झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
झारखंड CM
Scheme Open
(link is external)
झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना लोगो।
हाइलाइट
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी छात्रों को 12,000/-रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देय होगी।
    • लाभार्थी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक दिया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना।
लाभ 12,000/-प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।
लाभार्थी राज्य के विद्यालयों के छात्र।
नोडल विभाग स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड। (link is external)
आवेदन का तरीका झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से। (link is external)

योजना के बारे में

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना की शुरुवात झारखण्ड सरकार द्वारा की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की बच्चो को शिक्षा की ओर प्रेरित करना तथा उनकी भागीदारी को बढ़ाना है।
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना को झारखण्ड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग(link is external) के माध्यमिक शिक्षा निर्देशालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी छात्रों को कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक 12,000/-प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • परीक्षा के माध्यम से छात्रों का चयन छात्रवृत्ति हेतु योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए छात्रों को परीक्षा के अंदर न्यूनतम 60% अंक तथा सभी खण्डो में 40% प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • अनुसूचित जाति एवं अनिसुचती जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को सभी खण्डो में 35% प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • योजना के अंतर्गत जो आवेदक 8वी कक्षा में पढ़ रहे है या 7वी कक्षा को पास कर चुके है।
  • योजना के अंतर्गत 30% सीट बालिकाओ के लिए आरक्षित रहेगी।
  • प्रतियेक वर्ष 5000 छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • अधिकतम 400 बच्चो का चयन प्रतियेक जिले से छात्रवृत्ति हेतु किया जाएगा।
  • लाभार्थी छात्र को कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक आयोजित होने वाली प्रतियेक वार्षिक परीक्षा में 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है अगर वह छात्र 60% अंक लाने में असक्षम होता है तो उन्हें आगामी वर्ष के लिए छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति की 50% राशि ही देय होगी।
  • योजना के अंतर्गत अभिभावक की कोई आयु सिमा नहीं रखी गई है।
  • पात्र लाभ झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र (link is external)के माध्यम से प्राप्त कर सकते है, जो झारखण्ड के झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची पोर्टल(link is external) पर उपलब्ध है।

योजना के लाभ

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी छात्रों को 12,000/-रुपए प्रति वर्ष छात्रवृत्ति देय होगी।
    • लाभार्थी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ कक्षा 9वी से कक्षा 12वी तक दिया जाएगा।

पात्रताएं

  • आवेदक झारखण्ड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक छात्र ने 7 कक्षा पास की होनी चाहिए तथा 8वी कक्षा में पढ़ रहा होना चाहिए ।
  • आवेदक निम्नलिखित विद्यालय में पढ़ रहे छात्र पात्र होंगे :-
    • राजकीय विद्यालय।
    • राजकीयकृत विद्यालय।
    • कस्तूरबा विद्यालय।
    • मण्डल विद्यालय।
    • प्रोजेक्ट विद्यालय।
    • अल्पसंख्यक विद्यालय।
    • गैर सहायता प्राप्त विद्यालय।
    • अनुदानित विद्यालय।
  • आवेदक 7वी कक्षा में न्यूनतम 55% अंक से पास हुआ होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • झारखण्ड में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

परीक्षा का स्वरूप

  • परीक्षा निम्नलिखित खण्डो में आयोजित की जाएगी :-
    खण्ड परीक्षा स्वरूप विशेषता
    खण्ड-1 बौद्धिक योग्यता परीक्षा
    • कुल 90 प्रश्न होंगे।
    • निम्नलिखित विषय से संबंधित प्रश्न होंगे:-
      • रीजनिंग।
      • इंग्लिश प्रोफिएन्सी(English Profiency)।
      • हिंदी प्रोफिएन्सी(Hindi Profiency)।
    • परीक्षा में प्रश्न एमसीक्यू (MCQ)के प्रकृति में होंगे।
    • 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
    खण्ड-2 शैक्षिक योग्यता परीक्षा
    • कुल 90 प्रश्न होंगे।
    • निम्नलिखित विषय से संबंधित प्रश्न होंगे :-
      • विज्ञान।
      • सामाजिक विज्ञान।
      • गणित।
    • 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
    • परीक्षा में प्रश्न एमसीक्यू(MCQ) के प्रकृति में होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
12 AICTE Yashasvi Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

पर्मालिंक

Hidi

आपका नाम
Shivani Kumari
टिप्पणी

Please 🙏🙏 sir mujhe exam dena

In reply to by अज्ञात (सत्यापित नहीं)

पर्मालिंक

Sir mujhe exam Dena hai

आपका नाम
Harshita kumari
टिप्पणी

Sir mujhe exam Dena hai

पर्मालिंक

Math

आपका नाम
Jitendra mehta
टिप्पणी

Samajik garibi Shiksha and swasth ke

नई टिप्पणी जोड़ें

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन