Highlights
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये फ्री कोचिंग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के मेधावी छात्रों के लिए ।
- फ्री ऑनलाइन स्टडी मटेरियल।
- फ्री काउंसलिंग सत्र और गाईडेंस, सिविल सेवा प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा।
- साक्षात कक्षाओं और वर्चुअल कक्षाओं की सुविधा।
- फ्री टैबलेट व इंटरनेट पैक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए।
Customer Care
- फोन: - 0522-2336292
- समाज कल्याण विभाग
प्राग नारायण रोड, बटलर कालोनी,
लखनऊ-226001 - फोन: - 0522-2209259
- ई-मेल: - director.sw@dirsamajkalyan.in
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सेल यू.पी.
प्रशासन और प्रबंधन अकादमी सेक्टर डी,अलीगंज
लखनऊ – 226024.
योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना |
आरंभ होने की तिथि | 16 फरवरी 2021 |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के मेधावी छात्र |
योजना से लाभ |
|
नोडल एजेंसी | समाज कल्याण विभाग, यू.पी |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन अभ्युदय के पोर्टल द्वारा |
योजना के बारे में
- सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए इस योजना को तैयार किया गया है।
- गरीब बच्चे जो मेधावी छात्र होने पर भी किसी परीक्षा की तैयारी, सुविधाओं की कमी के कारण नहीं कर पाते उन्हें इस योजना से लाभ मिलेगा।
- राज्य में इन छात्रों के लिए अच्छी प्रशिक्षण व्यवस्था से इन बच्चो को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
- इससे इन बच्चो की प्रतिभाओं का विकास होगा और वे देश को आगे बढ़ाने में बेहतर भागीदार बनेंगे।
- योजना के द्वारा छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा (आए.ए.एस, आए.पी.एस , आए.एफ.एस),जे.ई.ई ,नीट, एन.डी.ए, सी.डी.एस अन्य सैन्य सेवा, अर्द्धसैनिक/केंद्रीय पुलिस बल, PO/S.S.C./B.Ed /T.E.T तथा अन्य प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जायेगा।
- योजना में 500 से अधिक आईएएस अधिकारी, 450 से अधिक आईपीएस , 300 से अधिक आईएफएस और विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- योजना के अंतर्गत छात्रों के लिए फ्री कोचिंग, फ्री स्टडी मटेरियल एवं फ्री कॉउंसलिंग की सुविधा है।
- उत्तरप्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (UPPAM) द्वारा इसे संचालित किया जायेगा।
- योजना को दो स्तर पर लागू किया जायेगा - मंडल स्तर एवं जिला स्तर।
- योजना को अभी मंडल स्तर पर शुरु किया गया है, साक्षात कक्षाओं का आयोजन मंडल स्तर पर चिन्हित भवनों में किया जायेगा ।
- योजना पात्र UPSC इंटरव्यू परीक्षा में चयनित छात्रों को, उपाम अकादमी द्वारा इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
- योजना में छात्र इंटरैक्टिव मीटिंग, लाइव सत्र, पैनल चर्चा एवं वेबिनार में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर इनका लाभ ले सकते हैं।
- निःशुल्क शिक्षा सामग्री, पर्सनल नोट्स प्राप्त करने की भी सुविधा दी गयी है।
- छात्र चयनित परीक्षा के विषयो से जुडी किसी विशिष्ट विषय पर सत्र आयोजित करने के लिए अनुरोध भी कर सकते है।
- छात्र को सत्र का मैसेज पाने के लिए मेलिंग सूची में शामिल होना होगा।
- छात्रों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाया जायेगा।
- कक्षाओं के टाइम टेबल की सूचना अभ्युदय की वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी।
- सभी छात्र जो कोचिंग के इच्छुक हो http://abhyuday.up.gov.in पर जाकर रेगिस्ट्ररशन करा सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जायेंगे।
योजना के अंतर्गत लाभ
- निःशुल्क कोचिंग साक्षात एवं वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से सरकार द्वारा कराई जाएगी।
- ई -लर्निंग प्लेटफार्म द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं से सम्बंधित सिलेबस एवं किताबे छात्रों को ऑनलाइन प्रदान की जायेंगी ।
- कक्षा कब, कहाँ, किस विषय पर होगी यह भी छात्रों को बताया जायेगा। इसके लिए टाइम टेबल ऑनलाइन अपलोड किया जायेगा जिसमे कोर्स के अनुसार प्रतेक कक्षा की जानकारी दी जाएगी।
- निःशुल्क मार्गदर्शन एवं शिक्षण की व्यवस्था छात्रों के लिए आए.ए.एस, आए.पी.एस, आए.एफ.एस वर्ग के अधिकारीयों द्वारा किया जायेगा।
- चयनित छात्रों को टैबलेट प्रदान किये जायेंगे।
- गाइडेंस एवं संदेह निवारण की सुविधा, छात्रों की बेहतर तैयारी के लिए।
- विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा कक्षाएं दिलाई जाएगी छात्रों को ताकि छात्र सुदृढ़ तैयारी कर सके।
- युवाओं के लिए हर जनपद पर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जायेगा।
योजना के लिए पात्रता
- छात्र उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- छात्र सामाजिक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का होना चाहिए।
- छात्र ने प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित न्यूनतम परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
योजना के लिए आवशयक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- फोटोग्राफ
- ईमेल आइडी
योजना के लिए आवेदन कैसे करें
- योजना का लाभ लेने के लिए छात्र अपना रजिस्ट्रेशन http://abhyuday.up.gov.in पर करवाये।
- वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करे।
- जिस परीक्षा की तैयारी करनी हो उसका चयन करे।
- अपनी सारी जानकारी आवेदन फॉर्म में भरे।
- आवेदन में भरी गयी जानकारी को सही से जाँच करके सबमिट करे।
- आवेदन जमा होने पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जायेगा, इसे नोट कर लें आगे की जानकारी पाने के लिए।
- साक्षात कक्षाओं के लिए अभियर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा।
- साक्षात कक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारिक व समय अभ्युदय के पोर्टल पर अपलोड की जायेगी।
- साक्षात कक्षाओं के चयन परीक्षा का परिणाम अभ्युदय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा।
- अभी केवल JEE, NEET, NDA और UPSC /UPPSC की परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों का चयन किया जा रहा है।
- आगे और भी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराइ जाएगी।
समाज कल्याण की सम्पर्क सूची
जिला | नाम | मोबाइल नंबर |
---|---|---|
आगरा | श्री अजयवीर यादव | 9458485054 |
आजमगढ़ | श्री सुरेश चन्द्र पाल | 9307606767 |
कानपुर | श्रीमती महिमा मिश्रा | 9412880923 |
झाँसी | श्री एस0एन0 त्रिपाठी | 9452817450 |
चित्रकूटधाम(बांदा) | श्री अचिन्तमणि भारती | 9335454269 |
मुरादाबाद | डीडी एस के राय | 7983237582 |
बस्ती | श्री संजय तिवारी | 9984586364 |
प्रयागराज | डा0 मन्जूश्री श्रीवास्तव | 9415880888 |
लखनऊ | श्री श्रीनिवास द्विवेदी | 7007710848 |
देवीपाटन (गोण्डा) | 8887642556 | |
अयोध्या | श्री आर0के0 सिंह | 7347755860 |
मेरठ | मो. तारिक | 84000 01786 |
सहारनपुर | अर्चना | 9795777936 |
गोरखपुर | श्री वीएन सिंह DSWO | 7985198189 |
विन्ध्याचल(मिर्जापुर) | श्री के0एल0 गुप्ता | 7705013310 |
वाराणसी | श्री के0एल0 गुप्ता | 7705013310 |
बरेली | मिनाक्सी डीएसडब्ल्यूओ | 8840583988 |
गोंडा | राजेश चौधरी डीएसडब्ल्यूओ | 9721305858 |
योजना से जुड़े महत्वपूर्ण लिंक
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आधिकारिक पोर्टल।
- समाज कल्याण विभाग आधिकारिक वेबसाइट।
- योजना से जुड़ी आवशयक सूचना जानने के लिए यहाँ क्लिक करे।
- लॉगिन करने के लिए यहाँ क्लिक करे
- रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करे
- अभ्युदय योजना की कक्षाओं के टाइम टेबल की सूचना के लिए यह क्लिक करे।
संपर्क करने का विवरण
- फोन: - 0522-2336292
- समाज कल्याण विभाग
प्राग नारायण रोड, बटलर कालोनी,
लखनऊ-226001 - फोन: - 0522-2209259
- ई-मेल: - director.sw@dirsamajkalyan.in
- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सेल यू.पी.
प्रशासन और प्रबंधन अकादमी सेक्टर डी,अलीगंज
लखनऊ – 226024.
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Person Type | Scheme Type | Govt |
---|---|---|
Matching schemes for sector: Education
Sno | CM | Scheme | Govt |
---|---|---|---|
1 | ![]() |
Uttar Pradesh Swami Vivekananda Youth Empowerment Scheme | Uttar Pradesh |
2 | ![]() |
Uttar Pradesh Mukhyamnatri Bal Seva Yojana | Uttar Pradesh |
3 | ![]() |
Uttar Pradesh Sant Ravidas Shiksha Protsahan Yojana | Uttar Pradesh |
4 | ![]() |
Uttar Pradesh Ahilyabai Kanya Nishulk Shiksha Yojana | Uttar Pradesh |
5 | ![]() |
Uttar Pradesh Free Computer Training Scheme | Uttar Pradesh |
6 | ![]() |
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन | Uttar Pradesh |
7 | ![]() |
Uttar Pradesh Rani Laxmi Bai Scooty Yojana | Uttar Pradesh |
Matching schemes for sector: Education
Stay Updated
×
Comments
year ke kis month me portal…
year ke kis month me portal open hota hai apply ke liye?
ias ips pdhaynge ya normal…
ias ips pdhaynge ya normal teachers?
study material hard copy…
study material hard copy hoga ya soft copy?
abhyuday yojana me select…
abhyuday yojana me select hone ke baad kisi campus me pdhai hogi ya sirf online hi classes hongi?
abhyuday yojana ka next…
abhyuday yojana ka next batch kab start hoga?
New batch kbse start hai…
New batch kbse start hai abhyudhay ke
Add new comment