
हाइलाइट
- वरिष्ठ नागरिको को निशुल्क तीर्थ यात्रा।
- सभी धर्म के व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
- तीर्थ यात्रा पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
- यात्रा के लिए बस एवं रेल का टिकट मुहैया करवाया जाएगा।
- व्यक्ति द्वारा योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर सरकार द्वारा जल्द जारी किए जाएंगे।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना |
आरंभ दिनाँक | 29-जून-2024. |
लाभ |
|
लाभार्थी | राज्य के वरिष्ठ नागरिक। |
नोडल विभाग | सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग, महाराष्ट्र। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका |
|

योजना के बारे मे
- अमूमन अपने जीवन काल में तीर्थ यात्रा करने का स्वपन हर व्यक्ति विशेष में देखा गया है, विशेषकर वरिष्ठ नगरिकों में।
- लेकिन आर्थिक तंगी, साथी का आभाव और यात्रा सम्बंधित जानकारी का अभाव जैसे कई कारणों के चलते उक्त व्यक्ति अपनी तीर्थ यात्रा के स्वप्न को पूर्ण करने में असफल रहता है।
- इस समस्या को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक नवीनतम योजना की घोषणा की है, जिसका नाम है 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना'।
- योजना का मुख्य उद्देश्य 60 या उससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके राज्य के वरिष्ठ नागरिक को मुफ्त तीर्थाटन करवाना है।
- सरकार द्वारा घोषित इस योजना को अन्य नाम जैसे 'महाराष्ट्र तीर्थ यात्रा योजना', 'महाराष्ट्र मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना', और 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' से पहचाना जा सकता है।
- सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ राज्य के सभी धर्म के व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
- योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को महाराष्ट्र राज्य के साथ सम्पूर्ण भारत के कुल 139 तीर्थ स्थल की यात्रा पर ले जाया जाएगा।
- यात्रा में आने वाला सम्पूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा जिसमे यात्रा का टिकट, खाना और रहना शामिल है।
- योजना को सफलतम बनाने और सही ढंग से निर्वाह करने हेतु सरकार द्वारा 'सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग' को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए केवल चयनित व्यक्ति ही यात्रा के लिए शामिल हो सकता है, किसी भी अवस्था में साथ में अन्य व्यक्ति को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- हालाँकि ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 75 वर्ष या उससे अधिक है तो वह अपने साथ एक साथी को लेकर जा सकते है।
- यात्रा बस एवं रेल के माध्यम से करवाई जाएगी जिसका निर्णय तीर्थ स्थल की दूरी से तय किया जाएगा।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को इसकी पात्रता को पूर्ण करना आवश्यक है।
- योजना का लाभ 60 या उससे अधिक की आयु वाले व्यक्ति को ही दिया जाएगा, जिसका लाभ वह अपने जीवनकाल में केवल एक बार ही प्राप्त कर सकते है।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है, जिसकी प्रक्रिया एकदम निशुल्क है।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन, ऑफलाइन तथा मोबाइल ऐप्प के माध्यम से जमा किया जा सकेंगे।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन के लिए विभाग द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया जाएगा वही ऑफलाइन आवेदन नजदीकी सेतु सुविधा केंद्र पर जाकर जमा किये जा सकते है।
- तीर्थ यात्रियों का चयन राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से होगी :-
- प्रत्येक तीर्थ स्थान के लिए सरकार द्वारा जिलेवार एक निश्चित कोटा तय किया जाएगा।
- उस कोटे के अनुरूप ही यात्रियों का चयन किया जाएगा।
- किसी भी तीर्थ स्थान के लिए जिलेवार तय कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर व्यक्तियों को चयन कंप्यूटर ड्रा द्वारा किया जाएगा।
- उस ड्रा में चयनित यात्रियों को ही यात्रा के लिए बुलाया जाएगा, वही अन्य यात्रियों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
- चयनित व्यक्ति किसी कारणवश यात्रा के लिए शामिल नहीं हो पाता तो उक्त व्यक्ति की स्थान पर प्रतीक्षा सूची में से यात्री का चयन किया जाएगा।
- यात्रा के दौरान सभी तीर्थ यात्री अपने साथ अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे की पहचान पत्र अवश्य रखे।
- चयनित और प्रतीक्षा सूची विभाग द्वारा उनके पोर्टल या फिर जिले के कलेक्टर और समाज कल्याण विभाग कार्यालय के कार्यालय में चस्पा की जाएगी।
- यात्रा शुरू होने से पहले व्यक्ति जरूरी दिशानिर्देश को अवश्य से पढ़ ले एवं यात्रा के दौरान मौजूद सुपरवाइजर द्वारा दी जानी वाली जानकारी पर अमल अवश्य करे।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिको को निम्नलिखित्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- वरिष्ठ नागरिको को निशुल्क तीर्थ यात्रा।
- सभी धर्म के व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
- तीर्थ यात्रा पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
- यात्रा के लिए बस एवं रेल का टिकट मुहैया करवाया जाएगा।
- व्यक्ति द्वारा योजना का लाभ केवल एक बार ही लिया जा सकेगा।
भारत के तीर्थ स्थल की सूची
- लाभार्थी व्यक्तियों को महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत भारत के निम्नलिखित तीर्थ स्थानों पर ले जाया जाएगा :-
मंदिर का नाम स्थान वैष्णो देवी मंदिर, कटरा। जम्मू एंड कश्मीर। अमरनाथ गुफा। जम्मू एंड कश्मीर। स्वर्ण मंदिर, अमृतसर। पंजाब। अक्षरधाम मंदिर दिल्ली श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर। दिल्ली श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर। दिल्ली बद्रीनाथ धाम चमोली। उत्तराखण्ड। गंगोत्री मंदिर, उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड। केदारनाथ मंदिर, रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड। नीलकंठ महादेव मंदिर, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड। यमुनोत्री मंदिर, उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड। बैद्यनाथ धाम, देवघर। झारखण्ड। काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी। उत्तर प्रदेश। इस्कॉन मंदिर, वृन्दावन। उत्तर प्रदेश। श्री राम मंदिर, अयोध्या। उत्तर प्रदेश। देवगढ़। उत्तर प्रदेश। सूर्य मंदिर, कोणार्क। ओडिशा। श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी। ओडिशा। लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर। ओडिशा। मुक्तेश्वर मंदिर, भुवनेश्वर। ओडिशा। कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी। असम। पावापुरी। बिहार। महाबोधि मंदिर, गया। बिहार। रणकपुर मंदिर, पाली। राजस्थान। अजमेर दरगाह। राजस्थान। रणकपुर। राजस्थान। दिलवाड़ा मंदिर। राजस्थान। सोमनाथ मंदिर, वेरावल। गुजरात। द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका। गुजरात। नागेश्वर मंदिर, द्वारका। गुजरात। शत्रुंजय पहाड़ी। गुजरात। गिरनार। गुजरात। साँची स्तूप, साँची। मध्य प्रदेश। खजुराहो मंदिर, खजुराहो। मध्य प्रदेश। महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन। मध्य प्रदेश। उदयगिरि मध्य प्रदेश। ओम्कारेश्वर मंदिर, ममलेश्वर मंदिर खंडवा, और ब्रह्मपुरी। मध्य प्रदेश। श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम। कर्नाटक। गोमतेश्वर मंदिर, श्रवणबेलगोला। कर्नाटक। विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी। कर्नाटक। चेन्नाकेशव मंदिर,बेलूर। कर्नाटक। अन्नपूर्णेश्वरी मंदिर, होरानाडू। कर्नाटक। महाबलेश्वर मंदिर, गोकर्ण कर्नाटक। भूतनाथ मंदिर, बादामी कर्नाटक। मुरुदेश्वर मंदिर, मुरुदेश्वर कर्नाटक। ऐहोले दुर्गा मंदिर, ऐहोले। कर्नाटक। श्री कृष्ण मंदिर, उडुपी। कर्नाटक। वीर नारायण मंदिर, बेलवाडी। कर्नाटक। तिरुपति बालाजी, तिरुमाला। आंध्र प्रदेश। मल्लिकार्जुन मंदिर, श्रीशैलम। आंध्र प्रदेश। बृहदीस्वरा मंदिर, थंजावुर। तमिलनाडु। मिनाक्षी मंदिर, मदुरै। तमिलनाडु। श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम। तमिलनाडु। कांचीपुरम मंदिर, कांचीपुरम। तमिलनाडु। रंगनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम। तमिलनाडु। अरुणाचलेश्वर मंदिर, तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु। कैलाशनाथ मंदिर, कांचीपुरम। तमिलनाडु। एकाम्बरेश्वर मंदिर, कांचीपुरम। तमिलनाडु। श्री सारंगपानी स्वामी मंदिर, कुंभकोणम। तमिलनाडु। तटीय मंदिर, महाबलीपुरम। तमिलनाडु। अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मन्दिर, तिरुचेंदूर। तमिलनाडु। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, तिरुवनंतपुरम। केरला। गुरुवायुर मंदिर, त्रिशूर। केरला। श्री वडकुनाथन मंदिर, त्रिशूर। केरला। पार्थसारथी मंदिर, अराणमुला। केरला। सबरीमाला मंदिर, पथानामथिट्टा। केरला। आट्टुकाल भगवती मन्दिर, तिरुवनन्तपुरम। केरला। श्री कृष्ण मंदिर, गुरुवायुर। केरला। थिरुनेली मंदिर, वायनाड। केरला। वाईकम महादेवा मंदिर, वर्कला। केरला। थिरुवल्ला मंदिर, थिरुवल्ला। केरला। शिवगिरी मंदिर, वर्कला। केरला।
महाराष्ट्र के तीर्थ स्थल की सूची
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लाभार्थी व्यक्तियों को राज्य के निम्नलिखित स्थानों पर तीर्थयात्रा हेतु ले जाया जाएगा : -
श्री सिद्धिविनायक मंदिर। मुंबई। महालक्ष्मी मंदिर। मुंबई। चैत्य भूमि दादर। मुंबई। माउंट मैरी चर्च (बांद्रा)। मुंबई। मुम्बा देवी मंदिर। मुंबई। श्री वालकेश्वर मंदिर मालाबार हिल्स। मुंबई। विश्व विपस्सना पॅगोडा गोराई। मुंबई। ग्लोबल विपश्यना पगोडा। मुंबई। चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ हेल्थ, कैवेल मुंबई। सेंट एंड्रयू चर्च। मुंबई। सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च, अँधेरी। मुंबई। सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च, मरोल। मुंबई। गोड़ीजी पार्श्वनाथ मंदिर। मुंबई। कनेसेट एलियाहू सिनेगॉग, किला। मुंबई। शार हरहामीम सिनेगॉग। मुंबई। मैगन डेविड सिनेगॉग, बायकुला। मुंबई। सेंट जॉन द बैपटिस्ट चर्च। ठाणे। अगियारी मंदिर (अग्नि मंदिर)। ठाणे। श्री मयूरेश्वर गणपति मंदिर, मोरेगांव। पुणे। श्री चिंतामणि विनायका मंदिर, थेउर। पुणे। गिरिजात्मज गणपति मंदिर, लेण्याद्रि। पुणे। महागणपति मंदिर, रंजनगांव। पुणे। खंडोबा मंदिर, जेजुरी। पुणे। संत ज्ञानेश्वर समाधी मंदिर, आलंदी। पुणे। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, खेड़ तालुका। पुणे। संत तुकाराम महाराज समाधी मंदिर, देहु। पुणे। संत चोखामेला समाधी, पंढरपुर। सोलापुर। संत सावता माली समाधी मंदिर। सोलापुर। श्री विट्ठल रुक्मणि मंदिर, पंढरपुर। सोलापुर। शिखर शिंगणापुर। सतारा। महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर। कोल्हापुर। ज्योतिभा मंदिर। कोल्हापुर। जैन मंदिर, कुंभोज। कोल्हापुर। रेणुका देवी मंदिर, महुर। नांदेड़। गुरु गोबिंद सिंह समाधी, हजूर साहिब। नांदेड़। खंडोबा मंदिर, मालेगांव। नांदेड़। श्री नामदेव महाराज देवस्थान, उंब्रज। नांदेड़। श्री तुलजा भवानी मंदिर, तुलजापुर। धाराशिव संत एकनाथ महाराज समाधी, पैठण। छत्रपति संभाजीनगर। श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर वेरुल छत्रपति संभाजीनगर। जैन स्मारक, एल्लोरा गुफा। छत्रपति संभाजीनगर। श्री विघ्नहर मंदिर,ओजर। नाशिक। संत निवृत्तिनाथ महाराज समाधि, त्र्यंबकेश्वर । नाशिक। त्र्यंबकेश्वर शिवा मंदिर, त्र्यंबकेश्वर। नाशिक। मुक्ति धाम मंदिर। नाशिक। सप्तश्रृंगी मंदिर, वाणी। नाशिक। श्री कालाराम मंदिर। नाशिक। जैन मंदिर, मंगी तुंगी। नाशिक। गजपंथा। नाशिक। साई बाबा मंदिर, शिरडी। अहमदनगर। श्री सिद्धिविनायक मंदिर, सिद्धातेक। अहमदनगर। शनि मंदिर, शनि शिन्ग्नापुर। अहमदनगर। श्री क्षेत्र भगवानगढ़, पाथर्डी। अहमदनगर। बल्लालेश्वर मंदिर, पाली। रायगढ़। श्री गजानन महाराज मंदिर, शेगाव। बुलढाणा। एकवीरा देवी, कार्ला। पुणे। श्री. दत्त मंदिर, औदुंबर। सांगली। केदारेश्वर मंदिर। बीड। वैजनाथ ज्योतिर्लिंग, पराली। बीड। पावस। रत्नागिरी। गणपतिपुले। रत्नागिरी। मरलेश्वर मदिर। रत्नागिरी। महाकाली मंदिर। चंद्रपुर श्री कालेश्वरी (कलुबाई) मंदिर। सतारा। श्री अष्टादशभुज मंदिर, रामटेक। नागपुर। श्री चिंतामणी गणेश मंदिर, कलम्ब। यवतमाल। दीक्षाभूमि। नागपुर।
पात्रता की शर्तें
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थियों को योजना की पात्रता को पूर्ण करना होगा; जो की इस प्रकार से है :-
- केवल राज्य के स्थायी निवासी ही योजना का लाभ ले सकते है।
- व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- व्यक्ति आयकर दाता या उसके दायरे में ना आता हो।
- व्यक्ति ने योजना का पूर्व में लाभ प्राप्त न किया हो।
- आवेदक दिमागी तथा शारीरिक तौर पर यात्रा के लिए तंदुरस्त हो।
- आवेदक की सालाना आय 2.50 लाख से अधिक न हो।
- 2.50 लाख रुपये तक की आय वाले सभी आउटसोर्स कर्मचारी, स्वैच्छिक कर्मचारी और अनुबंध कर्मचारी भी पात्र हैं।
अपात्रता की शर्तें
- योजना के लिए निम्नलिखित व्यक्ति ही पात्र नहीं होंगे :-
- व्यक्ति के परिवार में कोई भी व्यक्ति आयकर दाता हो।
- यदि परिवार में कोई भी व्यक्ति नियमित या स्थायी कर्मचारी है किसी भी सरकारी विभाग में /उपकर्म में /राज्य सरकार में या फिर सेवानिवृत होने के पश्चात पेंशन भोगी हो।
- यदि परिवार का कोई भी व्यक्ति वर्तमान या पूर्व में संसद या विधायक है।
- यदि परिवार को कोई भी व्यक्ति भारत या राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/सरकारी उपक्रम के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष हो।
- यदि उनके पास चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर को छोड़कर) या परिवार में किसी भी सदस्य के नाम पर पंजीकृत हो।
- यदि कोई व्यक्ति किस भी प्रकार के संक्रामक रोग जैसे टी.बी, कार्डियोरेस्पिरेटरी रोग, कोरोनरी अपर्याप्तता, कोरोनरी थ्रोम्बोसिस, मानसिक बीमारी, संक्रामक कुष्ठ रोग आदि।
- यदि कोई व्यक्ति योजना के गत वर्ष के लॉटरी में चयनित हुआ हो लेकिन यात्रा में भाग न लिया हो अपात्र होंगे।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन के समय लाभार्थियों को अपने निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे : -
- आधार कार्ड।
- राशन कार्ड।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र (इसकी अनुपस्थिति में निम्नलिखित में से कोई एक दस्तावेज जमा कर सकते है)
- राशन कार्ड।
- वोटर आईडी।
- विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र।
- चिकित्सकीय प्रमाण पत्र (यात्रा की दिनाँक से 15 दिनों से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- परिवार में से किसी एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर।
- योजना का आवेदन पत्र।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को इसके लिए आवेदन करना अनिवार्य है। योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से कर सकते है, जिसकी प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है :-
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे।
- ऑफलाइन माध्यम से आवेदन के लिए आवेदक को सर्वप्रथम नजदीकी 'सेतु सुविधा केंद्र' में जाना होगा।
- आवेदन के समय लाभार्थी व्यक्ति को केंद्र में उपस्थित होना आवश्यक है।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन के लिए व्यक्ति निर्देशित दस्तावेजों को जरूर साथ रखे।
- आवेदन हेतु केंद्र में मौजूद कर्मचारी को अपना जरूरी विवरण साझा करे।
- आवेदन के सफलतम जमा होने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से आपके मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भी जमा किये जा सकेंगे।
- ऑनलाइन आवेदन हेतु राज्य सरकार द्वारा योजना पर केंद्रित एक नवीनतम पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।
- योजना की वेबसाइट के मुख्य पेज से पंजीकरण का चुनाव करके व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
- आवेदन जमा करते समय व्यक्ति को अपने जरूरी विवरण और निर्देशित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- सफल रूप से जमा किये गए आवेदनों की जांच विभाग द्वारा गठित समिति द्वारा की जाएगी।
- जांच में सफल पाए गए आवेदकों की एक सूची विभाग द्वारा जारी की जाएगी, जिसके तहत व्यक्तियों को योजना का लाभ मिलेगा।
यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण
- योजना के तहत लाभार्थियों को महाराष्ट्र सहित भारत के कुल 139 प्रमुख तीर्थ स्थल पर ले जाया जाएगा।
- यात्रा का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जो की प्रति व्यक्ति अधिकतम 30,000 रूपए होगा।
- योजना के लाभ हेतु आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- केवल चयनित व्यक्ति ही यात्रा में शामिल हो सकता है, किसी भी प्रकार से अन्य व्यक्ति जो चयनित नहीं है और अपात्र हो यात्रा में शामिल नहीं हो सकता।
- हालाँकि ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु 75 वर्ष या उससे अधिक है, यात्रा के दौरान अपने साथ एक साथी को ला सकते है।
- इसके लिए उक्त पात्र व्यक्ति को साथी व्यक्ति की जानकारी अपने पंजीकरण के दौरान साझा करनी होगी।
- साथी यात्री की आयु 21 वर्ष से अधिक या 50 वर्ष से कम की होनी चाहिए।
- यदि पति पत्नी साथ में यात्रा कर रहे है और उनमे से एक की आयु 75 वर्ष से अधिक की होगी तो उन्हें साथी यात्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- हालाँकि अगर दोनों पति पत्नी की आयु 75 वर्ष से अधिक की है तो वह साथी यात्री ले जाने के लिए पात्र होंगे।
- यात्रा के दौरान अगर व्यक्ति दी गई सुविधा से अलग सुविधा की छह रखता है या लेता है तो उसका खर्च उक्त यात्री को स्वयं से देना होगा।
- यात्रा को बीच में छोड़ना मना है लेकिन यदि जरूरी है तो उक्त यात्री मौजूद सुपरवाइजर से अनुमति लेकर बीच में यात्रा छोड़ सकता है।
- यात्रा के दौरान किसी भी ज्वलन शील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है।
- यात्रा के दौरान व्यक्तियों को सम्मानजनक तरीके से व्यवहार करना चाहिए जिससे देश एवं राज्य की छवि ख़राब ना हो।
- यात्रियों को पर्यवेषक द्वारा दिए गए सभी नियमो का पालन करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण लिंक
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र सरकार द्वारा जल्द जारी किये जाएंगे।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के दिशानिर्देश।
- सेतु सुविधा केंद्र की जिलेवार सूची।
- महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर सरकार द्वारा जल्द जारी किए जाएंगे।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Tirth yatra yojana
Provide link for online application
Mobile no. 9075 80 XXXX
Tirth Yatra Yojana
Provide link for online application.
Mobile no. 702193××××
नई टिप्पणी जोड़ें