
हाइलाइट
- किसानो एवं मदजूरो को दस रूपए में भोजन की थाली।
- सस्ती थाली का लाभ मंडी स्थित अटल कैंटीन से प्राप्त होगा।
- योजना के तहत दी जाने वाली थाली में व्यक्ति को : -
- चार रोटी।
- सब्जी।
- दाल।
- चावल दिए जाएंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के बारे में किसी भी जानकारी के लिए लाभार्थी नजदीकी मंडी में स्थित कैंटीन से प्राप्त कर सकते है।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | हरियाणा अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना |
आरंभ वर्ष | 2025 |
लाभ | दस रूपए में भोजन की थाली। |
लाभार्थी | मंडी में आने वाले किसान एवं मजदूर। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | आवेदन की आवश्यकता नहीं। |
योजना के बारे में
- मंडी में आने वाले किसानो एवं मदजूरो को रियायत दरों पर भोजन उपलब्ध करवाने हेतु हरियाणा सरकार ने अनोखी पहल की शुरुआत की है।
- वर्ष 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा संचालित इस योजना को "अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना" के नाम से पहचाना जाता है।
- इस योजना के द्वारा राज्य की विभिन्न मंडियों में स्थापित कैंटीन के माध्यम से लाभार्थियों को रियायत दरों पर भोजन दिया जाएगा।
- अटल किसान मजदूर कैंटीन में परोसे जाने वाली थाली की कीमत केवल 10 रूपए होगी।
- योजना के तहत दी जाने वाली थाली में किसानो एवं मजदूरों को चार रोटी, सब्जी, दाल एवं चावल दिए जाएंगे।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो एवं मजदूरों को मंडी में कार्य के दौरान ही सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना है, जिससे उन्हें खाने से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
- मंडी में कई संख्या में किसान और मजदूर आते है जिन्हे मंडी में अक्सर भोजन को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
- लेकिन अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के लागु होने के बाद से उन्हें इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- योजना को राज्य में विभिन्न नामो से पहचाना जाता है की जैसे की "अटल किसान मजदूर कैंटीन स्कीम" या "हरियाणा चीफ मिनिस्टर अटल किसान मजदूर कैंटीन स्कीम"।
- सरकार द्वारा किसानो एवं मजदूर के हितो को ध्यान में रखते हुए समय समय पर विशेष योजनाओ को लागु किया जाता रहा है जैसे की हरियाणा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना।
- वर्ष 2019 से संचालित इस योजना के अंतर्गत अभी तक कुल 46 कैंटीन राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंडियों में खोली गई है।
- सरकार द्वारा आने वाले समय में 40 और अटल किसान मजदूर कैंटीन खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
- अटल किसान मजदूर कैंटीन की सभी कर्मचारी स्वयं सहायता समूह की महिलाए है जो हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका (एचएसआरएलएम) में कार्यरत है।
- योजना के तहत खोली गई अटल किसान मजदूर कैंटीन सुबह 11 बजे से शयम को 3 बजे तक खुली रहेंगी।
- इस दौरान सभी किसान और मजदूर कैंटीन में जाकर भोजन प्राप्त कर सकते है।
- हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा इन कैंटीन की स्थापना हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविक मिशन की सहायता से की जाएगी।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- हरियाणा सरकार द्वारा जारी अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के तहत किसानो एवं मजदूरों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
- दस रूपए में भोजन की थाली।
- सस्ती थाली का लाभ मंडी स्थित अटल कैंटीन से प्राप्त होगा।
- योजना के तहत दी जाने वाली थाली में व्यक्ति को : -
- चार रोटी।
- सब्जी।
- दाल।
- चावल दिए जाएंगे।
पात्रता की शर्तें
- हरियाणा सरकार की अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के तहत रियायती दरों पर मिलने वाली भोजन की थाली का लाभ लेने हेतु कोई विशेष पात्रता नहीं है। सरकार द्वारा इस योजना का लाभ निम्नलिखित व्यक्ति प्राप्त कर सकते है : -
- मंडी में आने वाले सभी किसान एवं मज़दूर।
- मंडी में कार्यरत व्यक्ति।
- मंडी के अन्य व्यक्ति।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना हरियाणा का लाभ लेने हेतु किसी भी प्रकारक के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन की प्रक्रिया
- हरियाणा सरकार ने मंडी में आने वाले किसानो और मजदूरों को रियायत दरों पर भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना शुरू की है।
- इस योजना का लाभ मंडी आने वाले सभी किसान एवं मजदूर उठा सकते है।
- योजना के अंतर्गत मिलने वाली भोजन की थाली मंडी में स्थापित अटल कैंटीन से प्राप्त की जा सकती है।
- लाभ हेतु आवेदकों को अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- इसका लाभ कैंटीन में जाकर सीधे तौर पर लिया जा सकता है।
- अटल कैंटीन संचालन सुबह 11 बजे से श्याम 3 बजे तक होग, लाभार्थी सस्ते भोजन का लाभ ग्रहण कर सकते है।
महत्वपूर्ण लिंक
संपर्क करने का विवरण
- अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के बारे में किसी भी जानकारी के लिए लाभार्थी नजदीकी मंडी में स्थित कैंटीन से प्राप्त कर सकते है।
Scheme Forum
Subscribe to Our Scheme
×
Stay updated with the latest information about हरियाणा अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना
नई टिप्पणी जोड़ें