Gaura Devi Kanyadhan Yojana

author
Submitted by shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Uttarakhand CM
Highlights
  • छात्रा को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात 50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जायगी। 
Customer Care
  • गौरा देवी कन्याधन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0135 2674121.
    • 0135 2674122.
    • 0135 2669764.
  • गौरा देवी कन्याधन योजना व्हाट्सप्प नंबर :- 6395221188.
  • गौरा देवी कन्याधन योजना टोल फ्री नंबर :- 18001804236.
  • गौरा देवी कन्याधन योजना ईमेल :-
योजना का अवलोकन
योजना का नाम गौरा देवी कन्याधन योजना
आरंभ होने की तिथि वर्ष 2015 से।
सहायता की राशि 50,000/- रूपये।(3 से 5 साल के ब्याज सहित)
नोडल एजेंसी समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड।
आवेदन का तरीका केवल ऑफलाइन मोड उपलब्ध है।

योजना के बारे में

  • गौरा देवी कन्याधन योजना उत्तराखण्ड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इसे वर्ष 2015 शुरु किया गया था।
  • यह योजना मुख्यतः 12वीं में पढ़ रही छात्राओं के लिए है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य 12वीं पास होने के बाद छात्राओं को अग्रिम शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना है।
  • इस योजना के तहत सिर्फ वही छात्राएं पात्र है जिनके परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे है।
  • वर्ष 2016-2017 से योजना के आवेदन से ले कर अनुदान स्वीकृत करने तक की समस्त प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया।
  • इसके लिए एन.आई.सी. उत्तराखण्ड द्वारा गौरा देवी कन्या धन योजना का आधिकारिक पोर्टल तैयार किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात 50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जायगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा का अविवाहित व 25 वर्ष के बराबर या कम होना आवश्यक है।
  • योजना के अंतर्गत छात्रा के परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 15,976/- रूपये व शहरी क्षेत्र में 21,206/- रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योजना का उद्देश्य

  • 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद छात्राओं को अग्रिम शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता देना।
  • जो छात्रायें अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने में असक्षम है उन्हें शिक्षा प्रोत्साहन राशि देना।

वित्तीय सहायता का वितरण

  • पात्र छात्रा को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात 50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जायगी।
  • ये सहायता छात्रा को राष्ट्रीय बचत पत्र के माध्यम से दी जायगी।
  • सहायता की राशि 3 से 5 साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपाजिट के रूप में रखी जायगी।
  • समयवधि पूर्ण हो जाने पर उचित ब्याजदर के अनुसार समस्त धनराशि छात्रा को दे दी जायगी।

पात्रतायें

  • छात्रा उत्तराखण्ड की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • छात्रा 12वीं कक्षा में होनी चाहिए।
  • छात्रा की आयु 25 वर्ष से कम या बराबर होनी चाहिए।
  • छात्रा अविवाहित होनी चाहिए।
  • छात्रा निम्नलिखित से में किसी एक श्रेणी से होनी चाहिए :-
    • अनुसूचित जाति।
    • अनुसूचित जनजाति।
    • सामान्य जाति।
    • बी.पी.एल श्रेणी से होनी चाहिए।
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय :-
    • ग्रामीण क्षेत्र में 15976 रूपये व
    • नगरीय क्षेत्र में 21206 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • छात्रा राज्य के अंतर्गत किसी भी केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रही हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बी.पी.एल कार्ड।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • 10वीं की मार्कशीट।
  • अविवाहित प्रमाण पत्र।
  • परिवार रजिस्टर की नक़ल की मूल प्रति।
  • बैंक पासबुक के प्रथम पेज की प्रति।
  • इनमे से किसी एक की छायाप्रति :-
    • वोटर आई०डी० कार्ड।
    • आधार कार्ड।
    • राशन कार्ड।
  • 3 पासपोर्ट साइज फोटो।
  • विद्यालयी शिक्षा परिषद् द्वारा निर्गत नामांकन संख्या या रोल नंबर।
  • छात्रा या अभिभावक का मोबाइल नंबर।
  • ईमेल आई०डी० अगर हो तो।

आवेदन कैसे करें

  • सर्वप्रथम छात्रा को आधिकारिक आवेदन पत्र प्राप्त कर भरना होगा।
  • छात्रा निम्लिखित स्थानों से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती है :-
    • विद्यालय से जहाँ से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
    • जिले के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से।
    • जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से।
    • विकासखण्ड अधिकारी के कार्यालय में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी से।
    • गौरा देवी कन्याधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट से।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के पश्चात छात्रा को निम्लिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • विद्यालय का नाम।
    • छात्रा का पूरा नाम हिंदी में।
    • छात्रा का पूरा नाम अंग्रेजी में।
    • पिता का नाम।
    • माता का नाम।
    • पिता का व्यवसाय।
    • माता का व्यवसाय।
    • छात्रा की अन्य बहनो का विवरण।
    • छात्र की पढ़ाई का प्रकार (संस्थागत या व्यक्तिगत)।
    • छात्रा का 12वीं का अनुक्रमांक।
    • छात्रा की जन्मतिथि।
    • छात्रा की जाति।
    • बी.पी.एल आई डी नंबर।
    • छात्रा का आधार नंबर।
    • पिता का आधार नंबर।
    • माता का आधार नंबर।
    • छात्रा का स्थायी पता।
    • छात्रा का पत्राचार का पता।
    • हाईस्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष।
    • हाईस्कूल का अनुक्रमांक।
    • हाईस्कूल में प्राप्त प्रतिशत।
    • बोर्ड का नाम।
    • मोबाइल नंबर।
    • छात्रा विवाहित है या अविवाहित।
    • माता पिता की मासिक आय।
    • आय प्रमाण पात्र का क्रमांक।
    • आय प्रमाण पत्र जारी करने का दिनांक।
    • माता/पिता के बी.पी.एल कार्ड की संख्या।
    • छात्रा के जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक व प्रमाण पत्र जारी करने की दिनांक।
    • छात्रा का वोटर आई.डी क्रमांक।
    • छात्रा के बैंक की जानकारी
  • ये समस्त विवरण भरने के पश्चात छात्रा को निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे :-
    • छात्रा की 3 फोटो।
    • छात्रा की वोटर आई.डी/आधार कार्ड/राशन कार्ड की प्रति।
    • परिवार रजिस्टर की नक़ल।
    • 12वीं उत्तीर्ण की अंकतालिका।
    • आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र (हाईस्कूल उत्तीर्ण अंकतालिका)।
    • बी.पी.एल प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • अविवाहित प्रमाण पत्र (ग्राम प्रधान या वार्ड मेंबर द्वारा)।
    • बैंक पासबुक के प्रथम पेज की छायाप्रति।
    • एफ०डी०आर फॉर्म।
  • सम्पूर्ण आवेदन पत्र भर कर और समस्त दस्तावेज़ संलग्न करने के पश्चात छात्रा को आवेदन पत्र अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पास जमा कराना होगा।
  • समस्त आवेदन पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा जिले के सहायक समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराये जायँगे।
  • प्रारंभिक सत्यापन के बाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कर जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवेदन प्रेषित करेंगे।
  • जिला समाज कल्याण अधिकारी /जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा जो छात्राएं पात्र पायी जायँगी उनके खाते में एफ०डी हेतु धनराशि स्थानांतरित कर दी जायगी।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • योजना के अंतर्गत एक परिवार से केवल 2 ही पुत्रियां लाभ ले सकती है।
  • पूर्ण कालिक या अंश कालिक रूप से सेवायोजित छात्रा इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है।
  • आय प्रमाण पत्र 6 माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
  • तहसीलदार द्वारा प्रमाणित आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत हर वर्ष आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है।
  • राज्य में स्थित केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण राज्य की छात्रा ही लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।
  • अन्य राज्य से 12वीं उत्तीर्ण उत्तराखण्ड की छात्रा इस योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र नहीं है।
  • छात्रा को आर्थिक सहायता की धनराशि फिक्स्ड डिपाजिट के रूप में मिलेगी।
  • जो न्यूनतम 3 साल और अधिकतम 5 साल के लिए छात्रा के बैंक खाते में सुरक्षित रहेगी।
  • ये अवधि पूर्ण होने के पश्चात उचट ब्याज दर के अनुसार समस्त धनराशि छात्रा को दे दी जायगी।

आवेदन की वर्तमान स्थिति

  • आवेदन जमा हो जाने के पश्चात छात्रा गौरा देवी कन्याधन योजना के पोर्टल द्वारा अपने आवेदन की स्थिति पता कर सकती है।
  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए छात्रा को गौरा देवी कन्याधन योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
  • मुख्य पृष्ठ पर ही आवेदन की वर्तमान स्थिति जानें पर क्लिक करना होगा।
  • छात्रा को निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • छात्रा का जिला।
    • ब्लॉक का चयन।
    • छात्रा के स्कूल का चयन।
    • छात्रा के छात्रवृत्ति आवेदन की संख्या।
  • उसके बाद कैप्चा कोड भर कर खोजें पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात छात्रा के आवेदन पत्र की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर आ जायगी।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • गौरा देवी कन्याधन योजना हेल्पलाइन नंबर :-
    • 0135 2674121.
    • 0135 2674122.
    • 0135 2669764.
  • गौरा देवी कन्याधन योजना व्हाट्सप्प नंबर :- 6395221188.
  • गौरा देवी कन्याधन योजना टोल फ्री नंबर :- 18001804236.
  • गौरा देवी कन्याधन योजना ईमेल :-
  • संपर्क करने का पता :- नोडल अफसर,आईटी सेल,
    सोशल वेलफेयर एंड ट्राइबल वेलफेयर,
    भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए,डालनवाला,
    देहरादून, उत्तराखण्ड।
    248001.

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

Comments

nanda gaura yojana aur ye…

Comment

mene 12 kr li hai. apply bhi…

Comment

uk government me bheeshan…

Comment

portal pe apply kese kre…

Comment

स्कूल के पास कभी आवेदन पत्र…

Comment

ek bhi number kaam nhi kr rha

Comment

in how much time did the…

Comment

ek bhi number pe call nhi…

Comment

12th pass ke baad scheme ka…

Comment

bacchi ke janm hone pe jo…

Comment

nanda gaura se kese alag hai…

Comment

nanda gaura se kese alag hai ye?

कन्या धन नहीं मिला

Comment

महोदय मेरी लड़की 2014 मे जन्मी व मैंने फार्म टाइम पर जमा कर दिया था पर गौरा देवी कन्या धन kà रूपये नहीं आये जबकि बाद के जन्मे कुछ लोगो का आया आप मार्गदर्शन करे धन्यवाद

contact no.

Comment

I think you should change your queries number, helpline number and WhatsApp number. I can't contact on that numbers.

no one is picking up the…

Comment

no one is picking up the phone on helpline number

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.