ओडिशा पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट छात्रवृत्ति योजना

द्वारा प्रस्तुत pradeep on Mon, 24/02/2025 - 13:31
उड़ीसा CM
Scheme Open
 पठानी सामंत मैथमेटिक्स स्कालरशिप लोगो
हाइलाइट
  • सभी छात्रों को 5,000/- रूपए की छात्रवृति।
  • छात्रवृति का लाभ वर्ष में दस महीने प्राप्त होगा।
  • लड़का, लड़की एवं ट्रांसजेंडर सभी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
  • वर्ष में कुल 1000 छात्रवृति का वितरण होगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • पठानी सामंत टैलेंट मैथमेटिक्स छात्रवृत्ति योजना हेल्पलाइन नंबर : - 155335
    18003456770
  • पठानी सामंत टैलेंट मैथमेटिक्स छात्रवृत्ति योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - scholarshipsmed@gmail.com
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट छात्रवृत्ति योजना
आरंभ वर्ष 2008
लाभ प्रतिमाह 5,000/- रूपए की छात्रवृति।
लाभार्थी 11 एवं 12 कक्षा के छात्र एवं छात्राए।
अधिकारिक पोर्टल ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल।
नोडल विभाग उच्चतर माध्यमिक निदेशालय, ओडिशा।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र ओडिशा राज्य छात्रवृति पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • अतः पात्र विद्यार्थी जिनका नाम वर्ष 2023-24 की दसवीं की परीक्षा में पास हुए उन 2043 मेधावी छात्रों में दर्ज है इसके लिए आवेदन कर सकते है।
  • पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट स्कालरशिप योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।
  • राज्य के उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के साथ ओडिशा सरकार द्वारा राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जा रहा है।
  • ओडिशा सरकार द्वारा संचालित इस छात्रवृति योजना को अन्य नाम जैसे की "ओडिशा पठानी सामंत छात्रवृति" या "ओडिशा पीएमएसटी छात्रवृति" या "ओडिशा पठानी सामंत छात्रवृति योजना" से भी जाना जाता है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य दसवीं की परीक्षा में पास सभी मेधावी छात्रों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रवृति प्रदान करना है।
  • हालाँकि छात्रवृति का लाभ गणित विषय में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ही प्राप्त होगा।
  • इस योजना के तहत सभी चयनित छात्रों को सरकार द्वारा 5,000/- रूपए की राशि छात्रवृति स्वरुप दी जाएगी।
  • योजना के अनुसार मिलने वाली यह राशि विद्यार्थियों को वर्ष में पूरे दस महीनो के लिए दी जाएगी।
  • पथानी सामंत गणित प्रतिभा छात्रवृत्ति के तहत मिलने वाली राशि छात्रों को उनके स्वयं या उनके माता पिता/अभिवावक के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • प्राप्त छात्रवृत्ति का उपयोग विद्यार्थी अपनी पढाई एवं उसमे आने वाले खर्च के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
  • छात्रवृति का लाभ केवल उन्ही विद्यार्थियों को प्राप्त होगा जो पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट स्कालरशिप की पात्रता को वहन करेंगे।
  • वही ऐसे छात्र जिन्हे किसी अन्य योजना के तहत छात्रवृति प्राप्त हो रही इस छात्रवृति के लिए भी पात्र होंगे।
  • एक वर्ष में केवल 1000 विद्यार्थियों को ही पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट स्कालरशिप का लाभ प्राप्त होगा।
  • कक्षा 11 में प्रवेश लिए छात्र पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट स्कालरशिप के लिए नया आवेदन करना होगा।
  • वही ऐसे छात्र जिन्हे पिछले वर्ष कक्षा 11 में इसका लाभ प्राप्त हुआ था वह कक्षा 12 में इसका लाभ लेने हेतु इसके नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते है।
  • यदि कोई छात्र अगली कक्षा में प्रवेश पाने में असफल रहते है तो उन्हें इस योजना का लाभ दुबारा प्राप्त नहीं होगा।
  • दसवीं की परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर उच्चतम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की एक सूची बनाई जाएगी जिसे ओडिशा छात्रवृति के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • यदि कोई छात्र अगली कक्षा में प्रवेश पाने में असफल रहते है तो उन्हें इस योजना का लाभ दुबारा प्राप्त नहीं होगा।
  • योजना की सभी पात्रता को पूर्ण करने वाले विद्यार्थी पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट स्कालरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • योजना से जुडी किस भी प्रकार की समस्या के लिए विद्यार्थी दिए गए हेल्पलाइन पर कॉल करके या ईमेल से भी संपर्क कर सकते है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
    • सभी छात्रों को 5000 रूपए की छात्रवृति।
    • छात्रवृति का लाभ वर्ष में दस महीने प्राप्त होगा।
    • लड़का, लड़की एवं ट्रांसजेंडर सभी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
    • वर्ष में कुल 1000 छात्रवृति का वितरण होगा।

पात्रता की शर्तें

  • केवल वही छात्र पठानी सामंत मैथमेटिक्स टैलेंट छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकते है जो योजना निर्देशित निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे : -
    • छात्र राज्य में सीएचएसई (ओ) से मान्यता प्राप्त उड़िया माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यन्नरत हो।
    • छात्र कक्षा 11 वा 12 का विद्यार्थी हो।
    • छात्र सामान्य, अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, एसईबीसी, या ईबीसी वर्ग से हो।
    • विद्यार्थी गणित में निपुण हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पठानी सामंत मैथमेटिक्स छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र जमा करते समय विद्यार्थियों को अपने निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने आवश्यक है : -
    • आधार कार्ड।
    • बैंक पासबुक कॉपी।
    • विद्यार्थी का पासपोर्ट साइज फोटो।
    • विद्यार्थी की कॉलेज आईडी।
    • अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा की अंकतालिका और मार्कशीट।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पठानी सामंत मैथमेटिक्स छात्रवृत्ति योजना के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा किये जा सकते है।
  • पात्र छात्र योजने के लिए आवेदन ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल से कर सकते है।
  • आवेदन हेतु पोर्टल के मुख्य पेज से योजना के समक्ष प्रदर्शित 'आवेदन करे' के लिंक का चयन करे।
  • पहले से पंजीकृत छात्र अपना विवरण दर्ज करके लॉगिन करे, वही ऐसे छात्र जो पंजीकृत नहीं है पंजीकरण के लिंक का चयन करे।
  • पंजीकरण हेतु प्रस्तुत सन्देश को पढ़कर आगे बढे के बटन को दबाये।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करे और 'गेट ओटीपी' के बटन का चयन करे।
  • आधार नंबर दर्ज करने पर आवेदक को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी होंगे।
  • लॉगिन होने पर आवेदक को आवदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही ढंग से भरनी होगी।
  • विवरण के पश्चात आवेदक सेव ड्राफ्ट के बटन पर क्लिक करके आगे बढे।
  • प्रदर्शित आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सम्बहल के रखे।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • पठानी सामंत टैलेंट मैथमेटिक्स छात्रवृत्ति योजना हेल्पलाइन नंबर : - 155335
    18003456770
  • पठानी सामंत टैलेंट मैथमेटिक्स छात्रवृत्ति योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - scholarshipsmed@gmail.com

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: छात्रवृत्ति

Sno CM Scheme सरकार
1 राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
2 स्वनाथ छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
3 प्रगति छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
4 सक्षम छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
5 Ishan Uday Special Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
6 Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child केन्द्रीय सरकार
7 Central Sector Scheme of Scholarship केन्द्रीय सरकार
8 North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार
9 पीएम यशस्वी योजना - 2022 केन्द्रीय सरकार
10 अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शीर्ष श्रेणी शिक्षा छात्रवृति योजना केन्द्रीय सरकार
11 सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति योजना केन्द्रीय सरकार
12 AICTE Yashasvi Scholarship Scheme केन्द्रीय सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन