
हाइलाइट
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा शिक्षण क्षेत्र से जुड़े छात्रों, व्यक्तियों एवं संस्थानों को वर्ग अनुसार नकद राशि का लाभ।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना हेल्पडेस्क : - support.msp@odisha.gov.in
msp@moschool.net
योजना का अवलोकन
|
|
---|---|
योजना का नाम | ओडिशा मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना |
आरंभ तिथि | 2022 |
लाभ | नकद और छात्रवृत्ति पुरस्कार। |
लाभार्थी | राज्य के बच्चे, शिक्षक, संस्थान, विद्यालय, जिला, एवं ब्लॉक। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन माध्यम से। |
योजना के बारे मे
- जब हमें हमारे काम के लिए सराहना मिलती है तो इससे न केवल हमें बल्कि उस कार्य से जुड़े अन्य व्यक्तियों को भी और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।
- इसको ध्यान में रखते में हुए ओडिशा की सरकार द्वारा राज्य के शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने हेतु वर्ष 2022 में एक योजना की शुरुआत की गई, जिसका नाम है "मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना"।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े छात्र से लेकर संस्थान तक सभी को उनके किये गए उत्कर्ष्ट कार्य और उम्दा प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
- घोषित योजना को अन्य नाम जैसे की "मुख्यमंत्री शिख्या पुरस्कार" से भी जाना जाता है।
- इस योजना का लाभ राज्य के छात्रों, शिक्षक, प्रधानध्यापक, संस्थान, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय, ब्लॉक, प्रशासनिक इकाइयाँ एवं अन्य को दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत वर्ष में करीब 50,000 छात्रों, 1000 शिक्षक, स्कूलों, पूर्व छात्र, संस्थान एवं अन्य को पुरस्कृत किया जाएगा।
- हालाँकि योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों एवं संस्थानों को दिया जाएगा जो इसकी पात्रता और योजना के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए जारी पैमानो पर खरे उतरेंगे।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ दो वर्ग 'व्यक्तिगत' एवं 'संस्थान' में विभाजित किये गए है।
- इन विभाजित वर्गों को सरकार द्वारा राज्य, जिला, ब्लॉक, और नगरपालिका स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
- जहाँ व्यक्तिगत वर्ग में छात्र, शिक्षक, प्रधानाध्यापक, खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आते है, जिन्हे योजना स्वरुप नकद और छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
- वही संस्थान वर्ग में स्कूल एवं अन्य प्रशासनिक इकाइयाँ आती है, जिन्हे राज्य सरकार द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
- यदि किसी आवेदक को राज्य स्तर के लिए चयनित किया जाता है तो ऐसी परिस्थिति में वह जिला एवं अन्य स्तर के लिए पात्र नहीं होंगे, इसके साथ ही यदि किसी को जिला स्तर के लिए चयनित किया जाता है वह अन्य स्तर के लिए पात्र नहीं होंगे।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत दिए जाने वाले शैक्षणिक पुरस्कार छात्रों को उनकी दसवीं की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों को योजना के दिशानिर्देश के तहत जारी विभिन्न पैमानों पर परखा जाएगा।
- दर्शाये गए प्रत्येक पैमाने के लिए व्यक्ति को निर्धारित अंक दिए जाएंगे, इन प्राप्त अंको के आधार पर व्यक्तियों की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसके तहत व्यक्तियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के आवेदन मो स्कूल/टीई एवं एससीईआरटी के निर्देशानुसार ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे।
- यदि किसी भी छात्र एवं संस्थान को जारी पैमाने पर समान अंक प्राप्त होते है तो इन परिस्थिति में दिशानिर्देश में सुझाई गई पद्धति के अनुसार उनका चयन किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला लाभ लाभार्थियों को उनके बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगा।
- वही पुरस्कार के लिए चयनित संस्थानों को योजना के नाम "मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार" से खोले गए बचत बैंक खाते के द्वारा दिया जाएगा।
- ऐसे बचत खाते जो मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत खोले जाएंगे उनको उक्त संस्थान के अधिकारी द्वारा संचालित किया जाएगा।
- संस्थान अपने पुरस्कृत राशि को राज्य सरकार के वित्तीय नियम एवं आयकर के 2022 के नियमो के तहत ही इस्तेमाल में ला सकते है।
- संस्थान मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के अंतर्गत जारी राशि का 60% सिविल और निर्माण संबंधी मामलो के लिए उपयोग में कर सकते है।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उक्त वर्ग जारी दिशानिर्देशों को अवश्य से पढ़ ले।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार द्वारा नकद और छात्रवृति का पुरस्कार मुख्यतः दो वर्ग; व्यक्तिगत और संस्थान में दिया जाएगा।
- सभी वर्गों को दिया जाने वाले पुरस्कार की राशि और उसके चयन की प्रक्रिया भिन्न है।
- व्यक्तिगत और संस्थान वर्गों को मुख्यता निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे : -
व्यक्तिगत पुरस्कार चयन प्रक्रिया चरण संख्या राशि छात्र शैक्षणिक पुरस्कार दसवीं परिणाम। राज्य। 100 50,000 जिला। 3000 10,000 ब्लॉक। 31400 5,000 छात्र नेतृत्व पुरस्कार छात्र नेतृत्व रूब्रिक। पुरुष। 8311 3,000 महिला। 8807 3,000 छात्र योग्यता सह छात्रवृत्ति पुरस्कार दसवीं परिणाम। (एनएफएसए /एसएफएसए) सभी विद्यालय। 2000 50,000 शिक्षक पुरस्कार माध्यमिक शिक्षक रुब्रिक। राज्य। 70 40,000 माध्यमिक शिक्षक रूब्रिक (आनुपातिक)। जिला। 630 25,000 प्राथमिक रूब्रिक। ब्लॉक। 314 25,000 एमसी। 05 25,000 प्रधानाध्यापक पुरस्कार (एच.एम) माध्यमिक विद्यालय रुब्रिक। राज्य। 10 50,000 जिला। 90 40,000 प्राथमिक रूब्रिक। राज्य। 50 25,000 जिला। 300 25,000 क्लस्टर संसाधन केंद्र समन्वयक पुरस्कार सीआरसीसी) सीआरसीसी रूब्रिक। Su-Division 58 20,000 खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बीईओ रूब्रिक। राज्य। 10 60,000 जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) डीईओ रूब्रिक। राज्य। 3 75,000 संस्थागत पुरस्कार। चयन प्रक्रिया चरण रैंक। राशि जिला। जिला रूब्रिक। राज्य। 1 3,00,00,000 2 2,00,00,000 3 1,00,00,000 ब्लॉक। ब्लॉक रूब्रिक। राज्य। 10 50,00,000 विद्यालय। माध्यमिक विद्यालय रूब्रिक। राज्य। 10 10,00,000 जिला। 90 5,00,000 ब्लॉक। 942 3,00,000 एमसी। 15 3,00,000 प्राथमिक विद्यालय रूब्रिक। राज्य। 50 5,00,000 जिला। 300 3,00,000 ब्लॉक। 942 1,00,000 एमसी। 15 1,00,000 स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) पुरस्कार एसएमसी रूब्रिक। राज्य। 10 1,00,000 जिला। 90 50,000 ब्लॉक। 314 30,000 एमसी। 05 30,000 पूर्व छात्र समिति पुरस्कार। पूर्व छात्र समिति रूब्रिक। राज्य। 10 1,00,000 जिला। 90 50,000 ब्लॉक। 314 30,000 एमसी। 05 30,000 ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत रूब्रिक। राज्य। 10 10,00,000 जिला। 90 5,00,000 ब्लॉक। 314 1,00,000 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) पुरस्कार। डीआईईटी रूब्रिक। राज्य। 03 10,00,000
पात्रता की शर्तें
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को योजना की पात्रता को वहन करना आवश्यक है। योजना के अंतर्गत विभिन्न वर्गों की पात्रता कुछ इस प्रकार से है : -
पुरस्कार का वर्ग। पात्रता। अपात्रता। विद्यार्थी। - 10वीं की परीक्षा राज्य के किसी भी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक या प्रारंभिक विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो।
- विद्यालय 5टी एचएसटी कार्यक्रम के तहत संचालित हो।
- पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण के शैक्षणिक वर्ष में ही दिया जाएगा।
शिक्षक। - सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक या प्रारंभिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक।
- परिणाम की घोषणा से पहले उन्हें कम से कम एक शैक्षणिक वर्ष के तक उस स्कूल में सेवा कार्यरत रहे हो।
- एचएम या तो एचएम पुरस्कार या शिक्षक पुरस्कार में से किसी भी एक श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- शैक्षिक प्रशासक, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, और प्रशिक्षण संस्थान के कर्मचारी।
- अतिथि शिक्षक या व्यावसायिक शिक्षक।
- यदि किसी को कदाचार के लिए दंडित किया गया है या उसके खिलाफ मामला लंबित है।
हेडमास्टर (एचएम) - एचएम जिस विद्यालय में कार्यरत है वह 5टी एचएसटी कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक या प्राथमिक विद्यालय हो।
- प्रभारी एचएम भी पात्र होंगे।
- जिस विद्यालय से पुरस्कार के लिए आवेदन किया है वहां करीब एक वर्ष तक कार्यरत होना आवश्यक है।
- यदि किसी मामले में दोषी पाया गया है या किसी कदाचार के लिए उनके खिलाफ मामला लंबित है।
सीआरसीसी/बीईओ/डीईओ के लिए
- सभी सीआरसीसी पात्र होंगे।
- उस कार्यालय में करीब एक वर्ष तक कार्यरत हो जहाँ से पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।
- यदि किसी सरकारी कदाचार के लिए दंडित किया गया हो या उनके खिलाफ अपराध का कोई मामला लंबित हो।
जिला//ब्लॉक/एसएमसी/ग्राम पंचायत/डीआईईटी - राज्य के सभी जिले/ब्लॉक/स्कूल/एसएमसी/ग्राम पंचायत/डीआईईटी।
विद्यालय। - 5टी एचएसटी कार्यक्रम के तहत संचालित राज्य के सभी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक या प्रारंभिक विद्यालय।
पूर्व छात्र समिति। - सभी मो स्कूल पूर्व छात्र समितियाँ।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना का लाभ एवं उसके आवेदन हेतु लाभार्थी व्यक्ति और शैक्षणिक संस्थानों को उनके निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जा सकता है : -
- पहचान पत्र।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- बचत खाता पासबुक की कॉपी।
- निवास प्रमाण पत्र।
- अंकतालिका।
- योजना निर्देशित अन्य जरूरी दस्तावेज।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना पुरस्कार का लाभ लेने हेतु आवेदकों को इसके लिए आवेदन करना आवश्यक है।
- योजना के अंतर्गत विभिन्न वर्गों को लाभ प्राप्त है अतः उनके आवेदन की प्रक्रिया भी भिन्न है।
- छात्रों को योजना का लाभ उनके स्कूल की सहायता से प्राप्त किया जाएगा।
- अन्य व्यक्ति और संस्थानों को ऑनलाइन आवेदन हेतु योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके मुख्य पेज पर लॉगिन का चयन करके अपनी लॉगिन विवरण से लॉगिन करे।
- योजना के आवेदन पत्र में दिए गए विवरण को सही ढंग से भरकर उसे जमा कर दे।
- प्राप्त आवेदनों को रुब्रिक पैमानों के अनुसार अंक दिए जाएंगे।
- सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वालो व्यक्तियों की विभाग द्वारा एक सूची निर्मित की जाएगी।
- इस सूचि के आधार पर ही मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के पुरस्कार वितरण किये जाएंगे।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ लाभार्थी को उनके एवं संस्थान के बैंक खाते के माध्यम से भेजे जाएंगे।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना की आधिकारिक वेबसाइट।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना आवेदक लॉगिन।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश।
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना के पुरस्कार का विवरण।
संपर्क कैसे करे
- मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना हेल्पडेस्क:- support.msp@olisha.gov.in
msp@moschool.net - मो स्कूल अभियान परिचलन संगठन
ए-1, छठी मंजिल, तोशाली भवन, एच.बी कॉलोनी,
सत्या नगर, भुवनेश्वर,
ओडिशा 751007
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें