
Youtube Video
हाइलाइट
- प्रदेश की विवाहित, विधवा, परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं को प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- विवाहित महिलाओं को 12,000/- रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- 1,000/- प्रति माह की दर से सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जायेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0771-2220006.
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- dirwcd.cg@gov.in.
- छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क विवरण।
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना। |
आरंभ तिथि | 01-मार्च -2024 |
लाभ | 1,000/- रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता। |
लाभार्थी |
|
अधिकारिक पोर्टल | महतारी वंदन पोर्टल। |
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से। |
योजना के बारे में
- विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हराने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में नई सरकार का गठन किया है।
- अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने कई योजनाओ को लागु करने का वायदा किया था, जिनमे से महिलाओ पर आधारित "महतारी वंदन योजना" भी शामिल है।
- इस योजना के द्वारा वह राज्य की विवाहित महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
- अपने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने "महतारी वंदन योजना" को 1 मार्च 2024 को आधिकारिक रूप से राज्य में लागु किया।
- योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओ को उनके दैनिक आवश्यकता के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाए आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, जिसके द्वारा वह अपने परिवार के जरूरी पोषण को पूर्ण करने या अन्य के लिए उपयोग कर सकती है।
- इस योजना को "छत्तीसगढ़ महतारी वंदन स्कीम" के नाम से भी जाना जाता है।
- छत्तीसगढ़ सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
- सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना में सभी पात्र महिलाओं को 12,000/- प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
- महतारी वंदन योजना में दी जाने वाली 12,000/- प्रति वर्ष की धनराशि लाभार्थी महिला को 1,000/- रूपये प्रति माह की दर से उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
- लाभार्थी महिलाए महतारी वंदन योजना की दसवीं किश्त प्राप्त होने की स्थिति ऑनलाइन https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाँच सकते है।
- मुख्यतः ये योजना छत्तीसगढ़ राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए है परन्तु इसमें विधवा, तलाकशुदा, और परित्यक्ता महिला भी लाभ लेने हेतु पात्र होंगी।
- महतारी वंदन योजना में आर्थिक सहायता का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को दिया जायेगा जिनकी आयु 21 वर्ष से अधिक होगी।
- इस राशि का प्रयोग लाभार्थी महिला अपने रोज़मर्रा के होने वाले खर्चों के लिए कर सकती है जिससे उन्हें किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
- जिन महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता होगा उस परिवार की महिला महतारी वंदन योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होगी।
- छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना में आवेदन स्वीकार करने शुरू कर दिए है।
- ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में आवेदन किया जा सकता है।
- महतारी वंदन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत, वार्ड या परियोजना के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
- योजना की अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को महतारी वंदन योजना में निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी : -
- प्रदेश की विवाहित, विधवा, परित्यक्त और तलाकशुदा महिलाओं को प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- विवाहित महिलाओं को 12,000/- रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- 1,000/- प्रति माह की दर से सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जायेगा।
पात्रता की शर्तें
- निम्नलिखित पात्रता को पूरा करने वाली महिलाएं ही छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी :-
- लाभार्थी महिला छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला विवाहित हो, तलाकशुदा हो, विधवा हो, या परित्यक्त हो।
- लाभार्थी महिला की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
अपात्रता की शर्ते
निम्नलिखित श्रेणी में आने वाली महिलाएं छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में प्रति माह की आर्थिक सहायता के लिए पात्र नहीं होंगी :-
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- छत्तीसगढ़ महतारी वन्दन योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करते हुए निम्नलिखित दस्तावेज़ लाभार्थी महिला के पास लाभ लेने के लिए आवश्यक रूप से होने चाहिए :-
- छत्तीसगढ़ में निवास का प्रमाण/ स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते की जानकारी।
- विवाह का प्रमाण पत्र।
- महिला की पासपोर्ट साइज फोटो।
- जाति प्रमाण पत्र (अगर संबंधित हो)
- आय प्रमाण पत्र।
- आयु प्रमाण पत्र (अगर संबंधित हो)
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)।
- ईमेल आईडी।
- मोबाइल नंबर।
- शपथ पत्र।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना में ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा दी है।
- महतारी वंदन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र निम्नलिखित कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है : -
- सभी आंगनवाड़ी केंद्रों से।
- ग्राम पंचायत के कार्यालय से।
- वार्ड कार्यालय से।
- परियोजना कार्यालय से।
- विशेष कैंप से।
- उपरोक्त केंद्रों पर महतारी वंदन योजना का आवेदन पत्र पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होगा।
- हमारी वेबसाइट से भी छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी : -
- व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, जाति, जन्मतिथि आदि।
- बैंक खाते का विवरण।
- पात्र अपात्र होने की जानकारी।
- महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ संलग्न करने आवश्यक होंगे :-
- जन्मतिथि के सत्यापन हेतु कोई भी दस्तावेज़।
- निवास सम्बन्धी दस्तावेज़।
- राशन कार्ड।
- आवेदिका और उसके पति का आधार कार्ड।
- विवाह प्रमाण पत्र। (अगर हो तो)
- बैंक पासबुक की प्रति।
- शपथ पत्र।
- अन्य दस्तावेज़।
- महतारी वंदन योजना के आवेदन पत्र को सभी दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से आवेदन पत्र प्राप्त किया है।
- कार्यालय में मौजूद अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्र की प्रारंभिक जांच कर लाभार्थी महिला को पावती प्रदान की जाएगी।
- पावती को महिला लाभार्थी को भविष्य के उपयोग के लिए संभाल कर रखना होगा।
- उसके पश्चात सम्बंधित कार्यालय के अधिकारीयों द्वारा लाभार्थी महिला की जानकारी महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
- महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीयों द्वारा आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी।
- जांच में चुनी गयी महिलाओं की सूची बना कर महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
- लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 1,000/- रूपये की धनराशि उनके दिए गए बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
- महतारी वंदन योजना के आवेदन की स्थिति यहाँ देखी जा सकती है।
- महतारी वंदन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है।
महत्वपूर्ण फॉर्म लिंक
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- महतारी वंदन योजना की अनंतिम सूची।
- महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची।
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना आवेदन की स्थिति।
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति।
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना वेबसाइट।
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना दिशानिर्देश।
- महतारी वंदन योजना की मोबाइल एप्लीकेशन।
संपर्क कैसे करे
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 0771-2220006.
- महतारी वंदन योजना की जिलेवार हेल्पलाइन नंबर।
- छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- dirwcd.cg@gov.in.
- छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क विवरण।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
mahatari vandan registration…
mahatari vandan registration done
Mahtri vandan yojna
How to apply
महतारी वंदन योजना में चुनाव…
महतारी वंदन योजना में चुनाव से पहले पंजीकरण कराया था क्या मुझे दोबारा योजना में आवेदन करने की आवश्यकता होगी?
महतारी वंदन योजना कबसे शुरू…
महतारी वंदन योजना कबसे शुरू होगी ये हमे कैसे पता चलेगा
Roshni
Mahtari wandan yojna kab se shuru ho jay ga
Start date
Start date
mahtari vandan aavedan
mahtari vandan aavedan
shuru to kro mahtari vandan…
shuru to kro mahtari vandan ko
kounse department ke under yeh scheme diya jayega
kounse department ke under yeh scheme diya jayega
mahtari vandana yojana…
mahtari vandana yojana chhattisgarh form online apply
mahtari vandana yojana…
mahtari vandana yojana chhattisgarh online registration
(कोई विषय नहीं)
(कोई विषय नहीं)
(No subject)
paisa nahi aa rha
paisa nahi aa rha
Mahtari vandan yojna
Mhtari vandan yojna form reopen kab hoga pls bataiye
Mhtari vndna yojna
Mhtari vndna yojna
Nhi mil rha hai
Mahatari vandan yojna
1000Rupay Nahi Aaya Hai
नई टिप्पणी जोड़ें