
हाइलाइट
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ दिए जायगे :-
- राज्य के अनाथ एवं श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 से कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा दी जायगी।
- योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 18 आवासीय विद्यालय खोले जायगे।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना में बच्चों को निम्नलिखित लाभ दिए जायगे :-
- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण छात्रावास।
- निशुल्क शिक्षा की सुविधा।
- खान-पान की सुविधा।
- खेलकूद एवं मनोरंजन से जुडी सुविधा।
- चिकित्सा सुविधा।
- स्कूल ड्रेस एवं बच्चों की पढ़ाई संबंधित सभी प्रकार की सामग्री।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन | |
---|---|
योजना का नाम | उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना। |
लाभ | श्रमिकों के बच्चे एवं करोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना। |
लाभार्थी |
|
नोडल विभाग | श्रम विभाग,उत्तर प्रदेश। |
आवेदन का तरीका | उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र। |
योजना के बारे में
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना की शरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा की गयी है।
- इस योजना का मुख्य उदेश्य राज्य के श्रमिक के बच्चे एवं अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है।
- ऐसे बच्चे जो शिक्षा प्राप्त करना चाहते है ,और उनकी आर्थिक स्तिथि के कारन शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है तो उन्हें इस योजन के द्वारा शिक्षा प्रदान किया जाता है।
- ' श्रम विभाग ' इस योजना का नोडल विभाग है।
- इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक के केवल 2 बच्चों को ही आवासीय विद्यालय में रहने का लाभ मिलेगा।
- अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत इन विद्यालयों में बच्चों को कुल संख्या 1000 होगी जिसमे से 500 छात्र एवं 500 छात्रएं होगी।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत श्रमिक के बच्चो एवं अनाथ बच्चों को 6 कक्षा से कक्षा 12 तक की शिक्षा निशुल्क दी जायगी।
- इस योजना के तहत विद्यार्थियों को सीoबीoएसoईo पैटर्न के आधार पर शिक्षा प्रदान की जायगी।
- इस योजना के द्वारा बच्चों को उचित गुणवत्तापूर्ण छात्रावास दिए जायगे।
- इस विद्यालय में श्रमिकों के बच्चे एवं करोना काल में निराश्रित हुए बच्चों को खान-पान की सुविधा ,खेलकूद ,चिकित्सा की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जायगी।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत लाभार्थी बच्चों को स्कूल ड्रेस एवं पढ़ाई से संबंधित सभी सुविधाएं दी जायगी।
- इस योजना का लाभ राज्य के उन्ही श्रमिकों के बच्चों को प्रदान की जाएगी जो श्रम विभाग में पंजीकृत है।
- करोना काल में निश्रित बच्चे जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र है वो इस योजना का लाभ ले सकते है।
- इस योजना के तहत 18 मण्डलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय राज्य सरकार के द्वारा खोले जायगे।
- अटल आवासीय विद्यालय समिति के द्वारा अनाथ बच्चे एवं श्रमिक के बच्चो का प्रवेश उचित प्रक्रिया के द्वारा लिया जायगा।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत विद्यालय का संचालन अटल आवासीय विद्यालय समिति के द्वारा किया जायगा।
- लाभार्थी उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से कर सकता है।
योजना के लाभ
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ दिए जायगे :-
- राज्य के अनाथ एवं श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6 से कक्षा 12 तक निःशुल्क शिक्षा दी जायगी।
- योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 18 आवासीय विद्यालय खोले जायगे।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना में बच्चों को निम्नलिखित लाभ दिए जायगे :-
- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण छात्रावास।
- निशुल्क शिक्षा की सुविधा।
- खान-पान की सुविधा।
- खेलकूद एवं मनोरंजन से जुडी सुविधा।
- चिकित्सा सुविधा।
- स्कूल ड्रेस एवं बच्चों की पढ़ाई संबंधित सभी प्रकार की सामग्री।
पात्रताएं
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के लिए निम्नलिखित आवेदक पात्र होंगे :-
- आवेदक छात्र के माता - पिता राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
- निर्माण श्रमिक जो पंजीकृत के बाद कम से कम 3 वर्ष बोर्ड की सदस्यता पूरी कर चुके है उनके बच्चे।
- पंजीकृत श्रमिक के केवल 2 बच्चे ही विद्यालय में अध्यन के लिए पात्र होंगे।
- करोना काल में निराश्रित हुए बच्चे भी इस योजना के पात्र होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने अनिवार्य है :-
- निवास प्रमाण पत्र।
- बच्चे के माता - पिता का आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाईल नंबर।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- लाभार्थी को उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकता है।
- अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत बनाये गए स्कूल में जाकर आवेदन पत्र लेना होगा।
- आवेदन पत्र लेने के बाद उसमे पूछी गयी सभी जानकारियों को ध्यान से भरे।
- सभी जानकारी को भरने के बाद इसमें माँगे गए दस्तावेजों को सलग्न करे।
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना के आवेदन पत्र को स्कूल के कार्यालय में जमा करे।
- आवेदन पत्र की जाँच अटल आवासीय विद्यालय समिति के द्वारा की जायगी।
- जाँच के बाद विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के द्वारा किया जायगा।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट के द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश दिया जायगा।
- चयनित लाभार्थीयो को योजना का लाभ मिलने लगेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- उत्तर प्रदेश अटल आवासीय विद्यालय योजना का दिशानिर्देश।
- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पोर्टल।
- उत्तर प्रदेश श्रम विभाग पोर्टल।
संपर्क करने का विवरण
- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पोर्टल का संपर्क विवरण।
- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड जिले वार की सूची।
- उत्तर प्रदेश श्रम विभाग सम्पर्क विवरण।
- उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड 2 तल,
ए एंड डी ब्लॉक, किसान मंडी,भवन, विभूति खंड,
गोमती नगर लखनऊ- 226010
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें