दिल्ली मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Sat, 22/02/2025 - 12:56
दिल्ली CM
Scheme Open
मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना इमेज
हाइलाइट
  • 21,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रत्येक गर्भवती महिला को।
  • वित्तीय सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ को किश्तों के माध्यम से दी जाने की संभावना।
  • सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी को उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
  • वित्तीय सहायता के अतिरिक्त सभी महिलाओ को उनके पोषण हेतु छह पोषण किट का लाभ।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • अभी मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना से जुड़े किसी भी प्रकार की हेली नंबर जारी नहीं हुए है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम दिल्ली मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना
आरंभ वर्ष 2025
लाभ
  • 21,000/- रूपए की वित्तीय सहायता।
  • छह पोषण किट।
लाभार्थी दिल्ली की सभी गर्भवती महिलाए।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • नई दिल्ली की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चुनाव के दौरान कई एहम वायदे किये थे।
  • सरकार बनने के बाद अब सभी दिल्ली निवासियों को इन योजनाओ के लागु होने का इन्तजार है।
  • गर्भंवती महिलाओ को वित्तीय सहायता देने हेतु घोषित "मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना" भी उन्ही योजनाओ में से एक है।
  • दिल्ली सरकार द्वारा जारी इस योजना को अन्य नाम जैसे की "मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा स्कीम" या "मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना" से भी पहचानी जा सकती है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सभी गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान होने वाली आर्थिक परेशानी के साथ-साथ शरीर में होने वाली पोषण की कमी से निजात दिलवाना है।
  • मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत सरकार द्वारा सभी गर्भवती महिलाओ को 21,000/- रूपए की वित्तीय सहायता एवं सम्पूर्ण पोषण हेतु छह पोषण किट प्रदान की जाएगी।
  • अमूमन गरीब वर्ग की महिलाए आर्थिक परेशानी के चलते गर्भावस्था में होने वाली जांच एवं दवाई का खर्चा उठाने में असमर्थ रहती है, जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
  • इस समस्या के समाधान हेतु सरकार द्वारा सभी गर्भवती महिलाओ को 21,000 रूपए की राशि दी जाएगी।
  • इस वित्तीय सहायता का लाभ लाभार्थी महिला सोनोग्राफी एवं जरूरी दवाई के लिए उपयोग में ला सकती है।
  • सरकार द्वारा 21,000 रूपए की राशि विभिन्न चरणों के माध्यम से लाभार्थी महिला को उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
  • गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओ को अपने खान पास का भी विशेष ख्याल रखना होता है, जो बच्चे एवं माँ दोनों के ही विकास हेतु आवश्यक होता है।
  • वित्तीय समस्य के चलते लाभार्थी महिला गर्भावस्था के दौरान अपने खान पास का विशेष ख्याल नहीं रख पाती है।
  • जिसके चलते उनके शरीर में पोषण की कमी भी देखी जाती है।
  • इस कमी को पूरा करने हेतु सरकार अपनी मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के द्वारा उन सभी महिलाओ को छह पोषण किट भी प्रदान करती है।
  • यह पोषण किट उक्त महिला को गर्भावस्था के समय जरूरी पोषण प्राप्त करने में सहायक होगी।
  • पोषण किट में क्या सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
  • दिल्ली सरकारी की मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के समान ही है।
  • ऐसी आशा है की सरकार योजना का लाभ महिलाओ को अधिकतम दो जीवित बच्चो के जन्म के दौरान दिया जाएगा।
  • योजना निर्देशित सभी पात्रताओं को पूर्ण करने वाली महिलाए मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के लाभ हेतु पात्र होंगी।
  • सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की आधिकारिक घोषणा और दिशानिर्देश जारी किए जाने बाकी है।
  • सरकार द्वारा योजना को लागु करने की जानकारी जरूर से यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
  • योजना से जुडी किस भी नवीनतम जानकारी के लिए लाभार्थी हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके भी प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना विवरण

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • दिल्ली सरकार द्वारा जारी मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी गर्भवती महिलाओ को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
    • 21,000 रूपए की वित्तीय सहायता प्रत्येक गर्भवती महिला को।
    • वित्तीय सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ को किश्तों के माध्यम से दी जाने की संभावना।
    • सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी को उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
    • वित्तीय सहायता के अतिरिक्त सभी महिलाओ को उनके पोषण हेतु छह पोषण किट का लाभ।

पात्रता की शर्तें

  • मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 21,000/- रूपए की वित्तीय सहायता एवं पोषण किट का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को दिया जाएगा जो इसकी पात्रता को पूर्ण करेंगी। हालाँकि योजना की आधिकारिक तौर पर लागु ना होने के चलते इसकी पात्रता सम्बंधित जानकारी उपलब्ध नहीं है। अतः नीचे दी गई पात्रता केवल संभावित मात्र है, जिसमे समयानुसार बदलाव किया जा सकेगा।
    • आवेदक महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और गर्भवती हो।
    • महिला की आयु 19 वर्ष या उससे अधिक हो।
    • महिला गरीब और वंचित समूह से सम्बंधित हो।
    • अधिकतम दो बच्चो के जन्म पर लाभ दिए जाने की सम्भावना।
    • सरकारी कर्मचारी एवं आयकर देने वाले व्यक्ति इसके लिए अपात्र की श्रेणी में होंगे।
    • इस योजना के सामान महिला किसी अन्य के अंतर्गत लाभ ना ग्रहण कर रही हो।
    • अन्य पात्रता जल्द ही जारी किए जाएंगे।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के लिए आवेदन करते समय लाभार्थी महिलाओ को अपने कुछ आवश्यक दस्तवेज प्रस्तुत करने होंगे। इनमे से किसी भी दस्तावेज की अनुपस्थिति में आवेदक के आवेदन पत्र को रद्द भी किया जा सकता है। दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्रकार से है : -
    • पहचान पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • राशन कार्ड।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • बैंक पासबुक की कॉपी।
    • स्व घोषणा पत्र।
    • प्रसवपूर्व देखभाल रिपोर्ट।
    • अंतिम मासिक धर्म की तिथि।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • एवं योजना निर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के लाभ हेतु सभी लाभार्थी महिलाओ को इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।
  • चुनाव के दौरान घोषित इस योजना को सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर लागु किया जाना बाकी है।
  • इसके चलते मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के आवेदन किस माध्यम से स्वीकारे जाएंगे इसकी जानकारी और प्रक्रिया अभी उपलब्ध नहीं है।
  • योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन मँगाए जाने की स्थिति में आवेदकों को अपने आवेदन या तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट या नोडल विभाग के पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते है।
  • वहीँ मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के ऑफलाइन आवेदन पत्र नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या विभाग के कार्यालय द्वारा स्वीकारे जाएंगे।
  • सरकार द्वारा जैसे ही योजना के आवेदन सम्बंधित विशेष जानकारी साझा की जाती है उसको जरूर से यहाँ साझा किया जाएगा।
  • आवेदन करते समय आवेदक अपने समस्त जरूरी विवरण एवं प्रमुख दस्तावेजों को अवश्य से संभाल के रख ले।
  • सम्बंधित विभाग द्वारा पजमा किए गए आवेदनों की गहनता से जांच की जाएगी।
  • जांच में सफल पाए गए आवेदकों को ही योजना का लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इसके लिए विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना की सूची भी तैयार किए जाने की संभावना है।
  • इस सूची के माध्यम से उक्त लाभार्थियों को वित्तीय राशि एवं पोषण किट मुहैया करवारी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

  • मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के आवेदन पत्र का लिंक सरकार द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है।
  • मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के जरूरी दिशानिर्देश इसके आधिकारिक तौर पर लागु होने पर जारी की जाएगी।

संपर्क करने का विवरण

  • अभी मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना से जुड़े किसी भी प्रकार के हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं हुए है।
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

आपका नाम
Ramesh Gupta
टिप्पणी

My question here is what is the capping for each mother producing children ...or else people will make misuse of such schemes in the sake of getting 21k for each child...they will keep on producing....pls clarify ....as i didn't see anywhere in this article or entire scheme...

Thanks

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन