही जिला/ जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया में खिलाडियों को निम्नलिखित शारीरिक दक्षता और खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेना होगा :-
    • 30 मीटर की फ्लाइंग रन।
    • स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प।
    • फॉरवर्ड बेंड एंड रीच।
    • 6*10 शटल रन।
    • मेडिकल बॉल पुट।
    • 600 मीटर की दौड़।
  • प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले खिलाड़ी ही उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ पाने योग्य होंगे।
  • योजना में छात्रवृत्ति का लाभ केवल 1 वर्ष के लिए ही किया जायेगा।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • उत्तराखण्ड खेल विभाग हेल्पलाइन नम्बर :- 0135-2781414.
  • उत्तराखण्ड खेल विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- directorsprts1@gmail.com.
  • खेल विभाग, उत्तराखण्ड सरकार,
    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस,
    रायपुर, देहरादून।
    248008.
योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 Uttarakhand (SC/ST/OBC) Students Scholarship Scheme उत्तराखण्ड
2 उत्तराखण्ड छात्रवृत्ति योजना उत्तराखण्ड
3 उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाडी उन्नयन योजना उत्तराखण्ड

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

टिप्पणी

I am from kapkot Bageshwar, My daughter is national ranking tennis player and currently undergoing coaching in Delhi i want to know can tennis player avail this facility?? kindly reply 73022134xx

पर्मालिंक

टिप्पणी

मैं कपकोट बागेश्वर का रहने वाला हूं और मेरी दोनों बेटियां राष्ट्रीय रैंकिंग टैनिस खिलाड़ी हैं क्या टेनिस खिलाड़ी इस योजना का लाभ ले सकते हैं???? कृपया मार्गदर्शन करें

पर्मालिंक

टिप्पणी

Sir a
me age jana chahta hu but im a poor
Please siriosly help me please me aapke saare kaam free me ker dunga aap bus mujhe scouler ship dila dijie

पर्मालिंक

आपका नाम
Anshul
टिप्पणी

You should include chess also.

पर्मालिंक

आपका नाम
Dipankar Chauhan
टिप्पणी

Two times state champion

पर्मालिंक

आपका नाम
Manish chand
टिप्पणी

Sir hume kabhi bhi time se scholarship nahi bhji jaati hai . Aur isme yeh bhi likha hai ₹ 2000 per month and seprate ₹10,000 for equipments but sir hame bs 2000 bhje jaate hai ( total 24000) but equipments ke 10,000 nhi bhejte. Please take an action

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन