
हाइलाइट
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना के तहत लाभार्थी किसानो को योजना स्वरुप निम्न लाभ प्रदान किए जाएंगे: -
- सरकार किसानो से 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी।
- सभी खरीदी राज्य की अधिकृत मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन से किया जाएगा।
- इलेक्टॉनिक मशीन से पूर्व में इस्तेमाल होने वाली कटनी-छटनी की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।
- धान की राशि 48 घंटे के भीतर किसानो के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग हेल्पडेस्क: fcswsc@nic.in
- ओडिशा समृद्ध कृषक नीत संपर्क सूत्र (उपलब्ध नहीं है)
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | ओडिशा समृद्ध कृषक योजना |
आरंभ वर्ष | 2024. |
लाभ | धान की खरीदी 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल। |
लाभार्थी | राज्य के किसान। |
नोडल विभाग | ओडिशा खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | किसान आवेदन पत्र के माध्यम से ओडिशा समृद्ध कृषक नीति के लिए आवेदन कर सकते है। |
योजना के बारे मे
- ओडिशा राज्य में सरकार बनाने के बाद, बीजेपी पार्टी ने अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करते हुए कई कलयाणकारी योजनाओ की घोषण की है।
- इन घोषित योजनाओ में किसानो के हित में लागू की जाने वाली 'ओडिशा समृद्ध कृषक योजना' एहम है।
- इस योजना के तहत राज्य के तमाम पंजीकृत किसानो से धान 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल की दर से ख़रीदा जाएगा।
- ओडिशा केंद्र को धान उपलब्ध करवाने वाला चौथा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
- इसलिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी किसानो को फसल का वाजिब मूल्य प्रदान करने के साथ उन्हें प्रोत्साहित करना है।
- मौजूदा सरकार राज्य के किसानो को धान की खरीदी पर 2,300/- रूपए प्रति क्विंटल प्रदान करती है, जो की उनकी मेहनत के अनुरूप नहीं है।
- वही धान की खरीदी करते समय मंडी में होने वाली कटनी छटनी की प्रक्रिया से किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- इस नुकसान से किसानो को बचाने के लिए प्रत्येक पंजीकृत मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा लगाया जाएगा।
- इस कांटे से वजन के दौरान होने वाली सभी अनियमिताओं को दूर करने में सहायता मिलेगी, जिसे मौजूदा सरकार पिछले 24 वर्षो में पूरा नहीं कर पाई।
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना के तहत की जाने वाली धान की खरीदी की राशि किसानो के खातों में 48 घंटो की भीतर जमा कर दी जाएगी।
- योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थी ही उठा सकेंगे, जिसकी सूचना घोषणा पत्र में जारी नहीं गई है।
- सरकार द्वारा घोषित समृद्ध कृषक योजना को सम्पूर्ण राज्य में लागु करने द्वारा 5,000 करोड़ रूपए का बजट जारी किया गया है।
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना को पूरे राज्य में लागू करने हेतु खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कलयाण विभाग ओडिशा को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
- योजना को जारी करते समय इसके दिशानिर्देश सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई, जिसे आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है।
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना दिशानिर्देश के माध्यम से लाभार्थी को योजना के आवेदन की प्रक्रिया एवं उसके अन्य लाभ में बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना के तहत लाभार्थी किसानो को योजना स्वरुप निम्न लाभ प्रदान किए जाएंगे: -
- सरकार किसानो से 3,100/- रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी करेगी।
- सभी खरीदी राज्य की अधिकृत मंडी में इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन से किया जाएगा।
- इलेक्टॉनिक मशीन से पूर्व में इस्तेमाल होने वाली कटनी-छटनी की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा।
- धान की राशि 48 घंटे के भीतर किसानो के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी।
पात्रता
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना का लाभ केवल पात्र व्यक्ति ही प्राप्त कर सकेगा, योजना सम्बंधित पात्रता कुछ इस प्रकार से है : -
- राज्य के स्थायी निवासी ही योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
- आवेदक कृषि क्षेत्र से सम्बंधित हो।
- योजना स्वरुप लाभार्थी न्यूनतम आय के अंतर्गत आता हो।
- किसान मंडी में पंजीकृत हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना के पंजीकरण हेतु लाभार्थी किसानो को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने आवश्यक है: -
- आधार कार्ड।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- जमीन सम्बंधित दस्तावेज।
- जाती प्रमाण पत्र।
- राशन कार्ड।
- फोटोग्राफ।
- और योजना के अंतर्गत अन्य दस्तावेज।
आवेदन की प्रक्रिया
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना एक चुनावी घोषित योजना है।
- अतः इस योजना को बीजेपी पार्टी के ओडिशा विधानसभा चुनाव में सफलता पाने की बाद ही लागु किया जाएगा।
- योजना की घोषणा करते समय पार्टी द्वारा इसके आवेदन के सन्दर्भ में कोई सुचना जारी नहीं की गई।
- संभवतः आवेदन की प्रक्रिया पूर्व की भाँती ही रहेगी।
- लाभ लेने हेतु किसानो को धान की खरीदी हेतु मंडी में पंजीकृत होना आवश्यक है।
- इसके लिए उन्हें अपना विवरण एवं कुछ जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
- सफलतापूर्वक पंजीकरण होने पर किसानो को उनके मोबाइल नंबर पर सन्देश प्राप्त हो जाएगा।
- इसके पश्चात वह मंडी में होने वाली धान की खरीदी में शामिल हो सकते है।
महत्वपूर्ण लिंक
- ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट।
- ओडिशा धान खरीद स्वचालन प्रणाली (पी-पीएएस) आधिकारिक वेबसाइट।
सम्पर्क करने का विवरण
- ओडिशा के खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण विभाग हेल्पडेस्क: fcswsc@nic.in
- ओडिशा समृद्ध कृषक योजना के हेल्पलाइन नंबर जल्द जारी किये जाएंगे।
- खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग,
ओडिशा राज्य सचिवालय,
सचिवालय मार्ग,
यूनिट-2, भुवनेश्वर।
ओडिशा
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें