
Youtube Video
हाइलाइट
- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
- 1,500/- रूपये प्रति माह लाभार्थी महिलाओं को दिए जायेंगे।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 181
- महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क नम्बर।
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना। |
आरम्भ वर्ष | 2024. |
लाभ | 1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता। |
लाभार्थी |
|
अधिकारिक वेबसाइट | मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना वेबसाइट। |
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका |

योजना के बारे में
- दिनांक 28 जून 2024 को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री अजीत पवार जी द्वारा सरकार का अंतरिम बजट विधानसभा में पेश किया गया।
- उनके द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गयी है।
- ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है "मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना"।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना उनके जीवन में सुधार लाना है।
- महाराष्ट्र सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
- योजना के शुरू हो जाने के बाद इसे अन्य महवपूर्ण नामों से भी जाना जायेगा जैसे "महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर माझी लाड़की बहिन स्कीम" या "महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना" या "महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर माझी लाड़की बहिन योजना"।
- 1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में प्रदान की जाएगी।
- इस आर्थिक सहायता से लाभार्थी महिला अपने स्वस्थ्य और पोषण में सुधार कर सकेगी।
- हालाँकि हाल में सम्पान हुए विधान सभा चुनाव में पार्टी ने आर्थिक सहायता राशि को 1,500 से बढाकर 2,100 रूपए करने का निर्णय लिया है।
- अतः नई सरकार के गठन के पश्चात योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के तहत 2,100 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- योजना में आर्थिक सहायता का लाभ केवल 21 वर्ष से 65 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को ही दिया जायेगा।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में पहले अधिकतम आयु की सीमा 60 वर्ष थी परन्तु महाराष्ट्र सरकार ने अब इस आयु सीमा को बढ़ा कर 65 वर्ष कर दिया है।
- जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000/- रूपये से अधिक होगी वो मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगी।
- योजना के सफल संचालन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 46,000/- करोड़ रूपये के बजट का आवंटन किया है।
- ये माना जा रहा है की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना से लगभग 2.5 करोड़ महिलायें लाभान्वित होंगी।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की योजना में आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहे है।
- दिनांक 1 जुलाई 2024 से सभी महिला लाभार्थी अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती है।
- मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का आवेदन पत्र यहाँ से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
- मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 15-10-2024 है।
- यानी सभी महिला लाभार्थी 15-10-2024 तक मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन कर सकती है।
- पात्र महिला लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से और ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन कर प्रति माह की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की अधिकारिक वेबसाइट भी लांच कर दी गयी है।
- नारीशक्ति दूत एप्प के माध्यम से भी मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन किया जा सकता है।
- महाराष्ट्र सरकार ने की महिला अवं बाल विकास विभाग मंत्री द्वारा ट्विटर पर ट्वीट कर ये बताया गया है की माझी लड़की बहिन योजना की अगली किश्त रक्षाबंधन के मौके पर दिनांक 9 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी।
- जिन महिलाओं को माझी लड़की बहिन योजना के तहत जून और जुलाई माह की राशि नहीं मिली है वो अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकती है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- पात्र महिला लाभार्थियों को महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
- 1,500/- रूपये प्रति माह लाभार्थी महिलाओं को दिए जाएंगे।
डीबीटी धनराशि की स्थिति कैसे जाने
- माझी लड़की बहिन योजना की बहुत सी लाभार्थी महिलाएं चिंतित है की उनका आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने के बाद भी उन्हें 17 अगस्त 2024 को धनराशि नहीं मिली है।
- उन महिला लाभार्थियों को ये भी नहीं पता है की माझी लड़की बहिन योजना की धनराशि का डीबीटी स्टेटस कैसे देखा जाए।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिला लाभार्थियों के लिए खुद से डीबीटी की स्थिति पता करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गयी है।
- जिन महिलाओं का आवेदन पत्र स्वीकृत है उनके खाते में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की धनराशि प्रति माह की दर से उनके खाते में आ जाएगी।
- इसके अलावा महिला लाभार्थी द्वारा 181 पर कॉल करके भी माझी लड़की बहिन योजना में दी जाने वाली धनराशि की स्थिति पता कर सकती है।
पात्रता की शर्तें
महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को प्रदान किया जायेगा जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करने में सफल रहेंगी : -
- केवल महिला लाभार्थी पात्र होंगी।
- महिला लाभार्थी निम्नलिखित श्रेणी से सम्बन्ध रखती हो :-
- विवाहित।
- विधवा।
- तलाकशुदा।
- परित्यक्त।
- निराश्रित।
- महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।
माझी लड़की बहिन योजना में आने वाली समस्याएं
- महिला लाभार्थियों को माझी बहिन लड़की योजना में आवेदन करते समय बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।
- काफी महिला लाभार्थियों के आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जा रहे है।
- माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र जमा हो जाने या अस्वीकार हो जाने के बाद बदलाव करना भी संभव नहीं हो पा रहा है।
महिलाओं के माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र अस्वीकार होने के कुछ निम्न कारण नीचे दिए गए है :-
कारण स्थिति हमीपत्र अपलोड नहीं किया अस्वीकार बैंक खाते का विवरण या आईएफएससी कोड गलत भरा अस्वीकार गलत मोबाइल नंबर दर्ज़ किया अस्वीकार राशन कार्ड अपलोड नहीं किया अस्वीकार लाइव फोटो नहीं ली अस्वीकार गलत आधार नम्बर दर्ज़ किया अस्वीकार आयु प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया अस्वीकार - एक बार यही माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र अस्वीकार हो जाने की दशा में उससे पुनः एडिट नहीं किया जा सकता है।
- काफी लोगो द्वारा अपने मोबाइल नम्बर के गलत इस्तेमाल की भी शिकायत की गयी है जिसमे उन्हें माझी लड़की बहिन योजना से सम्बंधित मैसेज आ रहे है पर उन्होंने योजना के लिए कोई आवेदन नहीं किया।
- 181 नम्बर पर संपर्क कर माझी लड़की बहिन योजना के बारे में शिकायत दर्ज़ की जा सकती है।
माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र एडिट कैसे करे
- बहुत सी महिलाओं का मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र किन्ही कारणों से अस्वीकृत हो गया है।
- अब कारणों को सही करने के लिए महिला लाभार्थी आवेदन पत्र को नारीशक्ति दूत पर एडिट नहीं कर पा रही है।
- परन्तु सरकारी सूत्रों के अनुसार माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र को स्वयं एडिट नहीं किया जा सकता है।
- माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र को एडिट करने के लिए लाभार्थी महिला को अपने निवास स्थान के प्रकार के अनुसार नीचे दिए गए कार्यालयों पर जाना होगा :-
- आंगनवाड़ी सेंटर। (आंगनवाड़ी सेविका से मिले)
- शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय।
- नगर निगम कार्यालय।
- नगर पालिका कार्यालय।
- वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा ही माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र को एडिट के लिए खोला जायेगा।
- उनके द्वारा महिला लाभार्थियों से कुछ जानकारी ली जाएगी जो एडिट की जानी है।
- उसके पश्चात वो नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्प पर एडिट का विकल्प खोल देंगे।
- एडिट का विकल्प खुल जाने के बाद महिला लाभार्थी को अपने द्वारा माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र में की गयी गलती को सुधारना होगा और आवेदन पत्र को दोबारा जमा कर देना होगा।
- दोबारा जांच के बाद सही पाए गए आवेदन पत्रों की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाएगी।

अपात्रता की शर्तें
महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की निम्नलिखित अपात्रता निर्धारित की है :-
- जिन परिवारों की वार्षिक आय 2,50,000/- रूपये से अधिक है।
- जिन परिवारों का सदस्य आयकर देता है।
- जिन परिवारों का सदस्य भारत या राज्य सरकार या उपक्रम में कार्यरत है।
- जिन परिवारों में पेंशन भोगी है।
- जिन परिवारों के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है।
- जिन परिवारों में चौपहिया वाहन है। (ट्रेक्टर पर छूट है)
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना या वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा :-
- महाराष्ट्र में निवास का प्रमाण।
- आधार कार्ड।
- जन्म प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते का विवरण।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- राशन कार्ड।
- स्वघोषणा पत्र।

आवेदन करने की प्रक्रिया
- महिला लाभार्थी मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित माध्यम से आवेदन कर सकती है :-
वेबसाइट के माध्यम से
- लाभार्थी महिला मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकती है।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध है।
- आवेदन हेतु लाभार्थी महिला को अपना पंजीकरण करना आवश्यक हैं।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के पंजीकरण हेतु लाभार्थी महिला को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे :-
- मोबाइल नंबर, जिसकी पुष्टि वेबसाइट द्वारा की जाएगी।
- पुष्टि होने पर, आवेदक को अपने मोबाइल नंबर और चयनित पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन को चुनाव करे।
- अपनी आधार संख्या को दर्ज करे, जिसकी पुष्टि ओटीपी के माध्यम से की जाएगी।
- आधार कार्ड की पुष्टि के बाद आवेदक मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र में अपना विवरण दर्ज करे।
- विवरण पश्चात अपने जरूरी दस्तावेज को अपलोड करे।
- पूर्ण रूप से भरे इस आवेदन पत्र को जाँचने के पश्चात जमा कर दे।
- प्राप्त आवेदनों को महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा जाँचा जाएगा।
- जांच में सफल मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के लाभार्थी की सुचना उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
- योजनानुसार चयनित महिला को प्रत्येक माह 1,500/- रूपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।
- आवेदक अपने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र की स्थिति लॉगिन करके देख सकते है।
- इसके अलावा लाभार्थी महिला अपने आवेदन की स्थिति को नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से भी देख सकते है।
नारीशक्ति दूत एप्प के माध्यम से
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से लाभार्थी महिला को नारीशक्ति दूत एप्प को डाउनलोड करना होगा।
- उसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन हो जाने के पश्चात प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए नाम, ईमेल, जिला और तालुका का नाम भरना होगा।
- उसके बाद होमस्क्रीन से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिण योजना को चुनना होगा।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
- पूरा नाम।
- पति का नाम।
- जन्मतिथि।
- जिला, शहर, और ग्राम पंचायत का नाम।
- पिनकोड।
- पूरा पता।
- मोबाइल नंबर।
- आधार कार्ड नंबर।
- वैवाहिक स्थिति।
- बैंक खाते का विवरण।
- उसके बाद निम्नलिखित दस्तावेज़ों को मोबाइल एप्प पर अपलोड करना होगा :-
- आधार कार्ड।
- जन्म प्रमाण पत्र या निवास का प्रमाण।
- स्वघोषणा पत्र।
- बैंक पासबुक।
- उसके बाद महिला लाभार्थी को लाइव फोटो खींचनी होगी।
- यदि महिला लाभार्थी द्वारा लाइव फोटो नहीं खींची जाती है या पहले से खींची हुई पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड की जाती है तो ऐसी दशा में लाभार्थी महिला का मुख्यमत्री माझी लाड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा जिसकी समूची जिम्मेदारी महिला लाभार्थी की होगी।
- सभी विवरण भरने के पश्चात आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र की गहनता से जांच की जाएगी।
- प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में चुनी गयी महिला लाभार्थी के बैंक खाते में सितम्बर माह से योजना का पैसा आना शुरू हो जायेगा।
ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से
- वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार ने विधानसभा में अनुपूरक बजट को पेश करते हुवे मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना को शुरू करने की घोषणा की थी।
- अधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम उपलब्ध है।
- लाभार्थी महिला अपने जिले के आंगनवाड़ी केंद्र/ ग्राम पंचायत या ग्राम सभा के कार्यालय से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकती है।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थी को उसे अच्छे से भरना होगा और उसके साथ सभी दस्तावेज़ों को संलग्न कर उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र को प्राप्त किया गया था।
- प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी।
- लाभार्थियों की सूची को उसके पश्चात अंतिम स्वीकृत हेतु सम्बन्धित विभाग के पास भेजा जायेगा।
- स्वीकृति मिल जाने के पश्चात, मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में दी जाने वाली 1,500/- रूपये की धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रति माह की दर से हस्तांतरित कर दी जाएगी।
- अधिक जानकारी हेतु लाभार्थी अधिकारिक दिशानिर्देश पढ़ सकते है।
- माझी लड़की बहिन योजना के बारे अधिक जानकारी, कोई मदद या शिकायत दर्ज़ करने के लिए लाभार्थी महिला 181 नम्बर पर कॉल कर सकती है।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना का पंजीकरण।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना लॉगिन।
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की शिकायत।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की अधिकारिक वेबसाइट।
- महाराष्ट्र नारीशक्ति दूत एप्प।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र।
- मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना दिशानिर्देश।
- महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग वेबसाइट।
संपर्क कैसे करे
- मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 181.
- महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क नम्बर।
- महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार,
तीसरी मंजिल, नया प्रशासनिक भवन,
मैडम कामा रोड, हुतात्मा राजगुरु चौक,
मुंबई - 400032.
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Past three month
What issues
HELLO SIR , I CANT RECEIVE MONEY OF SCHEME LADKI BAHIN YOJNA
SIR PLEASE CHECK BECAUSE I CANT RECIEVE MONEY FROM AUGUST OF SCHEME LADKI BAHIN YOJNA . Sir Waiting for your Response SIR PLEASE CHEACK BECUASE I HAVE NEED OF THAT RUPESS PLEASE CHEAK,
Paise band jhale aahe
Majhe paise band jhale aahe Ani aamla kahi Karan pn nahi sangitl aahe tyani tr aamche paise yenar ki nahi
Pagination
नई टिप्पणी जोड़ें