महाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना

author
द्वारा प्रस्तुत shahrukh on Wed, 19/02/2025 - 14:44
महाराष्ट्र CM
Scheme Open
Maharashtra Punyashlok Ahilya Devi Holkar Women Startup Scheme Information
हाइलाइट
  • स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए आर्थिक सहायता।
  • 1 लाख रूपये से लेकर 25 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी हेल्पलाइन नम्बर :- 022-35543099.
  • महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी हेल्पडेस्क ईमेल :- team@msins.in.
  • महाराष्ट्र कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 022-22625651.
    • 022-22625653.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम महाराष्ट्र पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना।
आरम्भ वर्ष 2024.
लाभ उद्यम के समर्थन हेतु आर्थिक सहायता।
लाभार्थी महाराष्ट्र की महिला उद्यमी।
नोडल विभाग महाराष्ट्र कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग।
क्रियान्वयन एजेंसी महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।

योजना के बारे में

  • पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना की घोषणा महाराष्ट्र सरकार के वित्त और उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी ने दिनांक 28-06-2024 को सदन में अनुपूरक बजट को पेश करते हुवे की थी।
  • योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिला उद्यमियों के उद्यमों को सम्बल प्रदान करना है जिससे उनके व्यवसाय में वृद्धि हो सके।
  • इस योजना का मकसद महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है।
  • महाराष्ट्र सरकार का कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग इस योजना का नोडल विभाग है।
  • वहीँ इस योजना को महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया जायेगा।
  • इस योजना को "पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप स्कीम" के नाम से भी जाना जाता है।
  • पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार महिला उद्यमी द्वारा संचालित उद्यमों को आर्थिक रूप से समर्थन प्रदान करेगी।
  • महिला उद्यमी अपने उद्यम हेतु 1 लाख रूपये से लेकर 25 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करने के लिए पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में आवेदन कर सकती है।
  • योजना में आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए केवल वही उद्यम पात्र होंगे जो 1 वर्ष से अधिक पुराने होंगे।
  • DPIIT और MCA में उद्यम का पंजीकरण होना अनिवार्य है।
  • जिन महिला उद्यमियों के उद्यम का वार्षिक टर्नओवर 10 लाख रूपये से कम होगा वो उद्यम इस योजना में आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगे।
  • योजना के लाभ लेने के लिए यह अनिवार्य है की महिला उद्यमी का कंपनी में मालिकाना हक़ न्यूनतम 51 प्रतिशत हो।
  • पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में सरकार द्वारा आवेदन प्राप्त करना शुरू किये जा चुके है।
  • महिला लाभार्थी महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की वेबसाइट पर जा कर 19 दिसंबर 2024 तक पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में आर्थिक सहायता हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • महिलाओं द्वारा चलाये जा रहे उद्यमों को महाराष्ट्र सरकार पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान करेगी :-
    • स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए आर्थिक सहायता।
    • 1 लाख रूपये से लेकर 25 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता।
Maharashtra Punyashlok Ahilya Devi Holkar Women Startup Scheme Eligibility in Marathi

पात्रता की शर्तें

  • महाराष्ट्र में स्थित सिर्फ उन्ही उद्यम/ स्टार्टअप को पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जो निम्नलिखित निर्धारित की गयी पात्रता को पूर्ण करेंगे :-
    • महिला उद्यमी महाराष्ट्र की निवासी होनी चाहिए।
    • स्टार्टअप DPIIT और MCA में पंजीकृत होना चाहिए।
    • स्टार्टअप महाराष्ट्र राज्य में पंजीकृत हो।
    • महिला उद्यमी का कंपनी में 51% से अधिक मालिकाना हक हो।
    • स्टार्टअप 1 वर्ष अधिक पुराना होना चाहिए।
    • महिला उद्यमी के स्टार्टअप का वार्षिक टर्नओवर 10 लाख से 1 करोड़ के मध्य होना चाहिए।
Punyashlok Ahilya Devi Holkar Women Startup Scheme Eligibility

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में उद्यम हेतु आर्थिक सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड किये जायेंगे :-
    • पिच डेक।
    • MCA प्रमाण पत्र।
    • DPIIT प्रमाण पत्र।
    • ऑडिट रिपोर्ट। (जरुरी नहीं)
    • कंपनी लोगो।
    • उद्यमी की फोटो।
    • उत्पाद या सेवा की फोटो।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • कोई भी महिला उद्यमी पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में अपने उद्यम हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
  • पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र महाराष्ट्र सरकार के स्टेट इनोवेशन सोसाइटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • महिला उद्यमी को ऑनलाइन आवेदन पत्र में निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • स्टार्टअप का नाम।
    • महिला उद्यमी का नाम।
    • ईमेल।
    • जाति।
    • मोबाइल नम्बर।
    • स्टार्टअप में सदस्यों/ टीम की संख्या।
    • क्षेत्र।
    • कंपनी का प्रकार।
    • स्टार्टअप पंजीकरण की तिथि।
    • DPIIT नम्बर।
    • कंपनी की वेबसाइट का नाम।
    • कंपनी का पता।
    • जिला।
    • शहर।
    • स्टार्टअप के बारे में बताएं।
    • स्टार्टअप जो दिक्कत का सामना कर रहा है उसका विवरण।
    • सेवा/ उत्पाद की जानकारी।
    • स्टार्टअप का समाज पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उसका विवरण।
    • वार्षिक टर्नओवर का विवरण।
  • सभी विवरण भरने के बाद नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को अपलोड करें :-
    Maharashtra Punyashlok Ahilyadevi Holkar Women Startup Scheme Documents Required
  • उसके बाद भरे गए सभी विवरण को अच्छे से जांच कर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
  • चुने गए स्टार्टअप की महिला उद्यमी को जांच हेतु बुलाया जाएगा।
  • अंतिम रूप से चुने गए स्टार्टअप को पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में दी जाने वाली धनराशि महिला उद्यमी के बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
  • लाभार्थी महिला पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना में अपने उद्यम हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिनांक 19-12-2024 तक कर सकती है।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

  • महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी हेल्पलाइन नम्बर :- 022-35543099.
  • महाराष्ट्र स्टेट इनोवेशन सोसाइटी हेल्पडेस्क ईमेल :- team@msins.in.
  • महाराष्ट्र कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग हेल्पलाइन नम्बर :-
    • 022-22625651.
    • 022-22625653.
  • महाराष्ट्र कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- helpdesk@sded.in.
  • कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग, महाराष्ट्र सरकार,
    मैडम कामा रोड, हुतात्मा राजगुरु चौक,
    मुंबई - 400032.

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: व्यवसाय

Sno CM Scheme सरकार
1 स्टार्टअप हेतु ऋण गारंटी योजना केन्द्रीय सरकार
2 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम केन्द्रीय सरकार

टिप्पणियाँ

what is pitch deck

आपका नाम
chaya
टिप्पणी

what is pitch deck

Registration errror

आपका नाम
Manoj
टिप्पणी

Registration errror

In reply to by cool.shar.ukh…

same issue with me

आपका नाम
nithya
टिप्पणी

same issue with me

In reply to by cool.shar.ukh…

otp is not coming

आपका नाम
amita bhargava
टिप्पणी

otp is not coming

In reply to by cool.shar.ukh…

same error occur

आपका नाम
sachin
टिप्पणी

same error occur

which startups are eligible

आपका नाम
akriti
टिप्पणी

which startups are eligible

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन