महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना

द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Thu, 29/08/2024 - 17:39
महाराष्ट्र CM
Scheme Open
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना लोगो।
हाइलाइट
जिन महिला लाभार्थियों का माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र स्वीकृत जा चुका है परन्तु उनके खाते में पैसे नहीं आये है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 31 जुलाई से पहले तक के स्वीकृत आवेदन पत्रों की लाभार्थियों को पैसे मिल चुके है, वहीँ जिनका आवेदन पत्र अगस्त माह में स्वीकृत हुआ है उन महिलाओं के खाते में जल्दी ही पैसे आएंगे। माझी लड़की बहिन योजना की धनराशि का डीबीटी स्टेटस 181 पर कॉल कर भी जाना जा सकता है।
  • पात्र महिला लाभार्थियों को महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • प्रति माह की आर्थिक सहायता।
    • 1,500/- रूपये प्रति माह लाभार्थी महिलाओं को दिए जायेंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 181
योजना का अवलोकन
योजना का नाम महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना।
आरम्भ वर्ष 2024.
लाभ 1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी
  • निम्नलिखित महिलाएं :-
    • विवाहित।
    • विधवा।
    • तलाकशुदा।
    • परित्यक्त।
    • निराश्रित।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका
माझी लड़की बहिन योजना का लांच

योजना के बारे में

  • दिनांक 28 जून 2024 को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री अजीत पवार जी द्वारा सरकार का अंतरिम बजट विधानसभा में पेश किया गया।
  • उनके द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गयी है।
  • ऐसी ही एक महत्वपूर्ण योजना है "मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना"।
  • योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना उनके जीवन में सुधार लाना है।
  • महाराष्ट्र सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • योजना के शुरू हो जाने के बाद इसे अन्य महवपूर्ण नामों से भी जाना जायेगा जैसे "महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर माझी लाड़की बहिन स्कीम" या "महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना" या "महाराष्ट्र चीफ मिनिस्टर माझी लाड़की बहिन योजना"।
  • 1,500/- प्रति माह की आर्थिक सहायता सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में प्रदानकी जाएगी।
  • इस आर्थिक सहायता से लाभार्थी महिला अपने स्वस्थ्य और पोषण में सुधार कर सकेगी।
  • योजना में आर्थिक सहायता का लाभ केवल 21 वर्ष से 65 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को ही दिया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में पहले अधिकतम आयु की सीमा 60 वर्ष थी परन्तु महाराष्ट्र सरकार ने अब इस आयु सीमा को बढ़ा कर 65 वर्ष कर दिया है।
  • जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000/- रूपये से अधिक होगी वो मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगी।
  • योजना के सफल संचालन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 46,000/- करोड़ रूपये के बजट का आवंटन किया है।
  • ये माना जा रहा है की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना से लगभग 2.5 करोड़ महिलायें लाभान्वित होंगी।
  • मुख्यमंत्री माझी लाड़की योजना में आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहे है।
  • दिनांक 1 जुलाई 2024 से सभी महिला लाभार्थी अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती है।
  • मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का आवेदन पत्र यहाँ से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
  • मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31-08-2024 है।
  • यानी सभी महिला लाभार्थी 31-08-2024 तक मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन कर सकती है।
  • पात्र महिला लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से और ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन कर प्रति माह की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की अधिकारिक वेबसाइट भी लांच कर दी गयी है।
  • नारीशक्ति दूत एप्प के माध्यम से भी मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन किया जा सकता है।
Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Detailed Information

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • पात्र महिला लाभार्थियों को महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • प्रति माह की आर्थिक सहायता।
    • 1,500/- रूपये प्रति माह लाभार्थी महिलाओं को दिए जायेंगे।

डीबीटी धनराशि की स्थिति कैसे जाने

  • माझी लड़की बहिन योजना की बहुत सी लाभार्थी महिलाएं चिंतित है की उनका आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने के बाद भी उन्हें 17 अगस्त 2024 को धनराशि नहीं मिली है।
  • उन महिला लाभार्थियों को ये भी नहीं पता है की माझी लड़की बहिन योजना की धनराशि का डीबीटी स्टेटस कैसे जाना जाए।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिला लाभार्थियों के लिए खुद से डीबीटी की स्थिति पता करने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गयी है।
  • जिन महिलाओं का आवेदन पत्र स्वीकृत है उनके खाते में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की धनराशि प्रति माह की दर से उनके खाते में आ जाएगी।
  • इसके अलावा महिला लाभार्थी द्वारा 181 पर कॉल करके भी माझी लड़की बहिन योजना में दी जाने वाली धनराशि की स्थिति पता कर सकती है।

पात्रता

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में लाभार्थियों हेतु निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की है :-
    • केवल महिला लाभार्थी पात्र होंगी।
    • महिला लाभार्थी निम्नलिखित श्रेणी से सम्बन्ध रखती हो :-
      • विवाहित।
      • विधवा।
      • तलाकशुदा।
      • परित्यक्त।
      • निराश्रित।
    • महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक और 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।
    • महिला के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए।

माझी लड़की बहिन योजना में आने वाली समस्याएं

  • महिला लाभार्थियों को 1,000/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु माझी बहिन लड़की योजना में आवेदन करते समय बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।
  • काफी महिला लाभार्थियों के आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिए जा रहे है।
  • माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पर जमा हो जाने या अस्वीकार हो जाने के बाद पुनः एडिट भी नहीं हो पा रहा है।
  • महिलाओं के माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र अस्वीकार होने के कुछ निम्न कारण नीचे दिए गए है :-
    कारण स्थिति
    हमीपत्र अपलोड नहीं किया अस्वीकार
    बैंक खाते का विवरण या आईएफएससी कोड गलत भरा अस्वीकार
    गलत मोबाइल नंबर दर्ज़ किया अस्वीकार
    राशन कार्ड अपलोड नहीं किया अस्वीकार
    लाइव फोटो नहीं ली अस्वीकार
    गलत आधार नम्बर दर्ज़ किया अस्वीकार
    आयु प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया अस्वीकार
  • एक बार यही माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र अस्वीकार हो जाने की दशा में उससे पुनः एडिट नहीं किया जा सकता है।
  • काफी लोगो द्वारा अपने मोबाइल नम्बर के गलत इस्तेमाल की भी शिकायत की गयी है जिसमे उन्हें माझी लड़की बहिन योजना से सम्बंधित मैसेज आ रहे है पर उन्होंने योजना के लिए कोई आवेदन नहीं किया।
  • 181 नम्बर पर संपर्क कर माझी लड़की बहिन योजना के बारे में शिकायत दर्ज़ की जा सकती है।

माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र एडिट कैसे करे

  • बहुत सी महिलाओं का मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र किन्ही कारणों से अस्वीकृत हो गया है।
  • अब कारणों को सही करने के लिए महिला लाभार्थी आवेदन पत्र को नारीशक्ति दूत पर एडिट नहीं कर पा रही है।
  • परन्तु सरकारी सूत्रों के अनुसार माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र को स्वयं एडिट नहीं किया जा सकता है।
  • माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र को एडिट करने के लिए लाभार्थी महिला को अपने निवास स्थान के प्रकार के अनुसार नीचे दिए गए कार्यालयों पर जाना होगा :-
    • आंगनवाड़ी सेंटर। (आंगनवाड़ी सेविका से मिले)
    • शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय।
    • नगर निगम कार्यालय।
    • नगर पालिका कार्यालय।
  • वहां मौजूद कर्मचारियों द्वारा ही माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र को एडिट के लिए खोला जायेगा।
  • उनके द्वारा महिला लाभार्थियों से कुछ जानकारी ली जाएगी जो एडिट की जानी है।
  • उसके पश्चात वो नारीशक्ति दूत मोबाइल एप्प पर एडिट का विकल्प खोल देंगे।
  • एडिट का विकल्प खुल जाने के बाद महिला लाभार्थी को अपने द्वारा माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र में की गयी गलती को सुधारना होगा और आवेदन पत्र को दोबारा जमा कर देना होगा।
  • दोबारा जांच के बाद सही पाए गए आवेदन पत्रों की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाएगी।
Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Eligibility

अपात्रता

  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की निम्नलिखित अपात्रता निर्धारित की है :-
    • जिन परिवारों की वार्षिक आय 2,50,000/- रूपये से अधिक है।
    • जिन परिवारों का सदस्य आयकर देता है।
    • जिन परिवारों का सदस्य भारत या राज्य सरकार या उपक्रम में कार्यरत है।
    • जिन परिवारों में पेंशन भोगी है।
    • जिन परिवारों के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि है।
    • जिन परिवारों में चौपहिया वाहन है। (ट्रेक्टर पर छूट है)

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना या वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा :-
    • महाराष्ट्र में निवास का प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • राशन कार्ड।
    • स्वघोषणा पत्र।
Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Documents Required

लाभ लेने की प्रक्रिया

वेबसाइट के माध्यम से

  • लाभार्थी महिला मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकती है।
  • मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध है।
    Maharashtra Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana Website Application
  • आवेदन हेतु लाभार्थी महिला को अपना पंजीकरण करना आवश्यक हैं।
  • मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के पंजीकरण हेतु लाभार्थी महिला को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे :-
    Maharashtra Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana Registration
  • मोबाइल नंबर, जिसकी पुष्टि वेबसाइट द्वारा की जाएगी।
  • पुष्टि होने पर, आवेदक को अपने मोबाइल नंबर और चयनित पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन को चुनाव करे।
  • अपनी आधार संख्या को दर्ज करे, जिसकी पुष्टि ओटीपी के माध्यम से की जाएगी।
  • आधार कार्ड की पुष्टि के बाद आवेदक मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र में अपना विवरण दर्ज करे।
  • विवरण पश्चात अपने जरूरी दस्तावेज को अपलोड करे।
  • पूर्ण रूप से भरे इस आवेदन पत्र को जाँचने के पश्चात जमा कर दे।
  • प्राप्त आवेदनों को महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा जाँचा जाएगा।
  • जांच में सफल मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के लाभार्थी की सुचना उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • योजनानुसार चयनित महिला को प्रत्येक माह 1,000/- रूपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।
  • आवेदक अपने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र की स्थिति लॉगिन करके देख सकते है।
  • इसके अलावा लाभार्थी महिला अपने आवेदन की स्थिति को नारी शक्ति दूत ऐप के माध्यम से भी देख सकते है।

नारीशक्ति दूत एप्प के माध्यम से

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से लाभार्थी महिला को नारीशक्ति दूत एप्प को डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन हो जाने के पश्चात प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए नाम, ईमेल, जिला और तालुका का नाम भरना होगा।
  • उसके बाद होमस्क्रीन से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिण योजना को चुनना होगा।
  • मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • पूरा नाम।
    • पति का नाम।
    • जन्मतिथि।
    • जिला, शहर, और ग्राम पंचायत का नाम।
    • पिनकोड।
      Majhi Ladki Bahin Yojana Application Form Clip 1
    • पूरा पता।
    • मोबाइल नंबर।
    • आधार कार्ड नंबर।
      Majhi Ladki Bahin Yojana Application Clip
    • वैवाहिक स्थिति।
    • बैंक खाते का विवरण।
      Majhi Ladki Bahin Yojana Application Clip 2
  • उसके बाद निम्नलिखित दस्तावेज़ों को मोबाइल एप्प पर अपलोड करना होगा :-
    • आधार कार्ड।
    • जन्म प्रमाण पत्र या निवास का प्रमाण।
    • स्वघोषणा पत्र।
    • बैंक पासबुक।
      Majhi Ladki Bahin Yojana Application Form Clip 4
  • उसके बाद महिला लाभार्थी को लाइव फोटो खींचनी होगी।
  • यदि महिला लाभार्थी द्वारा लाइव फोटो नहीं खींची जाती है या पहले से खींची हुई पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड की जाती है तो ऐसी दशा में लाभार्थी महिला का मुख्यमत्री माझी लाड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा जिसकी समूची जिम्मेदारी महिला लाभार्थी की होगी।
  • सभी विवरण भरने के पश्चात आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
  • मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के आवेदन पत्र की गहनता से जांच की जाएगी।
  • प्रति माह की आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना में चुनी गयी महिला लाभार्थी के बैंक खाते में सितम्बर माह से योजना का पैसा आना शुरू हो जायेगा।

ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से

  • वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार ने विधानसभा में अनुपूरक बजट को पेश करते हुवे मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना को शुरू करने की घोषणा की थी।
  • अधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में आवेदन करने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम उपलब्ध है।
  • लाभार्थी महिला अपने जिले के आंगनवाड़ी केंद्र/ ग्राम पंचायत या ग्राम सभा के कार्यालय से मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना का आवेदन पत्र निशुल्क प्राप्त कर सकती है।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थी को उसे अच्छे से भरना होगा और उसके साथ सभी दस्तावेज़ों को संलग्न कर उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र को प्राप्त किया गया था।
  • प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच कर लाभार्थियों की सूची बनाई जाएगी।
  • लाभार्थियों की सूची को उसके पश्चात अंतिम स्वीकृत हेतु सम्बन्धित विभाग के पास भेजा जायेगा।
  • स्वीकृति मिल जाने के पश्चात, मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में दी जाने वाली 1,500/- रूपये की धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में प्रति माह की दर से हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • अधिक जानकारी हेतु लाभार्थी अधिकारिक दिशानिर्देश पढ़ सकते है।
  • माझी लड़की बहिन योजना के बारे अधिक जानकारी, कोई मदद या शिकायत दर्ज़ करने के लिए लाभार्थी महिला 181 नम्बर पर कॉल कर सकती है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 181
  • महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार,
    तीसरी मंजिल, नया प्रशासनिक भवन,
    मैडम कामा रोड, हुतात्मा राजगुरु चौक,
    मुंबई - 400032.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

आपका नाम
Sonali
टिप्पणी

Dear/Madam
दूत ॲप मद्ये एडीट ऑप्शन चालू करा चुकून जन्म ठिकाण चुकीचे पडले आहे

आपका नाम
Jayshri manoj sharma
टिप्पणी

सर माझे आवेदन करून 22 दिवस झाले तरी फ्रॉम पेंडिंग सबमिटेड दाखवत आहे

पर्मालिंक

आपका नाम
Vaishali
टिप्पणी

Mazi ladki bahin yojna

पर्मालिंक

आपका नाम
AmrishKumar Sharmaji
टिप्पणी

Sir,
Aap sab log sirf mahila ko hi dete hai acchi baat hai magar is desh mai purush bhi to hai unke bare mein kyon nahi soch teh app log us ko sab scheme milni chahiye mahilao ke baraber mein purusho ko support kero na kya purusho is desh ke kuch nahi hai kya

पर्मालिंक

आपका नाम
Surekha Walmik Wani
टिप्पणी

For scheme

पर्मालिंक

आपका नाम
rakesh
टिप्पणी

mahila ko artha sahay ki ja rahi hein achhi baat hein par saath hi unn purush aur mahila ke bare me bhi sochna chahiye jo un merried hein jinho ne jan sankhya niyantran me sarkar ki sahayata ki hein toh sarkar bhi unnhe vishesh pension ke roop me sahaay kare, kyoki budhape me unnki dekh bhal karnewala koi hoga hi nahi.

पर्मालिंक

आपका नाम
Tulshiram mhatarji dahikar
टिप्पणी

डोमोशील पत्र ऐवजी शाळेची टीसी अपलोड करण्यास सांगावे

पर्मालिंक

आपका नाम
Sabiya Shaikh
टिप्पणी

Online form me maine apni passport size photo submit kardi live photo ki jageh
Kya mera form reject hoga ??

पर्मालिंक

आपका नाम
Savetri ramchandra shinde
टिप्पणी

Mazya kade fakt voting card ahe , pan maze lagn houn fakt 13 varsh zale mag 15 varshacha purava manun chalel ka, please madat kara

पर्मालिंक

आपका नाम
Mangesh Prakash
टिप्पणी

सर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना,पहिल्या जीआर नुसार नारीशक्ती दूत ॲप मध्ये ऑनलाइन फॉर्म सबमिट केला आहे, परंतु तीन तारखेच्या जीआर नुसार परत फॉर्म भरावा लागेल का, आणि भरावयाचा असल्यास पहिला भरलेला फॉर्म एडिट होईल का कृपया मार्गदर्शन करावे ही विनंती

पर्मालिंक

आपका नाम
Sonali surve
टिप्पणी

Sir / Madam
माझी लाडकी बहिण योजनेत जर चुकून जन्म ठिकाण चुकीचे पडले असेल तर काय करावे

पर्मालिंक

आपका नाम
Najuka Waghmare
टिप्पणी

Sir ladki bahin yojana chi khi link nhi AK app ahe Ani Bina otp manje otp n takta form submit hot ahe ata wrong number zala tr form pn open hot nhi Ani he complaint Kuth Karychi mg Ani ithe pn reply betnar nhi ka

In reply to by nehadesai3750@… (सत्यापित नहीं)

पर्मालिंक

आपका नाम
Sujata sachin Khandare
टिप्पणी

मी लाडकी बहीण योजनेचा फॉर्म भरला पण तिथे ओटीपी verification pending दाखवत. आणि एडिट हि होत नाही कारण चुकून एकदा एडिट ऑप्शन त्यापे केला होता. आणि जेव्हा OTP आला तेव्हा नेटवर्क प्रॉब्लेम दाखवत होता त्यामुळे ते एडिट चा option nahi येत आहे आता . पण माझे documents सगळे बरोबर आहेत. माझा फॉर्म rejected होईल का.

पर्मालिंक

आपका नाम
Sonali surve
टिप्पणी

सर/ मॅडम
चुकून जन्म ठिकाण चुकीचे पडले आहे माझी लाडकी बहिण योजनेत प्लीज एडीट ऑप्शन चालू करा

पर्मालिंक

आपका नाम
Sunita Nana Gulhane
टिप्पणी

Narishkti doot app mdhe
Arjdaracha sampurn ptta aadhar card pramane takaycha ki jnma pramane takaycha

पर्मालिंक

आपका नाम
Shivam jakapure
टिप्पणी

we will read carefully and accept the condition.
submit button shown loading and we can't submit application form.
pleases solve the issue.

पर्मालिंक

आपका नाम
Vishu Suvarna
टिप्पणी

My form got submitted without the photo as it was showing image not supported on this device but bymistake I clicked on submit. Now what is to be done. Can I fill form offline and submit

पर्मालिंक

आपका नाम
नामदेव प्रेमनाथ नारागुडे
टिप्पणी

नमस्कार
लाडकी बहिण साठी लागणारे कागदपत्र
1.शाळेच्या प्रवेश निर्गम उतारा चालेल का
2.आधार कार्ड वरती जन्म तारीख 1/1/1993आहे
प्रवेश निर्गम उतारा वर 10/02/1993 आहे
चालेल का ?
कृपया कळवावे

पर्मालिंक

आपका नाम
Priya
टिप्पणी

सर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना, जीआर नुसार नारीशक्ती दूत ॲप मध्ये ऑनलाइन फॉर्म 5/7/24 तारखेच्या सबमिट केला आहे, परंतु अध्याप ही अर्ज पेंडिंग दखवात आहे. मार्गदर्शन करावे ही विनंती!

पर्मालिंक

आपका नाम
मुक्ताबाई सुभाष गायकवाड
टिप्पणी

मि मुक्ताबाई सुभाष गायकवाड
आणि मि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना अर्ज

पर्मालिंक

आपका नाम
Dhanashri
टिप्पणी

One of my friends has all documents on her husband name while ration card on her father name. Should she need to attached marriage certificate?

पर्मालिंक

आपका नाम
Rasika
टिप्पणी

Mene 13july ko form bhara tha uska abhi tak kuch msg ya reply nhi aaya kab tak aayega form ka revert plzzz bataye email address par

पर्मालिंक

आपका नाम
Masum Noor Shaikh
टिप्पणी

In the application my form is not been submitted from 13th July 2024,it's showing pending ??why

पर्मालिंक

आपका नाम
Yogita Harichandra Patil
टिप्पणी

My name is YOGITA HARICHANDRA PATIL, I have applied for the Ladki bahin yojana I want to know how it will proceed, is the status of my application not showing on the apps, it is only showing as pending, check my status, is it successful or not? .I can check what is wrong and use it correctly.

पर्मालिंक

आपका नाम
Shweta
टिप्पणी

I have created a profile. At that time my hami patra was not ready. Now there is no option to update my profile by adding hamipatra.
Please guide.
Thank you

पर्मालिंक

आपका नाम
Madhavi naidu
टिप्पणी

Namskar sir/madam
Maz naav madhavi naidu asun mi married aahe.maze document maherchya navane aahe pan rashan card madhye naav nahiye.tyasathi mi konte document dyave.krupaya savistar mahiti saangawi.

पर्मालिंक

आपका नाम
Ashish Sawant
टिप्पणी

मी लाडकी बहिण फोम भरताना चुकून मोबाईल नंबर चुकीचा टाकला आणि OTP साठी पुढे गेलो. जसा माज्या लक्षात आला मी नंबर चुकीचा टाकलाय तसा मी तो EDIT करून बदलला पण तरीरही माज्या नवीन नंबर वर मला otp येत नाही आहे. मी helpline नंबर वरती call केला पण फोन लागत नाही आहे. मी हे कसा नीट करू माज्या फोम कसा सबमिट करू ते मला सांगा.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format