बिहार बाल हृदय योजना

Submitted by vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
बिहार CM
Scheme Open
बिहार बाल हृदय योजना लोगो।
Highlights
  • बिहार बाल हृदय योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी बच्चे के हृदय का इलाज निशुल्क कराया जाएगा।
    • लाभार्थी को निशुल्क चिकित्सा के साथ साथ दवाईया भी निशुल्क दी जाएगी।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम बिहार बाल हृदय योजना।
लाभ हृदय रोग से पीड़ित बच्चो को निशुल्क इलाज दिया जाएगा।
लाभार्थी राज्य के 18 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चे।
नोडल विभाग स्वास्थ्य विभाग, बिहार।
आवेदन का तरीका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र/जिला स्वास्थ्य समिति/ आर.बी.एस.के(RBSK) में जा कर बच्चे की जाँच कराए।

योजना के बारे में

  • जन्म से हृदय रोग से पीड़ित बच्चे के अपना जीवन ठीक निर्वाह नहीं कर पते।
  • उनके माता/पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके इलाज नहीं हो पाता।
  • हृदय रोग का उपचार न होने के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है।
  • इन्ही सारि समस्याओ का संधान करने के लिए बिहार सरकार द्वारा बिहार बाल हृदय योजना की शुरुवात की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की जन्म से हृदय रोग से पीड़ित बच्चो का इलाज हो पाए तथा वह स्वास्थ्य जीवन जी पाए।
  • बिहार बाल हृदय योजना बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • योजना के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे कम आयु के बच्चो के हृदय रोग का इलाज निशुल्क कराया जाएगा।
  • वह बच्चे जो जन्म से हृदय रोग से पीड़ित है वह योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • बच्चे की जाँच अपने जिले के नजदीकी आर.बी.एस.के(RBSK)केंद्र से सम्पर्क निम्नलिखित नंबर के माध्यम से कर सकते है।
  • बच्चे के माता/ पिता/ अभिभावक बच्चे के हृदय की जाँच नज़दीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/ जिला स्वास्थ्य समिति/ RBSK में जा कर करा सकते है।
  • बच्चे की जाँच करने की बाद अगर बच्चे हृदय रोग से पीड़ित है तो उन्हें सरकार द्वारा निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

योजना के लाभ

  • बिहार बाल हृदय योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी बच्चे के हृदय का इलाज निशुल्क कराया जाएगा।
    • लाभार्थी को निशुल्क चिकित्सा के साथ साथ दवाईया भी निशुल्क दी जाएगी।

पात्रताएं

  • बच्चा बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • बच्चे की आयु 18 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
  • बच्चा जो हृदय के छेद जैसी गंभीर बीमारी के साथ जन्मे है केवल वह पात्र है।

हृदय रोग के लक्षण

  • सांस फूलना।
  • धड़कन का तेज होना।
  • अत्यधिक रोना।
  • शरीर, होठ एवं जीभ का नीला पड़ना ।
  • वजन का नहीं बढ़ना।
  • रोक रोक कर दूध पीना।
  • बहुत थकावट महसूस करना।
  • पैर, पेट एवं आँखो का फूल जाना।

आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार बाल हृदय योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
    • बिहार में निवास का प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • चिकित्सा प्रमाण पत्र।
    • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी बच्चे बिहार बाल हृदय योजना का लाभ केंद्र/ संस्थान में जा कर अपने हृदय की जाँच करा कर प्राप्त कर सकते है।
  • बच्चे के माता/पिता/ अभिभावक बच्चे में निम्नलिखित लक्षण दिखने पर उनकी जाँच कराए।
  • बच्चे बिहार बाल हृदय योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित केंद्र/ संस्थान में जा कर जाँच करना सकते है :-
    • नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
    • जिला स्वास्थ्य समिति में।
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकर्म (RBSK) में।
  • बच्चे की जाँच पुर होने के बाद अगर उसे हृदय की सर्जरी की आवश्यकता है तो उन्हें सर्जरी हेतु अस्पताल उपलब्ध कराया जाएगा।
  • बच्चे के माता/ पिता अस्पताल में जा कर बच्चे का इलाज करना सकते है।
  • 18 वर्ष या उसे कम आयु के बच्चो की हृदय सर्जरी निशुल्क कराई जाएगी।

आर.बी.एस.के(RBSK) सम्पर्क सूत्र

  • हृदय रोग से ग्रसित बच्चो के इलाज हेतु जिला आर.बी.एस.के(RBSK) समन्वयक का सम्पर्क सूत्र :-
    जिला मोबाइल नंबर
    अररिया 7903957464.
    अरवल 8084540804.
    औरंगाबाद 9525443095.
    बांका 8789423899.
    बेगूसराय 9471455585.
    भागलपुर 8809772972.
    भोजपुर। 8987659090.
    बक्सर। 9905302033.
    दरभंगा।

    8340791495.

    पूर्वी चम्पारण 7781890140.
    9430008700.
    गया। 9470480008.
    गोपालगंज। 9934057130.
    जमुई। 8002727499.
    जहानाबाद। 9386601112.
    कैमूर। 9304054414.
    कटिहार। 9931646656.
    खगड़िया। 9431693271.
    किशनगंज। 7903365231.
    9931140242.
    लखीसराय। 9204377488.
    मधेपुरा। 7033016057.
    मधुबनी 8750788829.
    मुंगेर। 6201467241.
    मुजफ्फरपुर। 6203380028.
    9801418878.
    नालंदा। 9955584682.
    नवादा। 8864064595.
    पटना। 9801802093.
    पूर्णिया। 9350062521.
    रोहतास। 8235443911.
    सहरसा। 9470090771.
    समस्तीपुर। 8406881860.
    सारण। 9472520896.
    शेखपुरा। 9709592582.
    शिवहर। 8809039634.
    सीतामढ़ी। 9939259932.
    सीवान। 9835264894.
    सुपौल। 8677843464.
    वैशाली। 9473213316.
    पश्चिम चम्पारण। 7093542193.

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.