
हाइलाइट
- 1 साल में 12 गैस सिलिंडर पर सब्सिडी।
- घरेलु एलपीजी गैस सिलिंडर 500/- रूपये प्रति सिलिंडर की दर से दिया जायेगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना। |
आरम्भ तिथि | 12-08-2024. |
लाभ | 500/- रूपये में घरेलु एलपीजी गैस सिलिंडर। |
लाभार्थी | अंत्योदय परिवार की महिलायें। |
पोर्टल | हर घर हर गृहिणी योजना के पोर्टल। |
नोडल विभाग | खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | हर घर हर गृहिणी योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से। |

योजना के बारे में
- दिनांक 12-08-2024 को हरियाली तीज के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की बहनों को एक तोहफा दिया गया है।
- महिलाओ के आर्थिक कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना शुरू की गयी है।
- योजना का नाम "हर घर हर गृहिणी योजना" है।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बढ़ती हुई गैस की कीमतों से प्रदेश की महिलाओं को राहत प्रदान करना है।
- इस योजना का संचालन हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के द्वारा किया जायेगा।
- हरियाणा में इस योजना को "हरियाणा हर घर हर गृहिणी स्कीम" या "हरियाणा गैस सिलिंडर सब्सिडी योजना" के नाम से भी जाना जाता है।
- हर घर हर गृहिणी योजना में हरियाणा सरकार प्रत्येक लाभार्थी महिला को 500/- रूपये में एलपीजी गैस सिलिंडर प्रदान करेगी।
- इस योजना से महिला लाभार्थियों को बढ़ती गैस की कीमतों से राहत मिलेगी।
- लेकिन योजना के तहत सम्पूर्ण प्रदेश की जनता को 500/- रूपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया जायेगा।
- अंत्योदय परिवार जिनके पास अंत्योदय राशन कार्ड उपलब्ध है ही हर घर हर गृहिणी योजना के तहत 500/- रूपये में एलपीजी गैस सिलिंडर प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
- लाभार्थी द्वारा एक वर्ष में 12 सिलिंडर पर सब्सिडी प्राप्त की जा सकती है।
- हर घर हर गृहिणी योजना में सब्सिडी का लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को ही दिया जायेगा।
- योजना में सब्सिडी के बतौर वापस की जाने वाली धनराशि परिवार की बसे बड़ी महिला के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
- परिवार में 18 वर्ष से अधिक की महिला सदस्य न होने पर सब्सिडी की धनराशि परिवार के बड़े पुरुष सदस्य के बैंक खाते में दी जाएगी।
- हर घर हर गृहिणी योजना एक सब्सिडी योजना है जिसमे महिला लाभार्थी को पहले गैस सिलिंडर को उसकी वास्तविक कीमत पर खरीदना होगा।
- उसके पश्चात हरियाणा सरकार द्वारा वास्तविक राशि में से 500/- रूपये की कटौती कर बाकी की धनराशि सब्सिडी स्वरुप महिला लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान कर दी जाएगी।
- हर घर हर गृहिणी योजना को एक उदाहरण के माध्यम से समझते है :-
- मान लीजिये एक गैस सिलिंडर की कीमत वर्तमान में 822/- रूपये है।
- महिला लाभार्थी को गैस सिलिंडर गैस कंपनी से इसी 822/- रूपये की कीमत पर खरीदना होगा।
- फिर हरियाणा सरकार द्वारा 500/- रूपये सिलिंडर की सब्सिडी वाली कीमत को काट कर बाकी बची 322/- रूपये की धनराशि महिला लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित कर देंगे।
- इस प्रकार महिला लाभार्थी को हर घर हर गृहिणी योजना में 500/- रूपये में एलपीजी गैस सिलिंडर प्रति माह मिलेगा।
- ये ज्ञात रहे योजना में सब्सिडी केवल घरेलु एलपीजी गैस सिलिंडर पर दी जाएगी, व्यावसायिक गैस सिलिंडर इस योजना में सब्सिडी हेतु पात्र नहीं है।
- हरियाणा सरकार द्वारा ये माना जा रहा है की हर घर हर गृहिणी योजना में 500/- रूपये में गैस सिलिंडर का लाभ लगभग 50 लाख अंत्योदय परिवारों को मिलेगा।
- प्रति वर्ष सरकार द्वारा इस योजना पर 1,500/- करोड़ रूपये का व्यय किया जायेगा।
- हर घर हर गृहिणी योजना के पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर महिला लाभार्थी द्वारा 500/- रूपये में गैस सिलिंडर का लाभ लिया जा सकता है।
- आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र (फेमिली आईडी) योजना में पंजीकरण के लिए आवश्यक है।
- ऑनलाइन पोर्टल के ही माध्यम से हर घर हर गृहिणी योजना के लिए शिकायत भी की जा सकती है।
योजना के लाभ
- अंत्योदय परिवार से सम्बन्ध रखने वाली महिलाओं को हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी हर घर हर गृहिणी योजना में निम्नलिखित लाभ मिलेंगे :-
- 1 साल में 12 गैस सिलिंडर पर सब्सिडी।
- घरेलु एलपीजी गैस सिलिंडर 500/- रूपये प्रति सिलिंडर की दर से दिया जायेगा।
पात्रताएं
- 500/- रूपये में घरेलु एलपीजी गैस सिलिंडर हरियाणा सरकार की हर घर हर गृहिणी योजना में केवल उन्ही महिला लाभार्थियों को मिलेगा जो हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित की गयी योजना की पात्रताओं को पूर्ण करेंगी :-
