Highlights
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित छात्रवृति योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को जलवायु परिवर्तन व जलवायु संरक्षण पर अनुसंधान करने हेतु दो साल की छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित विकास छात्रवृति योजना |
आरंभ वर्ष | 2024. |
लाभ | अनुसंधान हेतु दो साल की छात्रवृत्ति। |
लाभार्थी | राज्य के स्नातक एवं परास्नातक छात्र। |
नोडल विभाग | उपलब्ध नहीं है। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना की आवेदन प्रक्रिया जल्द जारी होगी। |
योजना के बारे मे
- बदलते जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्प्रभाव पूरे विश्व में देखे जा सकते है, जिसको लेकर पूरी दुनिया व्यथित है।
- इस जलवायुन परिवर्तन से भारत का मशहूर हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश भी उससे अछूता नहीं रहा है, जहाँ पिछले कुछ समय से इसके विभिन्न दुष्परिणाम देखे गए है।
- हिमाचल प्रदेश की मुख्य आमदनी का साधन उनका पर्यटन क्षेत्र है।
- और इस जलवायु परिवर्तन से राज्य में असामयिक और अत्यधिक मात्रा में हुई बारिश से राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।
- इन सब बातो से अवगत राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है।
- साल 2024-25 के बजट भाषण के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों को हरित बनाने वा जलवायु परिवर्तन एवं उसके संरक्ष्ण हेतु योजना का अनावरण किया है।
- राज्य के समग्र विकास और उसका हरा भरा बनाने हेतु सरकार ने "मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना" की घोषणा की है।
- इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन से हो रहे नुक्सान व उसके संरक्षण हेतु बचाव करने की योजना बनाई जाएगी।
- इसके लिए उन्होंने राज्य के ऐसे युवा वर्ग को चुना है जो स्नातक एवं परास्नातक की पढाई कर चुके है।
- मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार अगले चार सालो में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो गाँव का चयन करेगी।
- इसका मतलब अगले चार सालो में राज्य की 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 128 गांव चयनित किये जाएंगे।
- इन चयनित किये गए गांव में राज्य के विज्ञान विषय से परास्नातक और इंजीनियरिंग में स्नातक कर चुके छात्रों को अनुसंधान हेतु चुना जाएगा।
- इसके लिए इन चुने गए छात्रों को राज्य सरकार मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना के तहत अगले दो वर्षो तक छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
- अनुसन्धान पश्चात प्राप्त जानकारी के तहत राज्य के हरित विकास हेतु सरकार द्वारा उचित निर्णय लिए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना के लिए केवल पात्र व्यक्ति ही आवेदन कर सकेंगे।
- योजना के आवेदन का प्रारूप वा उसकी प्रक्रिया सम्बंधित विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों से जल्द प्राप्त होगी।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित छात्रवृति योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
- यह छात्रवृति राज्य के स्थायी छात्रों को जलवायु परिवर्तन व जलवायु संरक्षण पर अनुसंधान करने हेतु प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत छात्रवृति दो साल के लिए दी जाएगी।
- प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र से 2 गाँव इस योजना के तहत चयनित किये जाएंगे।
- चयनित गॉव में राज्य के इंजीनियरिंग स्नातक व विज्ञान परास्नातक छात्र अनुसन्धान करेंगे।
- योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति की दर व उसका समय अंतराल सरकार द्वारा जल्द घोषित किया जाएगा।
पात्रता
- मुख्यमंत्री हरित विकास छात्रवृत्ति योजना के लिए केवल वही आवेदक आवेदन कर पाएगा जो योजनान्तर्गत जारी निम्न संभावित पात्रता को सिद्ध करेगा: -
- योजना का लाभ केवल राज्य के स्थायी निवासी ही प्राप्त कर सकेंगे।
- ऐसे छात्र जिन्होंने अभियांत्रिक (इंजीनियरिंग) से स्नातक किया हो या फिर ऐसे छात्र जिन्होंने विज्ञान विषय में परास्नातक किया हो।
नोट: योजना के अंतर्गत आने वाली अन्य पात्रता को सरकार द्वारा जारी योजना के दिशानिर्देशों में जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित विकास छात्रवृत्ति योजना के आवेदन के समय आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
- आधार कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- स्नातक सम्बंधित दस्तावेज। (यदि लागु हो)
- परास्नातक सम्बंधित दस्तावेज (यदि लागु हो)
- बैंक सम्बंधित दस्तावेज।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- एवं दिशानिर्देशित अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना एक नवीनतम योजना है।
- योजना को सरकार द्वारा अपने साल 2024-25 के बजट के दौरान पेश किया गया।
- मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना का प्रारूप व उसकी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है।
- आवेदन की प्रक्रिया व उसका माध्यम जारी होते ही उसकी जानकारी यहाँ उल्लेखित कर दी जाएगी।
- पात्र आवेदक मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना का आवेदन पत्र जारी दिशानिर्देश के तहत ही जमा कर सकेंगे।
- केवल वही छात्र योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे जो योजना की पात्रता को पूर्ण करेंगे।
- मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों की प्रति भी संलग्न करनी होगी।
- प्राप्त आवेदनों को गठित समिति द्वारा जांचा जाएगा।
- और जांच में सफल पाए गए आवेदनों को योजना स्वरुप लाभ प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना के दिशानिर्देश (जल्द जारी होंगे)
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र (उपलब्ध नहीं है)
- हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री हरित छात्रवृत्ति योजना की आधिकरिक वेबसाइट (जारी नहीं हुई)
- हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक भुगतान और छात्रवृत्ति की आवेदन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Person Type | Scheme Type | Govt |
---|---|---|
Matching schemes for sector: Scholarship
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
Himachal Pradesh Technical Education Scholarship Scheme | Himachal Pradesh |
Matching schemes for sector: Scholarship
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
National Means Cum Merit Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
2 | ![]() |
Swanath Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
3 | ![]() |
Pragati Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
4 | ![]() |
Saksham Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
5 | ![]() |
Ishan Uday Special Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
6 | ![]() |
Indira Gandhi Scholarship Scheme for Single Girl Child | CENTRAL GOVT |
7 | ![]() |
Central Sector Scheme of Scholarship | CENTRAL GOVT |
8 | ![]() |
North Eastern Council (NEC) Merit Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
9 | ![]() |
PM Yasasvi Scheme | CENTRAL GOVT |
10 | ![]() |
Central Sector Scholarship Scheme Of Top Class Education For SC Students | CENTRAL GOVT |
11 | ![]() |
CBSE Single Girl Child Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
12 | ![]() |
AICTE Yashasvi Scholarship Scheme | CENTRAL GOVT |
Stay Updated
×
Add new comment