
हाइलाइट
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- नया मकान बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0177-2622041.
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- social-hp@nic.in
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना। |
आरम्भ वर्ष | 2020. |
लाभार्थी | हिमाचल प्रदेश के निवासी। |
योजना की जानकारी | योजना की नियमित जानकारी के लिए यहाँ योजना सब्सक्राइब करे। |
नोडल विभाग | हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग। |
आवेदन का तरीका |
योजना के बारे में
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश सरकार की गरीबों के हित में चलायी गयी एक महत्वपूर्ण योजना है।
- इस योजना का शुभारम्भ 2020 में हुआ था।
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग इस योजना का सञ्चालन विभाग है।
- हिमाचल प्रदेश सरकार का स्वर्ण जयंती आश्रय योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो की पक्के मकान बनाने में मदद करना है।
- प्रदेश में बहुत से निवासी ऐसे है जिनके पास रहने लायक भूमि तो है पर अत्यधिक गरीब होने की वजह से वो पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं है।
- ऐसे ही निवासियों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत मकान बनाने हेतु आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार पक्का मकान बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये का आर्थिक अनुदान लाभार्थियों को प्रदान करेगी।
- योजना के अंतर्गत केवल वही व्यक्ति लाभ ले सकता है जिसके पास मकान बनाने लायक अपनी भूमि हो।
- अनुसूचित जाति/ जनजाति, व अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित व्यक्ति ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा।
- आवेदक की वार्षिक आय 35,000/- रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज़ होनी चाहिए।
- नगर निगम व नगर पंचायत का अनापत्ति पत्र मकान बनाने से पहले प्रस्तुत करना अनिवार्य हैं।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक निम्न प्रकार से आवेदन कर सकता है :-
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- नया मकान बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
पात्रता
- आवेदक हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक निम्नलिखित जाति से सम्बंधित होना चाहिए :-
- अनुसूचित जाति।
- अनुसूचित जनजाति।
- अन्य पिछड़ा वर्ग।
- आवेदक की वार्षिक आय 35,000/- से अधिक न हो।
- आवेदक के पास अपना मकान नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के नाम राजस्व रिकॉर्ड में भूमि होनी चाहिए।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- आवेदक का आधार कार्ड।
- ततीमा व जमाबंदी।
- नगर निगम या नगर पंचायत का अनापत्ति पत्र।
- मौके की रिपोर्ट।
- वर्तमान मकान की फोटो।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक स्वर्ण जयंती आश्रय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
- स्वर्ण जयंती आश्रय पोर्टल पर आवेदक को सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण के दौरान आवेदक को अपना यूजरनेम व पासवर्ड चुनना होगा।
- चुने हुवे यूजरनेम व पासवर्ड से स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के पश्चात आवेदक को निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
- निजी जानकारी।
- संपर्क विवरण।
- जानकारी भरने के पश्चात आवेदक को मांगे गए दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद आवेदक को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है।
- आवेदन पत्र की विभाग के अधिकारीयों द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
- जांच के पश्चात चुने गए लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि प्रदान कर दी जाएगी।
- आवेदक हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी कर सकते है।
- स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र जिले के कल्याण अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है।
- आवेदन पत्र भर कर व उसके साथ समस्त दस्तावेज़ संलग्न कर जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा देना होगा।
- इसके अलावा इच्छुक लाभार्थी हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना की मोबाइल एप्प के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।
महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
महत्वपूर्ण लिंक
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना पंजीकरण।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना लॉगिन।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना वेबसाइट।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना मोबाइल एप्प।
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग पोर्टल।
- हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0177-2622041.
- हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- social-hp@nic.in
- अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार,
ब्लॉक नंबर 33, एसडीए काम्प्लेक्स,
कासउम्पति, शिमला,
हिमाचल प्रदेश।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Help
Hmne 2020 m ye form fill kiya thank hume to aaj tak koi paise nhi mila gareebon k sath yesa mjak.. Ek bar aakr humare halat to dekh lo jai ram thakur ji logon k ghr m rehna rehna pd rha hai
Hp swaran jayanti ashraya yojana
Sir hamna 2022 ma swarm jayanti ashraya yojana ka leya apply keya tha abe tak koee response ne ayaa
House
Mene b Diya tha 2022 me humara b nhi aaya kyu krte h aisa majak
Annual income should be less…
Annual income should be less than Rs50000 not Rs35000
नई टिप्पणी जोड़ें