हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Wed, 02/04/2025 - 16:38
हिमाचल प्रदेश CM
Scheme Open
Himachal Pradesh Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana Logo
हाइलाइट
  • हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0177-2622041.
  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- social-hp@nic.in
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना।
आरम्भ दिनांक 2023.
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की महिलायें।
योजना की जानकारी योजना की नियमित जानकारी के लिए यहाँ योजना सब्सक्राइब करे।
नोडल विभाग हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
आवेदन का तरीका हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं द्वारा प्रदेश की जनता को लाभान्वित किया जा रहा है।
  • इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना शुरू की गयी थी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की रहने वाली महिलाओं को प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार का सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग इस योजना का नोडल विभाग होगा।
  • हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश सरकार सभी पात्र महिलाओं को 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
  • इस राशि का प्रयोग लाभार्थी महिलाये अपने दैनिक खर्चो को पूरा करने में उपयोग कर सकेंगी।
  • इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ केवल 18 वर्ष से 59 वर्ष तक की आयु की महिला ही ले सकती है।
  • आम हिमाचल प्रदेश की महिला के अलावा बौद्ध मठो में रहने वाली बौद्ध भिक्षुणियां भी प्रति माह आर्थिक लाभ के लिए पात्र होंगी।
  • वर्ष 2024 में सरकार द्वारा योजना में संशोधन करते हुवे इस योजना का नाम "इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना" से बदलकर "इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना" रख दिया गया।
  • अब इस योजना का लाभ सम्पूर्ण राज्य की महिलायें ले सकती है।
  • अब इस नयी योजना के अंतर्गत अन्य जिले की महिलाओ जो इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रही थी, योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • लाभार्थी महिला इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता का लाभ ले सकती है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • 1,500/- रूपये प्रति माह की आर्थिक सहायता।

पात्रता

  • लाभार्थी महिला हिमाचल प्रदेश की निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • बौद्ध भिक्षुणियां जो बौद्ध मठों में स्थायी रूप से रहती है भी पात्र होंगी।

अपात्रता

  • अगर लाभार्थी के परिवार में कोई भी व्यक्ति निम्नलिखित श्रेणी के अंतर्गत आता है तो लाभार्थी महिला इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना के तहत अपात्र मानी जाएगी :-
    • केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी।
    • केंद्र या राज्य सरकार के पेंशनर।
    • अनुबंध या आउटसोर्स या दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी।
    • सेवारत/ भूतपूर्व सैनिक या सैनिक की विधवाएं।
    • आशा मिड डे मील/ मल्टी टास्क वर्कर।
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी।
    • पंचायत या शहरी निकायों के कर्मचारी।
    • वस्तु एवं सेवाकर में पंजीकृत व्यक्ति।
    • आयकरदाता।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • बैंक/ डाक खाते का विवरण।
    • आधार कार्ड।
    • राशन कार्ड।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • बौद्ध भिक्षुणिया होने का प्रमाण पत्र। (पंचायत या मुख्य भिक्षुणी से)

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ लेने लिए लाभार्थी आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना का आवेदन पत्र लाभार्थी अपने जिले के तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भर कर उसके साथ समस्त दस्तावेज़ संलग्न करने होंगे।
  • उसके पश्चात इंदिरा गांधी सम्मान निधि योजना के आवेदन पत्र को समस्त दस्तावेज़ों के साथ तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा देना होगा।
  • तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा प्राथमिक रूप से आवेदन पत्र और दस्तावेज़ों की जाँच की जाएगी।
  • जाँच के पश्चात समस्त आवेदन पत्रों को राशि की स्वीकृति के लिए अतिरिक्त उपयुक्त/ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के कार्यालय में भेजे जायेंगे।
  • उसके पश्चात धनराशि के वितरण के लिए इंदिरा गाँधी महिला सम्मान निधि योजना के आवेदन पत्रों को सम्बंधित कोषाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी।
  • वर्ष 2023-2024 में 01-06-2023 से 30-09-2023 तक की राशि का वितरण लाभार्थियों को किया जायेगा।
  • उसके पश्चात महिला लाभार्थियों को छह माह के आधार पर का आर्थिक अनुदान दिया जायेगा।
  • परन्तु अब इस योजना का नाम बदलकर "इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना" हो चुका है जिस वजह से लाभार्थी महिलाओं को बदली हुई योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0177-2622041.
  • एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- social-hp@nic.in
  • एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से सक्षम के सशक्तिकरण विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार,
    ब्लॉक नंबर 33, एसडीए काम्प्लेक्स,
    कासउम्पति, शिमला,
    हिमाचल प्रदेश।

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: आर्थिक सहायता

Sno CM Scheme सरकार
1 हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ

poore himachal pradesh me…

टिप्पणी

poore himachal pradesh me kab laagoo hogi ye?

ek ghar se kitni ladies…

टिप्पणी

ek ghar se kitni ladies apply kar sakti hai?

poore himachal ke liye kaha…

टिप्पणी

poore himachal ke liye kaha tha ko sirf spiti walo ke liye ku hai ye

jila sirmor me kabse milna…

टिप्पणी

jila sirmor me kabse milna shuru hoga 1500

agla charan mahilao ko pese…

टिप्पणी

agla charan mahilao ko pese ka himachal

sirmaur me kab se start hogi

टिप्पणी

sirmaur me kab se start hogi

indira gandhi mahila samman…

टिप्पणी

indira gandhi mahila samman nidhi himachal pradesh ke remaining district me kb start hogi

बाकी जिलों में हिमाचल इंदिरा…

टिप्पणी

बाकी जिलों में हिमाचल इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना कब शुरू होगी

samman nidhi amount not…

टिप्पणी

samman nidhi amount not coming

बाकी जिलों में इंदिरा गांधी…

टिप्पणी

बाकी जिलों में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना कब शुरू होगी

mahila samman nidhi anya…

टिप्पणी

mahila samman nidhi anya jilon me bhi jaldi se shuru ki jaye

spiti valley

टिप्पणी

spiti valley

(कोई विषय नहीं)

(No subject)

1 kisht mili bas

आपका नाम
navita
टिप्पणी

1 kisht mili bas

other district

आपका नाम
pooja
टिप्पणी

other district

registration mahila samman…

आपका नाम
maya
टिप्पणी

registration mahila samman nidhi

online kese bharenge

आपका नाम
suhana
टिप्पणी

online kese bharenge

june money

आपका नाम
dhara
टिप्पणी

june money

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन