
हाइलाइट
- लाभार्थी महिलाओ को 50,000/- रूपए की आर्थिक सहायता अगले पांच वर्षो के दौरान प्राप्त होगी।
- प्रत्येक वर्ष महिलाओ को 10,000 रूपए दो समान 5,000 रुपए की किश्तों के रूप में अगले पांच वर्षो तक प्राप्त होंगे।
- पहली किश्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर और दूसरी क़िस्त रक्षाबंधन पर।
- महिला लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
- प्रत्येक वर्ष अधिकतम डिजिटल भुगतान करने वाली महिलाओं को बोनस स्वरुप 500/- रूपये दिए जायेंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर : - 14678
योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | ओडिशा सुभद्रा योजना। |
आरंभ वर्ष | 2024. |
लाभ |
|
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं। |
अधिकारिक पोर्टल | सुभद्रा योजना पोर्टल। |
नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, ओडिशा। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका |
|
योजना के बारे मे
- राज्य की महिलाओ को आर्थिक रूप से सशकत बनाने हेतु नवनिर्वाचित सरकार ने राज्य में "सुभद्रा योजना" को लागु करने की घोषणा की है।
- इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार राज्य की सभी लाभार्थी माताओ एवं बहनो को 50,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
- चुनावी वायदे के रूप में जारी इस योजना को प्रदेश सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से 17 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर लागु किया गया।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओ पर केंद्रित सुभद्रा योजना का लाभ प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाए उठा सकती है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनके परिवार को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है।
- सरकार द्वारा जारी इस योजना को राज्य में "ओडिशा सुभद्रा स्कीम" या "सुभद्रा जोजना" जैसे नामो से भी पहचाना जाता है।
- योजना को राज्य में सफलतापूर्वक लागु करने और इसके संचालन की जिम्मेदारी राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है।
- सुभद्रा योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओ को सरकार द्वारा 50,000/- रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह 50 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता की राशि लाभार्थी महिला को एक मुश्त न मिलकर प्रत्येक वर्ष अगले पांच वर्षो की अवधि के दौरान किश्तों के रूप में प्रदान होगी।
- प्रत्येक वर्ष सुभद्रा योजना के लिए चयनित महिला को 10,000/- रूपए की राशि अगले पांच वर्षो तक दी जाएगी।
- यह दस हजार रुपए की राशि महिलाओ को प्रत्येक वर्ष 5,000/- रूपए की दो समान किश्तों के रूप में दी जाएगी।
- ओडिशा सुभद्रा योजना की पहली किश्त अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन यानि 8 मार्च को और दूसरी किश्त रक्षा बंधन (अगस्त) पर दी जाएगी।
- यह माना जा रहा है की सुभद्रा योजना का लाभ लगभग एक करोड़ महिलाओं को दिया जाएगा।
- योजना के सफल संचालन के लिए सरकार द्वारा 55,825 करोड़ रूपए का बजट आवंटित किया है, जिसे वर्ष 2025 में बढाकर 10,145 करोड़ कर दिया गया है।
- महिलाओ के उत्थान और उनके समग्र विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कई योजनाओ को संचालित किया जा रहा है जैसे की ओडिशा मातृत्व सुरक्षा योजना।
- ऐसी महिलाए जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष के मध्य है सुभद्रा योजना के लिए पात्र होगी।
- आर्थिक रूप से संपन्न, आय कर दाता, या सरकारी विभाग में कार्यरत महिला महिला सुभद्रा योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- इसके अतिरिक्त ऐसी महिला जिन्हे प्रति माह 1,500/- रूपए या उससे अधिक की पेंशन/छात्रवृति या फिर साल में 18,000/- या उससे अधिक की पेंशन प्राप्त होती है इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
- सरकार द्वारा सुभद्रा योजना में ऑफलाइन आवेदन पत्र के साथ साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किये जायेंगे।
- महिलाए ओडिशा सुभद्रा योजना के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, मो सेवा केंद्र, और जन सेवा केंद्र पर जाकर निशुल्क कर सकते है।
- आवेदकों को ओडिशा सुभद्रा योजना के आवेदन पत्र इन केन्द्रो पर निशुल्क प्रदान किये जाएंगे।
- सुभद्रा योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र जल्दी ही इसके आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन स्वरुप में भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
- योजना के लिए आवेदन करते समय आवेदक को अपनी पात्रता सिद्ध करने हेतु ई-केवाईसी के लिए घोषणा पत्र जमा करना आवश्यक है।
- सरकार द्वारा सुभद्रा योजना के आवेदन इसकी अंतिम तिथि तक ही स्वीकारे जाएंगे।
- सुभद्रा योजना के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तय की गई है।
- इस दौरान सरकार द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जाएगा, और सर्वे में पात्र महिला को इसके लिए पंजीकृत किया जाएगा।
- सर्वे के दौरान पंजीकृत महिला को योजना के तीनो किश्त रक्षा बंधन के दौरान दी जाने वाली किश्त के साथ प्राप्त होगा।
- राज्य की करीब 98 लाख महिलाओ को सुभद्रा योजना की पहली क़िस्त का लाभ वर्ष 2024 में प्राप्त हुआ है।
- सरकार द्वारा सुभद्रा योजना की दूसरी क़िस्त 8 मार्च 2025 को सभी चयनित महिलाओ के खातों में प्रेषित कर दी गयी है।
- लाभार्थी महिला सुभद्रा योजना के आवेदन की स्थिति और सुभद्रा योजना में दी जाने वाली धनराशि की किश्त की स्थिति अपने आधार नंबर से लॉगिन कर देख सकती है।
- सुभद्रा योजना से जुडी किसी भी सहायता या जानकारी के लिए लाभार्थी महिला 14678 नंबर पर संपर्क कर सकती है।
- ओडिशा सरकार द्वारा दिनांक 09-08-2025 को रक्षाबंधन के पावन मौके पर सुभद्रा योजना की तीसरी किश्त लाभार्थी महिलाओं के खाते में हस्तांतरित करेगी।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- सुभद्रा योजना के तहत ओडिशा सरकार राज्य की सभी पात्र महिला लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
- लाभार्थी महिलाओ को 50,000/- रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- आर्थिक सहायता की राशि लाभार्थी महिला को 5 वर्ष की अवधि के दौरान दी जाएगी।
- महिला लाभार्थी को प्रति वर्ष 10,000/- रूपए दिए जाएंगे।
- 10,000/- रूपए की राशि महिला को दो समान किश्तों में दी जाएगी।
- पहली 5,000/- रूपए की किस्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और दूसरी 5,000/- रूपए की किश्त रक्षाबंधन पर।
- महिला लाभार्थियों को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- प्रत्येक वर्ष अधिकतम डिजिटल भुगतान करने वाली महिलाओं को बोनस स्वरुप 500/- रूपये दिए जायेंगे।
पात्रता की शर्तें
- ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना में दी जाने वाली प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता केवल उन्ही महिलाओं को प्रदान की जो योजना के लिए निर्धारित की गयी निम्नलिखित पात्रता की शर्तों को पूर्ण करेंगी :-
- योजना का लाभ सभी विवाहित और अविवाहित महिला लाभार्थी को दिया जायेगा।
- महिला लाभार्थी ओडिशा राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला लाभार्थी की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- वर्ष 2024 के लिए महिला का जन्म 02-07-1964 से 01-07-2003 के मध्य होना चाहिए।
- योजना अवधि अर्थात 2024 से 2028 के दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं भी पात्र होंगी।
- आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की बेटियां भी सुभद्रा योजना में आवेदन कर सकती है।
- जिन महिलाओं के पास एनएफएसए/ एसएफएसएस कार्ड नहीं है पर उनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक नहीं है वो भी इस योजना के लिए पात्र होंगी।
- वेतनभोगी या आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से लगे कर्मचारी भी आवेदन कर सकते है।
अपात्रता की शर्तें
ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा योजना में दी जाने वाली आर्थिक सहायता का लाभ निम्नलिखित अपात्रता की शर्तों को पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रदान नहीं किया जायेगा :-
- आय कर दाता, सरकारी कर्मचारी, या आर्थिक रूप से संपन्न महिला।
- ऐसी महिला जिन्हे प्रति माह 1,500/- रूपए या उससे अधिक की पेंशन/ छात्रवृति या सालाना 18,000/- रूपए या अधिक की पेंशन या किसी योजना के तहत हो रही हो।
- महिला जिनकी आयु 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम या 60 वर्ष से अधिक होगी वह महिला वर्ष 2024-25 के लिए अपात्र होंगी।
- महिला या उनके परिवार के सदस्य निम्न में से किसी एक वर्ग में हो तो वह अपात्र होंगी :-
- संसद या विधानसभा के वर्तमान या पूर्व सदस्य।
- किसी भी शहरी स्थानीय निकाय या पंचायत राज संस्थानों (वार्ड सदस्य और स्थानीय पार्षद को छोड़कर) में प्रतिनिधि के रूप में चुने हुए व्यक्ति।
- 5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि या फिर 10 एकड़ या उससे अधिक असिंचित भूमि वाले।
- जिनके पास चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर, मिनी ट्रक, छोटे व्यावसायिक वाहन, और अन्य हलके मालवाहक वाहनों को छोड़कर) है।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महिला लाभार्थियों को ओडिशा सुभद्रा योजना में ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट नम्बर।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- महिला लाभार्थी सुभद्रा योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन निम्नलिखित माध्यम से कर सकती है :-
- सुभद्रा योजना ऑफलाइन आवेदन पत्र द्वारा।
- सुभद्रा योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सुभद्रा योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि का लाभ हेतु लाभार्थी महिलाओ को आवेदन करना आवश्यक है।
- महिला सुभद्रा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकती है।
- सुभद्रा योजना के आवेदन पत्र निम्नलिखित कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते है :-
- आंगनबाड़ी केन्द्रो से।
- मो सेवा केन्द्रो से।
- ब्लॉक कार्यालय से।
- जन सेवा केन्द्रो से।
- ज्ञात रहे की सुभद्रा योजना के आवेदन पत्र पूर्णतः निःशुल्क है जिसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क अदा नहीं करना है।
- प्राप्त सुभद्रा योजना के आवेदन पत्रों में मांगी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- सभी दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना है।
- उसके पश्चात सुभद्रा योजना के आवेदन पत्र को समस्त दस्तावेज़ों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर देना होगा जहाँ से प्राप्त किया गया है।
- सरकार के सम्बंधित विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी।
- जांच में पात्र पायी गयी महिलाओं की सूची बनाई जाएगी, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भी देखा जा सकता है।
- चयनित लाभार्थी महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से सूचना दे दी जाएगी।
- दिशानिर्देशों में दी गयी तिथियों पर महिला लाभार्थियों को सुभद्रा योजना में दी जाने वाली आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाएगी।
- महिला लाभार्थी सुभद्रा योजना का डेबिट कम एटीएम कार्ड अपने निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या ब्लॉक ऑफिस से प्राप्त कर सकती है।
- सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा अंतिम तिथि जारी की गई है।
- सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
योजना की मुख्य विशेषताए
- ओडिशा सरकार द्वारा महिला लाभार्थियों के लिए सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से सुविधा प्रदान की है।
- योजना को राज्य के सभी 30 जिलों में लागू कर दिया गया है।
- योजना अवधि के दौरान यानी 2024 से 2028 तक ऐसी महिला जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
- ऐसे लाभार्थी जिनकी आयु दिनाँक 1 जुलाई 2024 को 21 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक है वह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपात्र मानी जाएगी।
- आवेदन करते समय लाभार्थी महिला का का ई-केवाईसी सुभद्रा पोर्टल या सुभद्रा मोबाइल एप्प के माध्यम से किया जाएगा।
- इसके लिए लाभार्थी के चेहरे का प्रमाणीकरण किया जाएगा इसके बाद उन्हें अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- सुभद्रा योजना में दी जाने वाली धनराशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी जो महिला के स्वयं के नाम पर होना आवश्यक है।
- महिला का बैंक खाता उसके आधार नंबर से अवश्य जुड़ा हुआ हो, यदि नहीं है तो लाभार्थी को सबसे पहले अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा।
- ऐसे आवेदक जिनके पास स्वयं का बैंक खाता या वह आधार नंबर से जुड़ा नहीं है तो सबसे पहले उन्हें अपना नया खाता खुलवाना होगा।
- सरकार द्वारा सुभद्रा योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया जाएगा जिसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
- सभी पात्र महिलाओ को ओडिशा सरकार द्वारा सुभद्रा डेबिट कार्ड भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इस कार्ड का उपयोग उक्त लाभार्थी डिजिटल भुगतान हेतु कर सकती है।
- राज्य में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु राज्य में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
- जिन भी महिलाओं द्वारा एक वर्ष में सबसे अधिक डिजिटल लेनदेन किये होंगे उन्हें सरकार द्वारा 500/- रूपये प्रदान किये जायेंगे।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- सुभद्रा योजना अधिकारिक वेबसाइट।
- सुभद्रा योजना में किये गए आवेदन की स्थिति।
- सुभद्रा योजना लाभार्थी सूची जिलेवार।
- सुभद्रा योजना ऑनलाइन शिकायत पत्र।
- ओडिशा महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
- ओडिशा जिला/ब्लॉक/वार्ड के मो सेवा केंद्र की सूची।
- सुभद्रा योजना अंग्रेजी दिशानिर्देश।
- सुभद्रा योजना उड़िया दिशानिर्देश।
- सुभद्रा योजना के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।
संपर्क कैसे करे
- सुभद्रा योजना हेल्पलाइन नंबर :- 14678
- अन्य जानकारी हेतु आवेदक नजदीकी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते है।
- महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मिशन शक्ति
ओडिशा राज्य सचिवालय,
सचिवालय मार्ग,
यूनिट-2, भुवनेश्वर, ओडिशा।
751001
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Is it true ?
Subhadra Yojana will onair on 17th Sept. 2024 on the Birthday of Prime Minister Mr. Modi, is it true ?
Subhadra yojna kebe website kholajiba
Kebe tharu ame uply karibu
subhadra form
subhadra form
Airtel payment bank re DBT…
Airtel payment bank re DBT Link kale haba ki nai sir
odia
onilne kab ta ka hu ga sir
subhadra yojana application…
subhadra yojana application form
Subhadra jojona start date
Good
Subhadra yojana
Why the caste certificate is required for Subhadra yojana.
Subhadra yojana
ସୁଭଦ୍ରା ଯୋଜନା ପାଇଁ ଜାତି ପ୍ରମାଣ ପତ୍ର କାହିଁକି ଆଵଶ୍ଯକ ଏହା କଣ ନିର୍ଧିିଷ୍ଟ ବର୍ଗ ପାଇଁ ଉଦିଷ୍ଟ। ରୋଜଗାର ପ୍ରମାଣ ପତ୍ର ଆବେଦନ କାରିଣୀକଂର ନା ସ୍ବାମୀକଂର କାହାର ଦରକାର।
Subhadra yojana
Why the caste certificate is required for Subhadra yojana. Whether the scheme launched for any specific caste?
Whose Income Certificate is required ?
House wife
I'm house wife
Jay Jagannath
Jay Jagannath
Subhadra jojona
Sir Nams skrae
SUBHADRA JOJANA
OPPING DATE
House wife
Thank you sir
House wife
Thank you sir
Online registration
Nilakantha Pradhan subhadra yojana application
applincetion form
how collect application form online.
apply
How to apply subhadra jojona
HOW TO APPLY SUBHADRA JOJONA
Subhadra yojana apply
ମୋର CSC ସେଣ୍ଟର ଅଛି ମୁଁ କୋଉ ୱେବସାଇଟ କୁ ଗଲେ ସୁଭଦ୍ରା ଯୋଜନା ରେ apply କରିପାରିବି । କାରଣ district manager SCS ର ମୋତେ କୌଣସି ୱବସାଇଟ ଲିଙ୍କ ସେୟାର କରିନାହାନ୍ତି ।
OK SIR
GOOD SIR
Subhadra yojna
How to apply subhadra yojana of mobile phone
subhadra form kahan milega
subhadra form kahan milega
Apply Subhadra Yojana
Sir / Mam
How to apply Subhadra yojana scheme.
Dubhadra yajona
Subhadra yojina links
subhadra yojna apply
jai hind jai bharat
Karanda
Karanda
subhadra yojana
good scheme
Subhadra
Hi iam sunita
Subhadra yojana
Subhadra tangka fast kisti milinahi kebe miliba samastangku milila amaku mili nahi
Subhadra yojana
Subhadra yojana status check
Hard working
Subhadra Yojana apply to Nayak Devi
Kuntimajhi
Balagaon
Subhdra yojana
Not verified my status undraposess
My application under process
Sir namaskar, I'm laxmi Mahapatra. I have already submitted this requirement document not verified this application.
please guide your process now this provides this document last 6 monthly approval.
Not credited to a my account.....My application no -SU-117687-02457.
Basudevpur
Yas
Subhadra Yojana
Result from your next time when you registration from
Good morning sar ଆମକୁ ସାର୍…
Good morning sar ଆମକୁ ସାର୍ ୨ନମ୍ବର କିସ୍ତୀଟା ମୀଳି ସାରୀ ଛିହେଲେ । ହେଲେ ଯ ଉ୩ନମ୍ବର୍ କିସ୍ତୀଟା ଆମକୃ ମିଳିନାହୀ ସବୁ ଆମର ଠିକ୍ ଅଛୀ ସାର୍ ଅଲ୍
Not received shubhdra Yojana Money
Respected Sir/Madam,
My name is Biswajita Mohanty, bearing Aadhaar number 9447 8827 2241. I have received only the 1st installment of Shubhdra Yojana (₹5,000). The remaining two installments have not yet been credited to my account, even though my name is included in the beneficiary list.
I kindly request you to look into this matter and arrange for the release of the pending installments at the earliest.
Thanking you,
Yours faithfully,
Biswajita Mohanty
Pagination
नई टिप्पणी जोड़ें