
हाइलाइट
- सभी मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, या
- लैपटॉप खरीदने हेतु 25,000 रूपए की वित्तीय सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का सारांश | |
---|---|
योजना का नाम | मध्य प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना |
प्रारंभ वर्ष | 2022-2023 |
लाभ | मुफ्त लैपटॉप या 25,000 रूपए की आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | 12वीं पास मेधावीं विद्यार्थी। |
नोडल विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग। |
सब्सक्रिप्शन | योजना की जानकारी पाने के लिए यहाँ सब्सक्राइब करें |
आवेदन का माध्यम | विद्यार्थियों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं। |
योजना का परिचय: एक संक्षिप्त अवलोकन
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाए चलाई जा रही है, जैसे मुफ्त साइकिल वितरण योजना और मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना।
- इन योजनाओ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवा विद्यार्थी को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित करना है।
- इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" को लागु किया है।
- इस योजना के द्वारा सरकार 12वीं कक्षा पास सभी मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप वितरण कर रही है।
- राज्य में यह योजना विभिन्न नामो से प्रसिद्ध है, जैसे "एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना", "एमपी प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन स्कीम", "एमपी लैपटॉप योजना"।
- वर्ष 2022-2023 से संचालित इस योजना का लाभ अभी तक लाखो विद्यार्थी प्राप्त कर चुके है।
- योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप या उसकी राशि दी जाती है।
- इस राशि की सहायता से उक्त छात्र लैपटॉप खरीद सकते है, जिसका उपयोग वे आगे की शिक्षा ग्रहण के लिए कर सकते है।
- एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना के तहत सभी चयनित छात्रों को 25,000 रूपए की राशि दी जाती है।
- यह राशि उक्त छात्र के बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा की जाती है।
- मध्य प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ केवल उन्ही विद्यार्थियों को दिया जाता है, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक अर्जित किये हो।
- परीक्षा परिणाम के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना की सूची तैयार की जाती है।
- इस सूची के आधार पर विभाग द्वारा उक्त विद्यार्थियों से उनके बैंक खाते का विवरण लिया जाता है।
- जिसकी जानकारी उक्त विद्यार्थी को तय समय सीमा के भीतर देनी होती है।
- योजना के लिए विद्यार्थी अपनी पात्रता एमपी शिक्षा पोर्टल के माध्यम से भी जांच सकते है।
- वर्ष 2025 में सरकार द्वारा 94,234 विद्यार्थियों को 25 हजार रूपए की राशि वितरण की गई।
- योजना की राशि उक्त छात्र को प्राप्त हुई या नहीं इसका स्टेटस वह ऑनलाइन माधयम से भी देख सकते है।
- एमपी प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए अलग से आवेदन आमंत्रित नहीं किए जाएंगे।
- विद्यार्थी द्वारा इंटर की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक अर्जित करने पर एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना सूची में नाम ना होने पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मध्य प्रदेश सरकार अपनी प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान कर रही है: -
- सभी मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, या
- लैपटॉप खरीदने हेतु 25,000 रूपए की वित्तीय सहायता।
- सहायता राशि छात्र के बैंक खाते में प्राप्त होगी।
पात्रता
- केवल उन्ही विद्यार्थियों को एमपी प्रतिभशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त होगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगे: -
- विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो।
- विद्यार्थी मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी हो।
- विद्यार्थी ने 12वीं की परीक्षा 75 प्रतिशत या उससे अधिक से पास की हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुफ्त लैपटॉप के लिए विद्यार्थी से निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जा सकता है: -
- आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- 12 वीं कक्षा की मार्कशीट।
- मोबाइल नंबर।
आवेदन प्रक्रिया
- मध्य प्रदेश की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
- परीक्षा परिणाम के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लाभार्थी विद्यार्थी की सूची तैयार की जाएगी।
- सूची में केवल उन्ही व्यक्ति का चयन किया जाएगा जिन्होंने 75% या उससे अधिक के अंक अर्जित किए हो।
- चयनित सभी विद्यार्थियों को अपने बैंक खाते की जानकारी साझा करनी होगी।
- यह खाता छात्र के नाम पर ही होना चाहिए।
- इस सूची के आधार पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को लैपटॉप या सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करे?
- चयनित विद्यार्थी अपने पेमेंट स्टेटस को ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते है।
- इसके लिए सर्वप्रथम एमपी शिक्षा पोर्टल पर जाए।
- मुख्य पेज से लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन का चयन करे।
- ई-भुगतान की स्थिति का चयन करे।
- अपना पेमेंट स्टेटस देखें पर क्लिक करे।
- अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष चुनाव पश्चात विवरण देखें पर क्लिक करे।
महत्वपूर्ण लिंक
- मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल।
- एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना पेमेंट स्टेटस।
- एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना शिकायत।
- प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रतोसहन योजना विवरण।
सम्पर्क विवरण
- एमपी मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना हेल्पलाइन नंबर:- 0755-2600115
- एमपी मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना ईमेल हेल्पडेस्क: - shikshaportal@mp.gov.in
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
---|---|---|
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें