
हाइलाइट
- प्रत्येक महिला को 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता राशि।
- महिलाओ को यह आर्थिक राशि प्रत्येक माह दी जाएगी।
- आर्थिक सहायता का लाभ महिलाओ को सीधे उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- दिल्ली महिला समृद्धि योजना के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु महिलाए नोडल विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | दिल्ली महिला समृद्धि योजना |
आरंभ वर्ष | 8 मार्च 2025 |
लाभ | 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रति माह। |
लाभार्थी | दिल्ली की बीपीएल कार्ड धारक महिलाए। |
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, दिल्ली। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | महिला समृद्धि योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से। |
योजना के बारे में
- दिल्ली विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पूरे 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है।
- चुनाव के दौरान पार्टी ने विभिन्न तरह की कलयाणकारी घोषणाओं को लागु करने का वायदा किया था, जिन्हे अब पूरा करने का समय आ गया है।
- घोषित योजनाओ में से एक योजना जो महिला वर्ग में काफी चर्चित थी उसका नाम है "महिला समृद्धि योजना"।
- एनसीटी दिल्ली की महिलाओं, विशेषकर समाज के वंचित समूहों से आने वाली गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से, सरकार ने यह योजना शुरू की।
- कैबिनेट से मंजूरी मिलने के पश्चात योजना को 8 मार्च 2025 को आधिकारिक तौर पर लागु कर दिया गया है।
- इस उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु दिल्ली सरकार अपनी महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओ को 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- इस आर्थिक राशि की सहायता से उक्त महिला अपने दैनिक जरूरी खर्चो को पूरा कर सकेंगी जो उन्हें आर्थिक रूप से सम्बल देने का भी काम करेगी।
- महिला समृद्धि योजना में मिलने वाली 2,500/- रूपए की राशि लाभार्थी महिला को प्रत्येक माह दी जाएगी।
- यह सहायता राशि महिलाओ को सीधा उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।
- इस योजना के लागू हो जाने पर इसे अन्य नाम जैसे की "मुख्यमंत्री महिला समृद्धि स्कीम" या "दिल्ली चीफ मिनिस्टर महिला समृद्धि स्कीम" या "महिला समृद्धि योजना दिल्ली" या "दिल्ली महिला सम्मान योजना" से भी जाना जा सकता है।
- दिल्ली महिला समृद्धि योजना पिछली सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' के स्थान पर लागु की जाएगी, जिसके द्वारा लाभार्थियों को योजना की एक भी किश्त प्राप्त नहीं हुई थी।
- महिला समृद्धि योजना 2,500/- रूपए मासिक सहायता पाने हेतु महिलाओ को इसकी सभी पात्रता को पूर्ण करना होगा।
- गरीब परिवार की महिलाए जो दिल्ली में पिछले 5 सालो से स्थायी निवासी है और बीपीएल कार्ड धारक है महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र होंगी।
- योजना को आधिकारिक तौर पर लागु होने के बाद इसकी पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही चालू की जाएगी।
- योजना के पंजीकरण के आधार पर पात्र लाभार्थियों की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर महिलाओ को प्रत्येक माह 2,500/- रूपए की राशि प्राप्त होगी।
- इसके लागू हो जाने के बाद इसके विस्तृत दिशानिर्देश भी साझा किए जाएंगे, जिसमे योजना से जुडी सभी जानकारी शामिल होंगी।
- योजना के क्रियान्वय की जिम्मेदारी दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी जाएगी।
- महिला लाभार्थी महिला समृद्धि योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जा सकेंगे।
- महिला समृद्धि योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु आवेदक महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है।
- जैसे ही सरकार द्वारा दिल्ली महिला समृद्धि योजना का हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाता है तो उसे जरूर से यहाँ उपलब्ध कराया जाएगा।
- भविष्य में योजना से जुडी किसी भी जानकारी हेतु लाभार्थी व्यक्ति हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के इरादे से लागु की गई महिला समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी महिलाओ को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
- प्रत्येक महिला को 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता राशि।
- महिलाओ को यह आर्थिक राशि प्रत्येक माह दी जाएगी।
- आर्थिक सहायता का लाभ महिलाओ को सीधे उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगा।
पात्रता की शर्तें
- महिला समृद्धि योजना के तहत प्रत्येक माह दी जाने वाली 2,500/- रूपए की राशि का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को दिया जाएगा, जो योजना में दर्ज निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी।
हालाँकि पात्रता सम्बंधित विशेष जानकारी योजना के दिशानिर्देश के साथ जल्द ही साझा की जाएगी।
- योजना का लाभ केवल दिल्ली की महिलाओ को ही दिया जाएगा।
- उक्त महिला कम से कम 5 वर्षो से दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य हो।
- गरीब परिवार से सम्बंधित महिलाए जो बीपीएल कार्ड धारक हो।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम हो।
- प्रत्येक परिवार से केवल एक ही महिला को लाभ प्राप्त होगा।
- महिला के पास दिल्ली में आधार लिंक एकल बैंक खाता होना आवश्यक है।
- विस्तृत पात्रताए योजना के लागु होने पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
अपात्रता की शर्ते
- ऐसी महिलाए जो निम्नलिखित में से किसी भी पात्रता के अंतर्गत आती है उन्हें महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा : -
- यदि किसी महिला को स्थायी रूप से दिल्ली में रहते हुए पांच साल पूरे नहीं हुए है।
- यदि महिला या उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो।
- महिला के के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक हो।
- महिला का पति सरकार पद पर कार्यरत हो।
- विधवा एवं निराश्रित महिलाए जिन्हे पहले से ही सरकारी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है।
- लाभार्थी को किसी अन्य सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त हो रहा हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महिला समृद्धि योजना के लिए आवेदन जमा करते समय महिलाओ को अपनी पात्रता एवं परिचय सिद्ध करें हेतु निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने को माँगा जा सकता है : -
- पहचान पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- बैंक पासबुक।
- स्वः घोषित प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- योजना में दर्ज अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- सभी पात्र महिलाए जो महिला समृद्धि योजना के लिए पात्र है उसके लिए आवेदन कर सकती है।
- दिल्ली महिला सम्मान योजना के आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही चालू होगी।
- हालाँकि जानकारी स्पष्ट ना होने के चलते महिला समृद्धि योजना के आवेदन ऑनलाइन मँगाए जाएंगे या ऑफलाइन इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
- महिला समृद्धि योजना के आवेदन ऑनलाइन मँगाए जाने पर आवेदक इसके आवेदन पत्र इसके आधिकारिक पोर्टल या फिर नोडल विभाग के पोर्टल में जमा कर सकते है।
- वहीँ ऑफलाइन आवेदन पत्र योजना के नोडल विभाग के कार्यालय में जाकर जमा किया जा सकता है।
- आवेदन पत्र जमा करते समय आवेदकों को अपने विवरण के साथ अपने दस्तावेज भी साझा करने होंगे।
- विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों की सत्यता जांच की जांच की जाएगी।
- जांच में सफल पाए गए आवेदकों को ही योजना का लाभ प्राप्त होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- महिला समृद्धि योजना के आवेदन पत्र एवं उसके दिशानिर्देश का लिंक सरकार द्वारा जल्द जारी किया जाएगा।
- दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग वेबसाइट।
संपर्क करने का विवरण
- दिल्ली महिला समृद्धि योजना के सम्बन्ध में महिलाए नोडल विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते है।
- महिला एवं बाल विकास विभाग,
(दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार)
महाराणा प्रताप आईएसबीटी कॉम्प्लेक्स, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006
(कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 7 के पास)
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: आर्थिक सहायता
Sno | CM | Scheme | सरकार |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना | दिल्ली |
2 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना | दिल्ली |
3 | ![]() |
दिल्ली मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन निधि योजना | दिल्ली |
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Mahila Samriddhi yojana
This is a very good scheme and very helpfull
नई टिप्पणी जोड़ें