
हाइलाइट
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग बच्चो को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- लाभार्थी को सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं कल्याण सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके दिव्यांगता की प्रारंभिक जांच और पुनर्वास हेतु आजीवन सहायता प्रदान की जाएगी।
- प्रत्येक जिले में पुनर्वास केंद्र खोले जाएंगे।
- प्राथमिक उपचार केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों को स्क्रीनिंग और डिटेक्शन की सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
- प्रत्येक प्राथमिक उपचार केंद्र में दिव्यांग के माता-पिता के लिए परामर्श हेतु सहायक उपलब्ध करवाए जाएंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के हेल्पलाइन नंबर विभाग द्वारा अभी उपलब्ध नहीं किए गए है।
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना |
लाभ |
|
लाभार्थी | राज्य के दिव्यांग बच्चे। |
नोडल विभाग | सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | सर्वगुण-संपन्न योजना योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से। |
योजना के बारे मे
- वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ओडिशा राज्य में पंद्रह लाख से भी अधिक दिव्यांग व्यक्ति है।
- इनमे चार प्रतिशत दिव्यांग 0-4 वर्ष के है, वही 6.69 प्रतिशत दिव्यांग बच्चे 5-9 वर्ष के मध्य है।
- अमूमन देखा गया है की दिव्यांगता के लक्षण बचपन में ही दिखने लग जाते है, लेकिन जानकारी और ज्ञान के अभाव के कारण माता पिता इसको समझ नहीं पाते।
- उचित जानकारी होने पर यदि उस दिव्यांगता का उपचार समय रहते किया जाए तो उसे ठीक करने में सहायता मिल सकेगी।
- इस समस्या के समाधान हेतु ओडिशा राज्य की नवनिर्वाचित सरकार द्वारा 'ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना' की घोषणा की गई है।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग बच्चो को स्वास्थ्य एवं कल्याण सहायता का लाभ दिया जाएगा।
- इसके अंतर्गत दिव्यांग लाभार्थी को परामर्श और पुनर्वास सहायता भी प्रदान की जाएगी, जिसमे दिव्यांगता की प्रारंभिक जांच एवं आजीवन सहयता प्रदान की जाएगी।
- प्रारंभिक जाँच से दिव्यांग बच्चो को समय पर चिकित्सा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
- योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में एक पुनर्वास केंद्र खोला जाएगा।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के तहत खोले गए इन पुनर्वास केन्द्रो में निम्न सुविधाए मुहैया करवाई जाएंगी :-
- चिकित्सकीय सुविधा।
- थेरेपी।
- सहायता करने हेतु सहायक।
- उपकरण (व्हीलचेयर, स्टिक, कृत्रिम अंग एवं अन्य) और;
- सामाजिक कल्याण कार्यक्रम।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के तहत आयोजित किये जाने वाले इन सामाजिक कल्याण कार्यक्रम में इन दिव्यांगों को आत्मनिर्भर, आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना सिखाया जाएगा।
- योजना के द्वारा स्क्रीनिंग और जांच की सुविधा जिलों में स्थित प्राथिमक उपचार केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ जिला अस्पतालों में भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इन सुविधाओं को इन उपचार केन्द्रो पर लागु करने हेतु सरकार द्वारा 'दिव्यांगजन सामर्थ्य योजना' को लागु किया जाएगा, जिससे प्राथमिक उपचार केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों को मजबूती प्रदान होगी।
- अमूमन अभिभावको को बच्चो में शुरुआती चरण में दिखने वाली दिव्यांगता के लक्षण के बारे में जानकारी नहीं होती, इसलिए इसकी सम्पूर्ण जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
- अतः इस कमी को दूर करने हेतु सरकार द्वारा प्रत्येक प्राथमिक उपचार केन्द्रो (पी.एच.सी) पर परामर्श देने वाले (सहायक) की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इन अनुभवी सहायको द्वारा दिव्यांग के अभिभावकों को उचित परामर्श दिया जाएगा।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना का लाभ पात्र मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही प्राप्त कर सकेंगे।
- सरकार द्वारा योजना की केवल घोषणा की गई अतः इसे जल्द ही राज्य के लाभार्थीयों के लिए लागु किया जाएगा।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना का लाभ केवल राज्य के दिव्यंज बच्चो को ही प्राप्त होगा।
- योजना क लाभ लेने हेतु लोभार्थियो को इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के आवेदन सम्बंधित और अन्य जानकारी इसके लागु होने के उपरांत जारी की जाएगी।
- योजना के सफल संचालन के लिए राज्य के सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को इसका नोडल विभाग घोषित किया जा सकता है।
- जैसे ही हमें योजना सम्बंधित विशेष जानकारी प्राप्त होती है उसे हमारे द्वारा यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के बारे में नवीनतम जानकारी आप हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के तहत सरकार द्वारा राज्य के दिव्यांग बच्चो को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- लाभार्थी को सम्पूर्ण स्वास्थ्य एवं कल्याण सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके तहत :-
- समय रहते विकलांगता का पता लगाना और;
- पुनर्वास हेतु आजीवन सहायता प्रदान की जाएगी।
- प्रत्येक जिले में पुनर्वास केंद्र खोले जाएंगे।
- प्राथमिक उपचार केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों को स्क्रीनिंग और डिटेक्शन की सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
- प्रत्येक प्राथमिक उपचार केंद्र में दिव्यांग के माता-पिता के लिए परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
पात्रता की शर्तें
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना का लाभ केवल उन्ही आवेदकों को प्राप्त होगा जो योजना के तहत जारी की गई उसके मापदंडो को पूर्ण करेगा। हालाँकि योजना की विस्तृत पात्रता अभी जारी नहीं की गई है, अतः नीचे दी गई पात्रता संभावित है, जिसमे बदलाव संभव है :-
- योजना का लाभ दिव्यांग बच्चो को दिया जाएगा।
- राज्य के स्थायी निवासी ही इसके लिए पात्र होंगे।
- योजना सम्बंधित अन्य पात्रता सरकार द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के आवेदन हेतु आवेदकों को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक है :-
- दिव्यांग प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पहचान पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- जाती प्रमाण पत्र।
- योजना सम्बंधित अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना का लाभ लेने हेतु उसके लिए सभी लाभार्थियों को आवेदन करना अनिवार्य है।
- हालाँकि योजना के आवेदन कर स्वरुप ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
- योजना के पूर्ण रूप से लागु होने के पश्चात इसके आवेदन की प्रक्रिया और माध्यम साझा किया जाएगा।
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के आवेदन की विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ साझा किया जाएगा।
- योजना के आवेदन सम्बंधित ताजा और नवीनतम जानकारी के लिए आप हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।
महत्वपूर्ण लिंक
- सर्वगुण-संपन्न योजना का आवेदन लिंक एवं दिशानिर्देश जल्द ही जारी किया जाएगा।
- विकलांग व्यक्तियों के सामाजिक सुरक्षा और अधिकारिता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
- ओडिशा सर्वगुण-संपन्न योजना के हेल्पलाइन नंबर विभाग द्वारा अभी उपलब्ध नहीं किए गए है।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें