माई बहिन मान योजना

माई बहिन मान योजना

पार्टी का प्रकार
मुख्य विपक्षी पार्टी
Party Name
सरकार
माई बहिन मान योजना इमेज
योजना का अवलोकन
योजना का नाममाई बहिन मान योजना
लाभ2,500 रूपए की मासिक आर्थिक सहायता।
लाभार्थीराज्य की महिलाए।
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकामाई बहिन मान योजना के आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के महागठबंधन ने आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के चलते राज्य की महिलाओ के लिए "माई बहिन मान योजना" को जारी किया है।
  • यह योजना बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद राज्य की सभी महिलाओ के लिए लागु की जाएगी।
  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाओ को 2,500 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसका उपयोग वह रोजमर्रा में आने वाले घरेलु खर्चो के साथ अन्य के लिए कर सकती है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • इस मासिक आर्थिक सहायता राशि से महिला को वर्ष में कुल 30,000 रूपए का लाभ प्राप्त होगा, जो उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का काम करेगा।
  • कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्नाटक चुनाव के दौरान इस योजना के समान गृह लक्ष्मी योजना को जारी करके राज्य में बहुमत प्राप्त करके अपनी सरकार बनाई थी।
  • इसी लक्ष्य के साथ बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनाने के इरादे से इस योजना को जारी किया गया है।
  • योजना को राज्य में कुछ और नामो से भी पहचाना जा सकता है जैसे की की "माई बहिन मान स्कीम" या "मुख्यमंत्री माई बहिन मान योजना"।
  • इस योजना का लाभ राज्य की महिलाओ को दिया जाएगा विशेषकर ऐसी महिलाओ को जो निम्न आय वर्ग से है और वंचित समूह में आती है।
  • माई बहन मान योजना के द्वारा बिहार महागठबंधन का लक्ष्य आगामी चुनाव में राज्य की महिलाओ को अपनी और आकर्षित करना है।
  • योजना की घोषणा के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह सुनिश्चित किया था की राज्य में उनकी सरकार बनने पर इस योजना को एक महीने के भीतर लागु किया जाएगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इसके लिए आवेदन करना बेहद आवश्यक है।
  • माई बहिन मान योजना के आवेदन पत्र का लिंक योजना के आधिकारिक तौर पर लागु होने के बाद ही जारी किया जाएगा।
  • कांग्रेस पार्टी ने माई बहिन मान योजना का मिस्ड कॉल नंबर 8800023525 भी जारी किया है, जिसपर मिस्ड कॉल करके महिलाए इस योजना से जुड़ सकती है।
  • मिस्ड कॉल करने के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्त्ता द्वारा उक्त महिला को योजना के लिए पंजीकृत किया जाएगा।
  • अभी यह योजना केवल एक चुनावी घोषणा है जिसकी अधिक जानकारी इसके लागु होने के बाद ही साझा होगी।
  • जैसे ही पार्टी द्वारा योजना से जुडी कोई भी जानकारी साझा की जाती है, उसकी जानकारी हम यहाँ साझा कर देंगे।
  • माई बहिन मान योजना से जुडी कोई भी नवीनतम जानकारी के लिए आप इस पेज को निशुल्क में सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • बिहार महगठबंधन की कांग्रेस और जेडीयू द्वारा माई बहिन मान योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओ को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे: -
    • 2,500/- रूपए की आर्थिक सहायता सभी पात्र महिलाओ को।
    • आर्थिक सहायता प्रत्यके माह दी जाएगी।
    • वर्ष में पात्र महिला को योजना से कुल 30,000/- रूपए की राशि प्राप्त होगी।
    • राशि महिलाओ को सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।

पात्रता की शर्तें

  • ऐसी महिला जो बिहार की स्थायी नागरिक हो।
  • ऐसी महिला जो निम्न आय वर्ग और वंचित समूह से हो।
  • पात्रता की अन्य जानकारी योजना के लागु होने पर जारी होंगी।

अपात्रता की शर्ते

  • आयकर दाता।
  • केंद्र या राज्य कर्मचारी/पेंशनधारी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बिहार माई बहिन मान योजना के आवेदन जमा करते समय सभी आवेदकों को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनकी संभावित सूची कुछ इस प्रकार से है: -
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • बैंक पासबुक।
    • पैन कार्ड।
    • योजना निर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस महागठबंधन द्वारा घोषित माई बहिन मान योजना एक चुनावी घोषणा है।
  • इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओ को 2,500 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी महिलाओ को माई बहिन मान योजना के लिए आवेदन करना आवश्यक है।
  • चुनावी घोषणा होने के चलते योजना के पंजीकरण की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
  • हालाँकि योजना से अधिक से अधिक महिलाओ को जोड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा एक मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है।
  • इसका फायदा लेने के लिए महिलाए 8800023525 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीकरण करवा सकती है।
  • मिस्ड कॉल करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ता द्वारा आपका योजना का फॉर्म भरा जाएगा।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क विवरण

  • माई बहिन मान योजना हेल्पलाइन नंबर अभी जारी नहीं किया गया है।
  • माई बहिन मान योजना मिस्ड कॉल नंबर: 8800023525

Frequently Asked Questions

कांग्रेस और जेडीयू महागठबंधन के द्वारा माई बहिन मान योजना की घोषणा की गई है। 

बिहार विधानसभा चुनाव जीतने और सरकार बनाने के पहले माह के भीतर महागठबंधन की पार्टी द्वारा यह योजना शुरू की जाएगी।

योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को 2,500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता मिलेगी।

योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

लाभार्थी 8800023525 पर मिस्ड कॉल देकर योजना के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।