- केवल महिलाएं पात्र।
- महिला के नाम पीएम उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन हो।
- महिला हरियाणा की निवासी होनी चाहिए।
- महिला का परिवार अंत्योदय परिवार हो और अंत्योदय राशन कार्ड हो।
- महिला लाभार्थी के नाम गैस कनेक्शन होना होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- हर घर हर गृहिणी योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय महिला लाभार्थी को निम्नलिखित दस्तावेज़ों को अपलोड करना आवश्यक है :-
- परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड।
- परिवार पहचान पत्र। (फेमिली आईडी)
- गैस कनेक्शन की कॉपी।
- आधार कार्ड।
- बैंक खाते का विवरण।
- मोबाइल नम्बर।
आवेदन की प्रक्रिया
- महिला लाभार्थी 500/- रूपये में गैस सिलिन्डर का लाभ हरियाणा सरकार की हर घर हर गृहिणी योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरकर उठा सकती है।
- हर घर हर गृहिणी योजना का अधिकारिक पोर्टल सरकार द्वारा जारी किया जा चुका है जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे।
- महिला लाभार्थी को आवेदन करने हेतु अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- होम स्क्रीन से पंजीकरण फॉर्म को चुनना होगा।
- पंजीकरण फॉर्म के लिए महिला लाभार्थी के पास परिवार पहचान पत्र (फेमिली आईडी) या आधार कार्ड का होना आवश्यक है।
- लाभार्थी को अपना परिवार पहचान पत्र (फेमिली आईडी) का नंबर भरना होगा।
- दिए कैप्चा को भर कर ओटीपी भेजे पर क्लिक करना होगा।
- पोर्टल द्वारा लाभार्थी की परिवार पहचान पत्र (फेमिली आईडी) को सत्यापित किया जायेगा।
- सत्यापन हो जाने के पश्चात परिवार की जानकारी आते ही उस महिला लाभार्थी को चुनना होगा जिसके नाम घरेलु गैस का कनेक्शन है।
- उसके बाद हर घर हर गृहिणी योजना के पंजीकरण फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज़ करनी होगी :-
- निजी जानकारी।
- संपर्क विवरण।
- बैंक खाते की जानकरी।
- गैस कनेक्शन का विवरण।
- अंत्योदय राशन कार्ड का नंबर।
- भरी गयी जानकारी को अच्छे से देख कर सबसे बटन पर क्लिक करते ही हर घर हर गृहिणी योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
- पोर्टल द्वारा महिला लाभार्थी तो हर घर हर गृहिणी योजना की पंजीकरण संख्या एसएमएस के माध्यम से भेज दी जाएगी।
- सम्बंधित विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी।
- जांच में सही पाए गए आवेदन पत्रों की चुनी हुई महिला लाभार्थियों को उनके पात्र होने की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर प्रदान कर दी जाएगी।
- सभी चुनी हुई महिलाओं को हर घर हर गृहिणी योजना के तहत प्रत्येक माह एक सिलिंडर 500/- रूपये में प्रदान किया जायेगा।
- सिलिंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधा महिला लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
- अपने परिवार पहचान पत्र/ फेमिली आईडी के माध्यम से महिला लाभार्थी अपने आवेदन/ पंजीकरण की स्थिति भी देख सकती है।
- यही महिला लाभार्थी को हरियाणा सरकार की हर घर हर गृहिणी योजना के बारे में कोई भी मदद या शिकायत दर्ज़ करनी हो तो वो पोर्टल पर ही ऑनलाइन माध्यम से दर्ज़ करा सकती है।
महत्वपूर्ण लिंक
- हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना पंजीकरण फॉर्म।
- हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना लॉगिन।
- हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना पंजीकरण/ आवेदन की स्थिति।
- हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना पोर्टल।
- हरियाणा हर घर हर गृहिणी योजना शिकायत पंजीकरण।
संपर्क करने का विवरण
- हरियाणा जिला शिकायत निवारण अधिकारी संपर्क नंबर।
- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा सरकार,
30 बैयस बिल्डिंग, दूसरी मंजिल,
सेक्टर 17 C, चंडीगढ़ - 160017.
और देखें
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
family id error
family id error
ppp verification ke liye otp…
ppp verification ke liye otp nahi aa rha hai
सीएम साहब हम अंत्योदय में…
सीएम साहब हम अंत्योदय में नहीं है परन्तु बहुत गरीब है कृपया हमें भी 500 रूपये में गैस का सीलीन्डर दे दे
har ghar har grahini yojana…
har ghar har grahini yojana me documents ki list
Income limit
Income limit
Antyodaya ration need urgent
Antyodaya ration need urgent
applied
applied
chandigarh walo ke liye bhi…
chandigarh walo ke liye bhi hai ye
hm chandigarh me rehte hai
hm chandigarh me rehte hai
har ghar har grahani yojana…
har ghar har grahani yojana help
फैमिली आईडी नही ले रहा है
फैमिली आईडी नही ले रहा है
Ho gya ji
Thanks you sir
kabse ayga cylinder
kabse ayga cylinder
नई टिप्पणी जोड़ें